Close Menu
Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Johar LIVEJohar LIVE
    • होम
    • जेपीएससी / जेएसएससी
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    • होम
    • जेपीएससी / जेएसएससी
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Home»झारखंड»झारखंड की जनभावनाओं को भाजपा समझती हैः बाबूलाल मरांडी
    झारखंड

    झारखंड की जनभावनाओं को भाजपा समझती हैः बाबूलाल मरांडी

    Team JoharBy Team JoharDecember 17, 2023No Comments3 Mins Read0
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link

    रांचीः रांची ग्रामीण जिलांतर्गत नामकुम में रविवार को आयोजित भाजपा के मिलन कार्यक्रम में नामकुम जिला परिषद सदस्य रामावतार केरकेट्टा और खिजरी ग्राम पंचायत की मुखिया कर्मेला कच्छप के नेतृत्व में सैकड़ों लोगों ने पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष एवं पूर्व मुख्यमंत्री बाबूलाल मरांडी के समक्ष भाजपा की सदस्यता ग्रहण की. मौके पर कार्यक्रम को संबोधित करते हुए प्रदेश अध्यक्ष एवं पूर्व मुख्यमंत्री बाबूलाल मरांडी ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में भारत प्रगति के पथ पर अग्रसर है. पूरे विश्व में भारत का सम्मान बढ़ा है. उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने 2014 में शपथ ग्रहण करते हुए कहा था कि उनकी सरकार गांव,गरीब, किसान,आदिवासी ,दलित, पिछड़ा सहित सबका साथ सबका विकास को समर्पित रहेगी.

    साढ़े नौ वर्षों से मोदी सरकार अपने वादों पर खरा उतर रही है

    उन्होंने कहा कि साढ़े नौ वर्षों से मोदी सरकार अपने वादों पर खरा उतर रही है. इसलिए जनता का विश्वास मोदी सरकार पर बढ़ रहा है. उन्होंने कहा कि मोदी सरकार ने गरीबों के घर तक शौचालय देकर गरीब बहनों की इज्जत बढ़ायी, गरीबों को जनधन खाता से जोड़कर बैंक के दरवाजे पर पहुंचाया, पक्के मकान,गैस कनेक्शन, नल से जल ये सब गरीब के घरों की पहचान बन गए. उन्होंने कहा कि आयुष्मान योजना ने 5 लाख तक के इलाज की गारंटी दी. प्रति व्यक्ति 5 किलो अनाज ने किसी को भूखा नहीं सोने दिया. श्री मरांडी ने कहा कि पीएम विश्वकर्मा योजना गांव के हुनरमंद पारंपरिक कारीगरों को मजबूत करेगी. कहा कि भाजपा जनभावनाओं को समझती है. 50वर्षों तक कांग्रेस पार्टी ने अलग राज्य आंदोलन को दबाया. उसकी बोली लगाई लेकिन अटल जी के नेतृत्व में बनी भाजपा सरकार ने अलग झारखंड राज्य का सपना साकार किया.

    आदिवासी समाज के विकास का ढिंढोरा पीटने वाले आज आदिवासियों को लूट रहे

    उन्होंने कहा कि आदिवासी समाज के विकास का ढिंढोरा पीटने वाले आज आदिवासियों को लूट रहे. कहा कि भाजपा की सरकार ने आदिवासियों को सम्मान देने में कोई कसर नहीं छोड़ी. कहा कि अटल जी की सरकार ने आदिवासी मंत्रालय बनाए, संथाली जनजाति भाषा को 8वीं सूची में शामिल किया. आज मोदी मंत्रीमंडल में पहली बार 8 मंत्री जनजाति समाज से हैं.

    आदिवासी समाज की बेटी द्रौपदी मुर्मू भारत के राष्ट्रपति पद को सुशोभित कर रही हैं

    उन्होंने कहा कि आज आदिवासी समाज की बेटी द्रौपदी मुर्मू भारत के राष्ट्रपति पद को सुशोभित कर रही हैं. उन्होंने कहा कि मोदी सरकार ने भगवान बिरसा मुंडा की जयंती को राष्ट्रीय जनजाति गौरव दिवस घोषित कर झारखंड के शहीद को बड़ा सम्मान दिया. कहा कि भाजपा सबका साथ सबका विकास को समर्पित है. उन्होंने भाजपा की सदस्यता ग्रहण करने वालों को बधाई एवं शुभकामनाएं देते हुए राष्ट्र निर्माण में सक्रिय भूमिका निभाने का आह्वान किया.

