Close Menu
Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Johar LIVEJohar LIVE
    • होम
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    Johar LIVE
    Home»झारखंड»रिम्स परिसर का होगा विस्तार, हटेगा अतिक्रमण
    झारखंड

    रिम्स परिसर का होगा विस्तार, हटेगा अतिक्रमण

    Team JoharBy Team JoharDecember 15, 2023Updated:December 15, 2023No Comments3 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link

    रांची: उपायुक्त रांची, राहुल कुमार सिन्हा द्वारा 15 दिसंबर को समाहरणालय ब्लॉक-ए स्थित कॉन्फ्रेंस कक्ष में सीसीएल की भूमि से सम्बंधित मामलों की समीक्षा बैठक आयोजित की गई. बैठक में  अपर समाहर्ता रांची, राजेश कुमार बरवार, एलआर डीसी रांची, राजेश कुमार सिंह, अंचल अधिकारी- खलारी, बड़गई, सीसीएल लैंड एंड रेवेन्यू ऑफिसर, शंकर झा, सीसीएल के अधिकारी एवं सीसीएल के अधिकारी एवं सम्बंधित अधिकारी उपस्थित थे. उपायुक्त रांची द्वारा बैठक में क्रमवार समीक्षा करते हुए सम्बंधित अधिकारियों को कई आवश्यक दिशा निर्देश दिया गया.

    नए आईपीडी एवं ओपीडी भवन के निर्माण के लिए डीआईजी मैदान का चयन 

    उपायुक्त रांची, राहुल कुमार सिन्हा ने अंचल अधिकारी बडगाई को निर्देश देते हुए कहा की रिम्स, रांची के विस्तार हेतु अर्जित भूमि पर किए गए अतिक्रमण को हटाया जाए. उल्लेखनीय है कि रिम्स के नए आईपीडी एवं ओपीडी भवन के निर्माण के लिए डीआईजी मैदान का चयन किया गया है. लेकिन अभी उस स्थान में अतिक्रमण किया गया है. जिसपर उपायुक्त रांची द्वारा सम्बंधित अंचल अधिकारी को अतिक्रमण हटाने का निर्देश दिया गया.

    सीसीएल की भूमि से सम्बंधित मामलों की समीक्षा

    उपायुक्त रांची, राहुल कुमार सिन्हा ने सीसीएल की भूमि से सम्बंधित मामलों की क्रमवार समीक्षा करते हुए सम्बंधित अधिकारी से विस्तृत जानकारी लेते हुए सम्बंधित अधिकारी को पीपरवार रेलवे साइडिंग निर्माण एवं एनके एरिया के विभिन्न प्रोजेक्ट हेतु ली गई रैयती भूमि के विरुद्ध मुआवजा एवं नौकरी के सम्बन्ध उपायुक्त रांची, द्वारा अंचल अधिकारी खलारी एवं सीसीएल अधिकारियों को कैंप लगा कर आवेदन लेने एवं मुआवजा भुगतान करने का निर्देश दिया गया.

    जंगल झाड़ी भूमि (J.J. LAND)

    उपायुक्त रांची, राहुल कुमार सिन्हा ने सीसीएल रोहणी प्रोजेक्ट के लिए जंगल झाड़ी (GMJJ )भूमि वनाधिकार समिति से NOC प्राप्त कर जिला को भेजने का निर्देश अंचल अधिकारी खलारी को दिया गया. KDH परियोजना में मौजा विश्रामपुर में अधिग्रहीत रैयती भूमि का सत्यापन कैंप लगाने का निर्देश अंचल अधिकारी खलारी को दिया गया एवं इसमें सीसीएल के एक अधिकारी अंचल में सहयोग हेतु सीसीएल प्रतिनियुक्त करेंगे.

    मुआवजा भुगतान करने में आ रही कठिनाई पर चर्चा

    सी.सी.एल के अधिकारियों के द्वारा बैठक के दौरान उपायुक्त रांची, को बताया गया कि रैयतों के द्वारा जो आवेदन जमा किया गया है, उसमें कुछ कारणों से भुगतान में कठिनाई आ रही है. जिसपर उपायुक्त रांची द्वारा लंबित मुआवजा भुगतान के लिए सी.सी.एल प्रबंधन एवं अंचल अधिकारी को लाभुक के साथ बैठक कर लंबित मुआवजा भुगतान कराने का निर्देश दिया गया.

    ये भी पढ़ें: पुलिस की सतर्कता से बची मिश्रा जी की जान, हथियार के साथ दो गिरफ्तार

    अंचल अधिकारी- खलारी अपर समाहर्ता रांची आज की खबर उपायुक्त रांची एल.आर. डी.सी. रांची करंट न्यूज जोहार लाइव झारखंड की खबर झारखंड न्यूज झारखण्ड डेली न्यूज ताजा खबर न्यूज हेडलाइन बड़गई मुख्य समाचार रांची राजेश कुमार बरवार राजेश कुमार सिंह राहुल कुमार सिन्हा लेटेस्ट न्यूज शंकर झा सिटी न्यूज सीसीएल के अधिकारी सीसीएल लैंड एंड रेवेन्यू ऑफिसर स्थानीय खबर
    Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on Instagram Follow on YouTube Follow on WhatsApp Follow on Telegram
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Previous Articleघर से बारात निकालने की थी तैयारी, दूल्हे की हो गई हत्या
    Next Article ऊर्जा संरक्षण पर धनबाद रेल मंडल विद्युत विभाग ने किया सेमिनार

    Related Posts

    जोहार ब्रेकिंग

    नीति आयोग की रिपोर्ट में चमका झारखंड, Fiscal Health Index में शानदार प्रदर्शन

    July 3, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    हिमांशु सिंह ह’त्याकांड में एक और अधिकारी पर गिर सकती है गाज, जानें कौन है वो…

    July 3, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    जमशेदपुर बंद पर अमर बाउरी का हेमंत सरकार पर निशाना- पुलिस व्यवस्था नीचे, अपराधियों के हौसले बुलंद

    July 3, 2026
    Latest Posts

    नीति आयोग की रिपोर्ट में चमका झारखंड, Fiscal Health Index में शानदार प्रदर्शन

    July 3, 2026

    हिमांशु सिंह ह’त्याकांड में एक और अधिकारी पर गिर सकती है गाज, जानें कौन है वो…

    July 3, 2026

    जमशेदपुर बंद पर अमर बाउरी का हेमंत सरकार पर निशाना- पुलिस व्यवस्था नीचे, अपराधियों के हौसले बुलंद

    July 3, 2026

    राम मंदिर दान चोरीः अब जाकर आई RSS की प्रतिक्रिया, क्या बोले दत्तात्रेय होसबोले ?

    July 3, 2026

    दुमका केंद्रीय जेल की सुरक्षा होगी हाईटेक, 12.67 करोड़ रुपये से लगेंगे 398 नए CCTV कैमरे

    July 3, 2026

    Facebook X (Twitter) Instagram
    © 2026 Johar LIVE. | About Us | AdSense Policy | Privacy Policy | Terms and Conditions | Contact Us

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.