Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    17 Sep, 2025 ♦ 8:44 AM
    • About Us
    • Contact Us
    • Webmail
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube Telegram WhatsApp
    Johar LIVEJohar LIVE
    • होम
    • देश
    • विदेश
    • झारखंड
      • कोडरमा
      • खूंटी
      • गढ़वा
      • गिरिडीह
      • गुमला
      • गोड्डा
      • चतरा
      • चाईबासा
      • जमशेदपुर
      • जामताड़ा
      • दुमका
      • देवघर
      • धनबाद
      • पलामू
      • पाकुड़
      • बोकारो
      • रांची
      • रामगढ
      • लातेहार
      • लोहरदगा
      • सराइकेला-खरसावां
      • साहेबगंज
      • सिमडेगा
      • हजारीबाग
    • राजनीति
    • बिहार
    • कारोबार
    • खेल
    • सेहत
    • अन्य
      • मनोरंजन
      • शिक्षा
      • धर्म/ज्योतिष
    Johar LIVEJohar LIVE
    Home»झारखंड»रामगढ़ में भाजपा का सरकार के विरोध में आक्रोश प्रदर्शन, धीरज साहू मामले में इडी से जांच करने की मांग
    झारखंड

    रामगढ़ में भाजपा का सरकार के विरोध में आक्रोश प्रदर्शन, धीरज साहू मामले में इडी से जांच करने की मांग

    Team JoharBy Team JoharDecember 10, 2023No Comments3 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link

    रामगढ़ : भारतीय जनता पार्टी रामगढ़ जिला के तत्वावधान में सुभाष चौक के निकट कांग्रेस और झारखंड मुक्ति मोर्चा सरकार के विरोध में आक्रोश प्रदर्शन जिला अध्यक्ष प्रवीण मेहता के अध्यक्षता में सम्पन्न हुआ. इस प्रदर्शन का संचालन जिला महामंत्री रंजन फ़ौजी ने तथा धन्यवाद ज्ञापन शिव कुमार महतो द्वारा किया गया. आक्रोश प्रदर्शन में मांडू विधायक व प्रदेश उपाध्यक्ष जयप्रकाश भाई पटेल ने कहा कि कांग्रेस भ्रष्टाचार की जननी रही है. भोले-भाले पूर्व मुख्यमंत्री मधु कोड़ा को फंसाकर करोड़ों रुपए हड़पने वाली कांग्रेस आज हेमंत सोरेन के नेतृत्व में कई सौ करोड़ रुपए लूट रही है. वर्तमान सरकार ने पिछड़े वर्ग को आरक्षण नहीं दिया है और इस कारण से नगर निकाय चुनाव को स्थगित कर रखा है. आज भाजपा सम्पूर्ण झारखंड में भ्रष्टाचार के खिलाफ आक्रोश प्रदर्शन कर रही है. चार दिन से लगातार कांग्रेस के सांसद धीरज साहु के ठिकानों से करोड़ों रुपए नकदी मिल रही है, जो बहुत ही चिंताजनक है.

    उन्होंने इस पुरे मामले को ED के हवाले से जांच करने की मांग केंद्र सरकार से की. उन्होंने झारखंड में बढ़ते अपराध पर चिंता व्यक्त करते हुए कहा कि आज रामगढ़ में दिन में भी गोली चल रही है. उन्होंने हेमंत सरकार को चेतावनी देते हुए कहा कि आप संभल जाओ नहीं तो भाजपा की सरकार बनते ही पाई पाई का हिसाब लिया जायेगा. उन्होंने कहा कि इस धरना के माध्यम से केंद्र सरकार से मांग करता हूं कि झारखंड सरकार में लिप्त भ्रष्टाचारियों को इडी के सुपुर्द कर उन्हें उनके करनी की सजा मिले.

    वहीं भाजपा नेता कुंटु बाबु ने कहा कि झारखंड में कांग्रेस झामुमो और राजद गठबंधन सरकार ने जनता को सिर्फ लूटने काम किया है. ये लोग आगामी लोकसभा और विधानसभा चुनाव में इस रूपए से वोट खरीदने का काम करते. वहीं पूर्व जिलाध्यक्ष प्रकाश मिश्रा ने भी कहा कि कांग्रेस का भ्रष्टाचार से चोली दामन का संबंध है. जिसके समर्थन से यह हेमंत सरकार आदिवासियों के जमीन लूटने में लगी है. वरिष्ठ नेता रंजीत कुमार सिन्हा ने अपने संबोधन में कहा हमलोग नारा लगाते थे ‘यह तो स्पष्ट है कांग्रेस पार्टी भ्रष्ट है’. आज आइटी के सर्वे में राज्यसभा सांसद धीरज साहु के ठिकानों से कई सौ करोड़ नकदी निकलना ने भ्रष्टाचार के सारे रिकॉर्ड तोड दिया है.