    14 लोकसभा सीट पर एनडीए प्रत्याशी को जीत दिलाने के प्रति एक-एक कार्यकर्ता संकल्पित

    उन्होंने कहा कि भाजपा का एक एक कार्यकर्ता जनता के साथ खड़ा होकर राज्य की 14 लोकसभा सीट पर एनडीए प्रत्याशी को जीत दिलाने तथा प्रदेश में भी भाजपा के नेतृत्व में मजबूत सरकार बनाने के लिए संकल्पित है. इस अवसर पर भाजपा प्रदेश महामंत्री एवं मुख्यालय प्रभारी डॉ प्रदीप वर्मा, सांसद संजय सेठ,महिला मोर्चा की प्रदेश अध्यक्ष आरती कुजूर, पूर्व विधायक रामकुमार पाहन,ग्रामीण जिलाध्यक्ष सुरेंद्र महतो, कमलेश राम सहित पार्टी के पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता उपस्थित थे.

    10 किमी पुरुष वर्ग में झारखण्ड के हरि सिंह ने जीता 5 लाख का ईनाम आज की खबर करंट न्यूज जोहार लाइव झारखंड की खबर झारखंड न्यूज डेली न्यूज ताजा खबर न्यूज हेडलाइन बाबूलाल मरांडी मुख्य समाचार रांची लेटेस्ट न्यूज सिटी न्यूज स्थानीय खबर
    Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on Instagram Follow on YouTube Follow on WhatsApp Follow on Telegram
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Previous Articleस्वर्णरेखा उत्थान समिति ने सांसद संजय सेठ का किया अभिनंदन
    Next Article झारखंड प्रजापति महासंघ की बैठक, मोहन कुमार बने धनबाद के जिला अध्यक्ष

    Related Posts

    जोहार ब्रेकिंग

    झारखंड : पलामू जिले के चार कैटेगरी-2 बालू घाटों की सफल नीलामी, राज्य सरकार को लगभग 26.59 करोड़ की राजस्व प्राप्ति

    October 9, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    टाटा मोटर्स कर्मचारी को तलाक के बाद पत्नी को देने होंगे 20 लाख रुपये, झारखंड हाईकोर्ट ने तय किया गुजारा भत्ता जमशेदपुर की महिला को एकमुश्त मिलेगी स्थायी गुजारा भत्ते की राशि, 12 महीने में चार किस्तों में भुगतान का आदेश

    October 9, 2026
    आदिवासी

    जोहार लाइव इंपैक्टः लातेहार पुलिस का आदिवासी महिला के साथ अत्याचार मामला, अनुसूचित जनजाति आयोग लेने जा रहा स्वतः संज्ञान

    October 9, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    जोहार लाइव एक्सक्लूसिवः एसीबी कोर्ट का कड़ा रुख, झारखंड के चर्चित पुलिस अफसर मोहन पांडे के खिलाफ अभियोजन स्वीकृति पर ‘डीम्ड सेंक्शन’ का सिद्धांत खारिज, एसपी को फिर से लिखा गया पत्र

    October 9, 2026
    आदिवासी

    झारखंड : लातेहार में कोयला ब्लॉक के विरोध में NH-22 जाम, ग्रामसभा के फैसले की अनदेखी का आरोप

    October 9, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    पेसा कानून से मजबूत होंगी ग्रामसभाएं, अधिकारों के साथ जिम्मेदारियां निभाना भी जरूरी : शिल्पी नेहा तिर्की

    October 9, 2026
    Latest Posts

    झारखंड : पलामू जिले के चार कैटेगरी-2 बालू घाटों की सफल नीलामी, राज्य सरकार को लगभग 26.59 करोड़ की राजस्व प्राप्ति

    October 9, 2026

    टाटा मोटर्स कर्मचारी को तलाक के बाद पत्नी को देने होंगे 20 लाख रुपये, झारखंड हाईकोर्ट ने तय किया गुजारा भत्ता जमशेदपुर की महिला को एकमुश्त मिलेगी स्थायी गुजारा भत्ते की राशि, 12 महीने में चार किस्तों में भुगतान का आदेश

    October 9, 2026

    जोहार लाइव इंपैक्टः लातेहार पुलिस का आदिवासी महिला के साथ अत्याचार मामला, अनुसूचित जनजाति आयोग लेने जा रहा स्वतः संज्ञान

    October 9, 2026

    जोहार लाइव एक्सक्लूसिवः एसीबी कोर्ट का कड़ा रुख, झारखंड के चर्चित पुलिस अफसर मोहन पांडे के खिलाफ अभियोजन स्वीकृति पर ‘डीम्ड सेंक्शन’ का सिद्धांत खारिज, एसपी को फिर से लिखा गया पत्र

    October 9, 2026

    झारखंड : लातेहार में कोयला ब्लॉक के विरोध में NH-22 जाम, ग्रामसभा के फैसले की अनदेखी का आरोप

    October 9, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    © 2026 Johar LIVE. | About Us | AdSense Policy | Privacy Policy | Terms and Conditions | Contact Us.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.