Close Menu
Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Johar LIVEJohar LIVE
    • होम
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    • होम
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Home»झारखंड»दिव्यांगजन निकले सीएम आवास का घेराव करने, पुलिस ने रोका
    झारखंड

    दिव्यांगजन निकले सीएम आवास का घेराव करने, पुलिस ने रोका

    Team JoharBy Team JoharDecember 14, 2023Updated:December 14, 2023No Comments2 Mins Read0
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link

    रांची: राजधानी में राजभवन के पास धरने पर बैठे दिव्यांगजन गुरुवार को सीएम आवास का घेराव करने के लिए निकले. डॉ जाकिर हुसैन पार्क से निकलते ही पुलिस प्रशासन ने उन्हें रोक दिया. इसके बाद दिव्यांगजनों का एक प्रतिनिधि मंडल को सीएमओ ले जाया गया. जहां सीएम के अवर सचिव राम मूर्ति सिंह से उनकी वार्ता हुई. उन्होंने दिव्यांगजनों के प्रतिनिधि मंडल से कहा कि वे लोग धरना खत्म करें और लौट जाए. साथ ही कहा कि आपकी मांगों को सरकार के पास भेजा गया था. लेकिन कोई कार्रवाई नहीं हुई. साथ ही उनसे कहा कि अगर वे अपना धरना समाप्त नहीं करते है तो पुलिस उन्हें बल पूर्वक हटाएगी. इसपर प्रतिनिधि मंडल ने कहा कि पहले भी उनपर लाठियां बरसाई गई थी. आज फिर उन्हें बल पूर्वक हटाया जाता है तो वे तैयार है.

    14 दिनों से बैठे है धरने पर

    झारखंड में दिव्यांग जन अपने हक और अधिकार के लिए अनिश्चितकालीन धरने पर बैठे हैं. राजभवन के पास दिव्यांग जन अपने विभिन्न मांगों को लेकर झारखंड दिव्यांग आंदोलन संघ के बैनर तले प्रदर्शन कर रहे हैं. धरना प्रदर्शन पर बैठे सुरेंद्र कुमार साहू ने बताया कि राज्य सरकार ने चुनाव से पहले दिव्यांगजनों के लिए जो वादे किए थे वह अब तक पूरे नहीं हुए हैं. उन्होंने कहा कि सरकार ने मासिक पेंशन एक हजार से बढ़ाकर ढाई हजार रुपए करने की बात कही थी. लेकिन आजतक इस पर विचार नहीं किया गया. उन्होंने कहा कि पिछले वर्ष 28 दिनों तक राज्य के दिव्यांग जनों ने धरना दिया था, लेकिन उस वक्त भी सरकार ने आश्वासन देकर धरना खत्म करवा दिया था.

    ये भी है मांग

    • पिछले दो वर्षों से राज्य में नि:शक्तता आयुक्त के पद पर नियुक्ति नहीं हुई. जिससे न्याय के लिए लंबा इंतजार करना पड़ रहा
    • सरकारी नौकरी में खाली पड़े सभी पदों पर नियुक्ति के लिए विशेष अभियान चलाने की जरूरत
    • अंतर्राष्ट्रीय एवं राष्ट्रीय खेलों में खिलाड़ियों को हर सुविधा प्रदान करे
    • महिला आयोग, अल्पसंख्यक आयोग व पिछड़ा वर्ग आयोग की तर्ज पर दिव्यांग जनों के लिए भी आयोग का गठन किया जाए
    • दूसरे राज्यों की तर्ज पर बसों में टिकट के लिए 50 प्रतिशत आरक्षण दिया जाए. कई राज्यों में दिव्यांगों को किराया नहीं लगता

    ये भी पढ़ें: गौ तस्करों एवं हिंदूवादी संगठनों में तनातनी, थाने पहुंचा मामला

    अवर सचिव राम मूर्ति सिंह आज की खबर करंट न्यूज जोहार लाइव झारखंड की खबर झारखंड न्यूज झारखण्ड डेली न्यूज ताजा खबर दिव्यांगजन न्यूज हेडलाइन मुख्य समाचार रांची राजभवन लेटेस्ट न्यूज सिटी न्यूज सीएमओ स्थानीय खबर
    Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on Instagram Follow on YouTube Follow on WhatsApp Follow on Telegram
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Previous Articleइलाहाबाद हाईकोर्ट का बड़ा फैसला, शाही ईदगाह मस्जिद के सर्वे को दी गई मंजूरी
    Next Article 30 किलो गांजा के साथ तस्कर गिरफ्तार

    Related Posts

    जोहार ब्रेकिंग

    झारखंड: डेमोटांड कृषि केंद्र बनेगा एग्रो टूरिज्म हब, चाय-कॉफी खेती पर भी फोकस

    August 4, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    झारखंड: JPSC-JSSC विवाद पर रघुवर दास का हमला, बोले- CID नहीं, CBI करे जांच

    August 4, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    झारखंड हाईकोर्ट का बड़ा फैसला: नीलामी में खरीदी संपत्ति के पुराने बिजली बिल का बोझ नए मालिक पर नहीं

    August 4, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    झारखंड : शिबू सोरेन की पुण्यतिथि पर भारत रत्न की मांग, बोले रवींद्र नाथ महतो- उनका योगदान अतुलनीय

    August 4, 2026
    झारखंड

    एक मुद्दा, दो मंच: रांची में छात्र अलग बैठे, पार्टी अलग – फिर भी लड़ाई एक ही

    August 4, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    छात्र आंदोलन के बीच CM हेमंत सोरेन का बयान, कहा- “सरकार की आंख भी है, नाक भी है, हाथ भी है”

    August 4, 2026
    Latest Posts

    झारखंड: डेमोटांड कृषि केंद्र बनेगा एग्रो टूरिज्म हब, चाय-कॉफी खेती पर भी फोकस

    August 4, 2026

    झारखंड: JPSC-JSSC विवाद पर रघुवर दास का हमला, बोले- CID नहीं, CBI करे जांच

    August 4, 2026

    झारखंड हाईकोर्ट का बड़ा फैसला: नीलामी में खरीदी संपत्ति के पुराने बिजली बिल का बोझ नए मालिक पर नहीं

    August 4, 2026

    संसद में आदिवासी: क्या राज्य सरकारें आदिवासी स्वायत्त परिषदों की स्वायत्तता कम कर रही हैं?

    August 4, 2026

    संसद में आदिवासी: असम में ट्राइबल टूरिज्म पर केंद्र का इनकार, कहा- कोई योजना नहीं हमारे पास

    August 4, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    © 2026 Johar LIVE. | About Us | AdSense Policy | Privacy Policy | Terms and Conditions | Contact Us

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.