Close Menu
Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Johar LIVEJohar LIVE
    • होम
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    Johar LIVE
    Home»झारखंड»घर के सामने खड़ी कार में लगी आग, मामला दर्ज
    झारखंड

    घर के सामने खड़ी कार में लगी आग, मामला दर्ज

    Team JoharBy Team JoharDecember 16, 2023No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link

    बोकारो : जिला के बेरमो कोयलांचल स्थित गांधीनगर थाना क्षेत्र स्थित फ्राइडे बाजार में बीते 14 दिसंबर की देर रात्रि फोर व्हीलर अटिका स्मार्ट हाइब्रिड गाड़ी में आगलगी कि घटना सामने आई है. आग कैसे लगी है इसका पता चल नहीं पाया है. आग की चपेट में गाड़ी पूरी तरह जलकर क्षतिग्रस्त हो गई है. घटना के संबंध में गाड़ी मालिक मोहम्मद तौकीर ने गांधी नगर थाना को लिखित सूचना दिया है.

    उन्होंने आवेदन में लिखा है कि मो० तौकीर पिता स्वर्गीय मोहम्मद आलम ग्राम फ्राइडे बाजार, पोस्ट संडे बाजार, थाना गांधीनगर का निवासी हूं. बीते देर रात मेरी फोर व्हीलर मॉडल अटिका स्मार्ट हाइब्रिड v x i गाड़ी जिसका नंबर JH O9AY-2052 है. प्रति दिन की तरह मेरी गाड़ी घर के निकट खड़ी थी. रात लगभग 3: 42 बजे मेरे मोहल्ले के अमन सिंह ने मेरे घर आकर मुझे जगाया और बताया कि तुम्हारे गाड़ी में आग लग गई है. यह सुनकर हम लोग दौडते हुए गाड़ी के पास गए. उस समय गाड़ी पूरी तरह आग की चपेट में आकर धधक रही थी. मोहल्ले के सहयोग से किसी तरह आग पर काबू तो पा लिया गया लेकिन गाड़ी पूरी तरह जल कर क्षतिग्रस्त हो चुकी थी. इस मामले को लेकर गांधीनगर थाना प्रभारी अनूप कुमार सिंह ने कहा कि घटना की सूचना गाड़ी मालिक के द्वारा दी गई है. मामले की जांच की जा रही है कार में आज खूद  लगा है या किसी ने घटना को अंजाम दिया है, जांच के उपरांत विधि सम्मत कार्रवाई की जाएगी.

    इसे भी पढ़ें: Covid Alert! सिंगापुर में कोरोना के 56 हजार मामले आए सामने, लोगों से मास्क पहनने की अपील

    #Jharkhand News Bokaro City News Current News Daily News jharkhand Johar Live Latest news Local News Main News News Headline Today's News आज की खबर करंट न्यूज जोहार लाइव झारखंड झारखंड की खबर झारखंड न्यूज डेली न्यूज ताजा खबर न्यूज हेडलाइन बोकारो मुख्य समाचार लेटेस्ट न्यूज सिटी न्यूज स्थानीय खबर
    Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on Instagram Follow on YouTube Follow on WhatsApp Follow on Telegram
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Previous ArticleCovid Alert! सिंगापुर में कोरोना के 56 हजार मामले आए सामने, लोगों से मास्क पहनने की अपील
    Next Article IPL 2024 : हार्दिक पंड्या बने मुंबई इंडियंस के कैप्टन, नीलामी 19 को

    Related Posts

    जोहार ब्रेकिंग

    तमिलनाडु में बिकने से पूर्व चक्रधरपुर पुलिस ने बचाया 11 नाबालिग को, भेजा गया सीडब्लूसी

    July 3, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    JOHAR LIVE, EXPOSE – उत्पाद सिपाही प्रश्न पत्र लीक : हवाला के जरिए पटना भेजे गये थे तीन लाख रूपये

    July 3, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    JOHAR LIVE BREAKING : आरएसएस कार्यालय के हमलावर पूछताछ के लिए रिमांड पर, यह जानना चाहती है एनआइए

    July 2, 2026
    Latest Posts

    तमिलनाडु में बिकने से पूर्व चक्रधरपुर पुलिस ने बचाया 11 नाबालिग को, भेजा गया सीडब्लूसी

    July 3, 2026

    JOHAR LIVE, EXPOSE – उत्पाद सिपाही प्रश्न पत्र लीक : हवाला के जरिए पटना भेजे गये थे तीन लाख रूपये

    July 3, 2026

    JOHAR LIVE BREAKING : आरएसएस कार्यालय के हमलावर पूछताछ के लिए रिमांड पर, यह जानना चाहती है एनआइए

    July 2, 2026

    हेमंत कैबिनेट में विकास को रफ्तार, जानिए 27 बड़े फैसले

    July 2, 2026

    कांवड़ यात्रा शुरू होने के पहले जानिए सुरक्षा को लेकर बहुत बड़ी अपडेट..

    July 2, 2026

    Facebook X (Twitter) Instagram
    © 2026 Johar LIVE. | About Us | AdSense Policy | Privacy Policy | Terms and Conditions | Contact Us

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.