Close Menu
Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Johar LIVEJohar LIVE
    • होम
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    • पब्लिक रिपोर्ट
    • अन्य
    Johar LIVE
    Home»खेत खलिहान»किसानों की वजह से ही हमारा अस्तित्व है : अर्जुन मुंडा
    खेत खलिहान

    किसानों की वजह से ही हमारा अस्तित्व है : अर्जुन मुंडा

    Team JoharBy Team JoharDecember 17, 2023No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link

    केंद्रीय कृषि मंत्री अर्जुन मुंडा ने कृषक वैज्ञानिक संवाद एवं कृषि प्रदर्शनी का किया शुभारंभ 

    रांची : केंद्रीय कृषि मंत्री अर्जुन मुंडा ने रांची के पलांडू स्थित भारतीय कृषि अनुसंधान परिषद में कृषक वैज्ञानिक संवाद एवं कृषि प्रदर्शनी का शुभारंभ किया. कार्यक्रम में केंद्रीय कृषि मंत्री अर्जुन मुंडा ने किसानों की खूब तारीफ की और कहा कि खेती और किसानों की वजह से ही हमारा अस्तित्व है. उन्होंने कहा कि हर स्वादिष्ट व्यंजन के पीछे किसानों की कड़ी मेहनत है.

    विकसित भारत संकल्प के तहत हमें कृषि उत्पादन को इतना बढ़ाना है कि हमें इनका आयात करने की जरूरत न पड़े और हम आत्मनिर्भर बनें. देश की बदलती अर्थ नीति को ध्यान में रखते हुए आधुनिक समय के अनुसार अधिक उपज और स्वस्थ पैदावार के लिए कृषि संस्थाएं काम कर रही हैं.अर्जुन मुंडा ने कहा कि किसान ड्रोन जैसी आधुनिक तकनीकों का प्रयोग कर अपना समय और संसाधन की बचत कर सकते हैं.

    उन्होंने झारखंड के किसानों को प्राकृतिक एवं वैज्ञानिक तरीकों से खेती करने, फलों एवं सब्जियों के बीज उत्पादन को व्यावसायिक तौर पर अपनाने की सलाह दी. उन्होंने कहा कि जनप्रतिनिधि अनुसंधान केंद्र से जुड़कर अपने पंचायत को कृषि आधारित आदर्श पंचायत बनाएं तथा बीज ग्रामों को बढ़ावा दें.

    प्रगतिशील किसान एमलेन कंडुलना, कृषि उद्यमी सचिन झा एवं अंजली लकड़ा ने बताया कि अनुसंधान केंद्र के मार्गदर्शन में सब्जियों में संसाधन संरक्षण तकनीक, मडुआ का मूल्यवर्धन और मशरूम उत्पादन के जरिए वह सालाना चार से 10 लाख शुद्ध आय अर्जित कर रहे हैं. कृषि मंत्री अर्जुन मुंडा ने संस्थान से जुड़े प्रगतिशील किसानों और उद्यमियों को उन्नत बीज एवं कृषि यंत्र प्रदान किया. इस दौरान उन्होंने परिसर में रुद्राक्ष का पौधरोपण किया. कार्यक्रम में देश के पूर्वी राज्यों के 250 से अधिक किसानों ने भाग लिया.

    Agriculture Arjun munda johar live news Palandu ranchi अर्जुन मुंडा खेती जोहार लाइव न्यूज़ पलांडू रांची
    Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on Instagram Follow on YouTube Follow on WhatsApp Follow on Telegram
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Previous Articleअगले दो रोज और बढ़ेगी ठंड, 3 डिग्री तक गिर सकता है पारा
    Next Article कृषि बाजार समिति व्यवसायी से बाइक सवार अपराधियों ने की 2 लाख रुपये की छिनतई, फरार

    Related Posts

    जामताड़ा

    जामताड़ा में तीन साइबर ठग चढ़े पुलिस के हत्थे, 9 मोबाइल और 22 सिम कार्ड बरामद

    June 19, 2026
    कोडरमा

    12 साल के शीतल की कुएं में मिली ला’श, रविवार से था लापता

    June 19, 2026
    गिरिडीह

    गिरिडीह: योग दिवस से पहले डीसी-एसपी ने किया योगाभ्यास, तैयारियां जोरों पर

    June 19, 2026
    Latest Posts

    बिहार : दो और IAS निशाने पर, जानिए किस पर कसा शिकंजा

    June 19, 2026

    जामताड़ा में तीन साइबर ठग चढ़े पुलिस के हत्थे, 9 मोबाइल और 22 सिम कार्ड बरामद

    June 19, 2026

    12 साल के शीतल की कुएं में मिली ला’श, रविवार से था लापता

    June 19, 2026

    गिरिडीह: योग दिवस से पहले डीसी-एसपी ने किया योगाभ्यास, तैयारियां जोरों पर

    June 19, 2026

    बिहार भेजी जा रही अंग्रेजी शराब की खेप पकड़ाई, टाटा मैजिक में लोड 48 बोतल के साथ दो तस्कर गिरफ्तार

    June 19, 2026

    Facebook X (Twitter) Instagram
    © 2026 Johar LIVE. | About Us | AdSense Policy | Privacy Policy | Terms and Conditions | Contact Us

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.