Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    1 Aug, 2025 ♦ 7:34 PM
    • About Us
    • Contact Us
    • Webmail
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube Telegram WhatsApp
    Johar LIVEJohar LIVE
    • होम
    • देश
    • विदेश
    • झारखंड
      • कोडरमा
      • खूंटी
      • गढ़वा
      • गिरिडीह
      • गुमला
      • गोड्डा
      • चतरा
      • चाईबासा
      • जमशेदपुर
      • जामताड़ा
      • दुमका
      • देवघर
      • धनबाद
      • पलामू
      • पाकुड़
      • बोकारो
      • रांची
      • रामगढ
      • लातेहार
      • लोहरदगा
      • सराइकेला-खरसावां
      • साहेबगंज
      • सिमडेगा
      • हजारीबाग
    • राजनीति
    • बिहार
    • कारोबार
    • खेल
    • सेहत
    • अन्य
      • मनोरंजन
      • शिक्षा
      • धर्म/ज्योतिष
    Johar LIVEJohar LIVE
    Home»क्राइम»संजय पाहन हत्याकांड का पुलिस ने किया खुलासा, पत्नी और साले ने मिलकर रची थी हत्या की साजिश
    क्राइम

    संजय पाहन हत्याकांड का पुलिस ने किया खुलासा, पत्नी और साले ने मिलकर रची थी हत्या की साजिश

    Team JoharBy Team JoharDecember 17, 2023Updated:December 17, 2023No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link

    रांची: सदर थाना क्षेत्र के बुटी बस्ती में पिछले 30 नवंबर की हुई संजय पाहन की हत्या मामले का खुलासा रांची पुलिस द्वारा कर लिया गया है. पुलिस की जांच में संजय पाहन की हत्या में उसकी पत्नी और साले का हाथ सामने आया है.  सबूतों के आधार पर पुलिस ने पारिवारिक विवाद के कारण संजय पाहन की हत्या की आशंका जताई थी. बताया जाता है कि संजय पाहन की किसी दूसरी महिला के साथ संबंध को लेकर उसकी पत्नी से कई दिनों से विवाद चल रहा था. जिसके बाद उसकी पत्नी और साले ने उसकी हत्या की साजिश रची थी.

    वहीं हत्याकांड की गुत्थी सुलझाने के लिए पुलिस लगातार जांच कर रही थी. पुलिस जांच में बताया गया कि हत्या के लिए रांची के रहने वाले प्रोफेशनल शूटर को करीब 5 लाख की सुपारी दी गई थी. पुलिस ने घटना में शामिल संजय पाहन की पत्नी, साला समेत कुल 8 लोगों को गिरफ्तार किया है. साथ ही पुलिस ने एक देसी पिस्तौल, दो जिंदा गोली, हथौड़ा सहित कई अन्य समान बरामद किया है.

    बात दें कि बीते 30 नवंबर की रात संजय पाहन की धारदार हथियार से हमला करने के बाद पीठ में गोली मार कर हत्या कर दी गई थी. अगले दिन सुबह उनका शव उनके घर के पास से संदिग्ध परिस्थिति में मिला था. मृतक संजय के सिर पर चोट के निशान भी मिले थे. जबकि, कई जगहों पर खून के निशान भी मिले थे. पुलिस अनुसंधान में बात सामने आई थी कि लड़ाई झगडें में किसी ने उनपर हमला किया था. जवाब में संजय पाहन द्वारा भी अपने लाइसेंसी हथियार से एक गोली चलाई थी. पुलिस ने हत्याकांड की गुत्थी सुलझाने के लिए वारदात स्थल की पूरी गहनता के साथ जांच की थी. जिसके बाद संजय पाहन की हत्या का खुलासा करते हुए पुलिस ने बताया की हत्याकांड में उसकी पत्नी और साले ने ही साजिश रची थी.

    ये भी पढ़ें: छत्तीसगढ़ के सुकमा में हुए नक्सली मुठभेड़ में एक ASI शहीद, एक कांस्टेबल घायल, चार संदिग्ध हिरासत में

    आज की खबर करंट न्यूज जोहार लाइव झारखंड की खबर झारखंड न्यूज झारखण्ड डेली न्यूज ताजा खबर न्यूज हेडलाइन मुख्य समाचार रांची रांची पुलिस लेटेस्ट न्यूज संजय पाहन सिटी न्यूज स्थानीय खबर हत्या
    Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on Instagram Follow on YouTube Follow on WhatsApp Follow on Telegram
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Previous ArticleJAC ने बनाया नया नियम, मैट्रिक-इंटर की परीक्षा में नहीं मिलेगा ब्रेक
    Next Article ठंड से बचाने के लिए जरूरतमंदों को बांटे कंबल, लोगों से भी दान करने की अपील

    Related Posts

    जमशेदपुर

    टाटा स्टील का नया अधिग्रहण, खरीदी टीएसएन वायर्स की 100% हिस्सेदारी…

    August 1, 2025
    झारखंड

    पूर्व सैनिक और बैंककर्मी के घर लाखों की संपति चोरी…

    August 1, 2025
    खूंटी

    खूंटी पुलिस को डकैतों और अफीम तस्कर के खिलाफ मिली कामयाबी, 1.65 करोड़ का डोडा व हथियार जब्त

    August 1, 2025
    Latest Posts

    टाटा स्टील का नया अधिग्रहण, खरीदी टीएसएन वायर्स की 100% हिस्सेदारी…

    August 1, 2025

    पूर्व सैनिक और बैंककर्मी के घर लाखों की संपति चोरी…

    August 1, 2025

    खूंटी पुलिस को डकैतों और अफीम तस्कर के खिलाफ मिली कामयाबी, 1.65 करोड़ का डोडा व हथियार जब्त

    August 1, 2025

    रसोई की दीवार गिरने से मासूम की मौ’त, बहन गंभीर रूप से घायल

    August 1, 2025

    2024 में साइबर अपराधियों ने भारत से चुराए ₹23,000 करोड़…

    August 1, 2025

    © 2025 Johar LIVE. Designed by Forever Infotech. | About Us | AdSense Policy | Privacy Policy | Terms and Conditions | Contact Us

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.