    आक्रोश प्रदर्शन में जिला अध्यक्ष प्रवीण मेहता ने आक्रोश प्रकट करते हुए कहा कि झारखंड के गरीब किसान, कामगार एवं आदिवासी भाई बहनों का पैसा कांग्रेस-झामुमो के तिजोरी में कैसे पहुंचा. झारखंड प्रदेश की जनता को यह जानने का हक है. जनता की गाढ़ी कमाई के पाई पाई निकाली जाएगी यह मोदी की गारंटी है. चौकीदार चोर है कहने वाले आज खूद जनता की गाढ़ी कमाई को लूटते पकड़े जा रहे हैं.

    आक्रोश प्रदर्शन में वरिष्ठ नेता रंजीत कुमार सिन्हा, प्रकाश मिश्रा, रणजय कुमार उर्फ कुंटु बाबु, जिला उपाध्यक्ष बलराम महतो, अखिलेश प्रसाद, जिला मंत्री संजीव कुमार बावला, किरण देवी, बसुध तिवारी, जिला कोषाध्यक्ष दीनदयाल कुमार, लोकसभा विस्तारक सत्यजीत चौधरी, मीडिया प्रभारी राजीव पामदत्त, भीमसेन चौहान, सोशल मीडिया प्रभारी संतोष कुमार शर्मा, आइटी सेल प्रभारी प्रवीण कुमार सोनु, रामगढ़ विधानसभा विस्तारक अजय तिवारी, योगेश दांगी, सहदेव ठाकुर, विजय जायसवाल, सुरजीत सिंह छाबड़ा, नीरज झा, राजेश ठाकुर, मंडल अध्यक्ष शिव कुमार महतो, गणेश प्रसाद राजेन्द्र महतो, बबलू साव, तोकेश सिंह, सतीश मोहन मिश्र, मोर्चा अध्यक्ष सैयद किरमानी, मणिशंकर ठाकुर, ब्रजेश पाठक, रोबिन गुप्ता, अरविन्द सिंह, तरुण साव, सत्यजीत सिंह,शीतल सिंह, ऋषिकेश सिंह, अजीत कुमार गुप्ता, मिथिलेश मंडल, विजय पाठक, धीरेन्द्र साह, सुरेन्द्र कुमार शर्मा, संजय  अग्रवाल, नवल शर्मा, अमित ठाकुर, सौरभ जायसवाल, सुमित अग्रवाल, जितेन्द्र साहु, सुनील साव, रवि मिश्रा, रवि साहु, कुणाल दास, ललन सिंह, मनोज कुमार महतो, शशि शेखर सिंह, अनिल कुमार राय,सहित कई कार्यकर्ता मौजूद थे.

    आज की खबर करंट न्यूज कांग्रेस जेपी पटेल जोहार लाइव झारखंड की खबर झारखंड न्यूज झारखंड मुक्ति मोर्चा झारखण्ड डेली न्यूज ताजा खबर न्यूज हेडलाइन बीजेपी भाजपा मुख्य समाचार रामगढ़ लेटेस्ट न्यूज सिटी न्यूज स्थानीय खबर
    Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on Instagram Follow on YouTube Follow on WhatsApp Follow on Telegram
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Previous Articleतैयारी का जायजा लेने टीम पहुंची रामगढ़, 21 जनवरी ‘जोहार कार्यक्रम’ को संबोधित करेंगे नीतीश
    Next Article झारखंड से बड़े पैमाने पर लूट की राशि को बिहार-बंगाल के रास्ते खपाया गया है, ईडी करे जांच : अनंत ओझा

    Related Posts

    बिहार

    अमित शाह का बिहार दौरा : BJP की रणनीति और संगठन पर फोकस, सीट बंटवारे पर नहीं होगी बात

    September 17, 2025
    जोहार ब्रेकिंग

    बिल्डर कृष्ण गोपालका से प्रिंस खान ने मांगी 10 करोड़ की रंगदारी, नहीं देने पर जान मा’रने की मिली धमकी

    September 17, 2025
    जमशेदपुर

    जमशेदपुर के कपाली नाला पर पुल निर्माण का शिलान्यास, सरयू राय बोले: मिलेगा लोगों को लाभ…

    September 16, 2025
    Latest Posts

    अमित शाह का बिहार दौरा : BJP की रणनीति और संगठन पर फोकस, सीट बंटवारे पर नहीं होगी बात

    September 17, 2025

    Aaj Ka Rashifal, 17 September 2025 : जानें किस राशि का क्या है आज राशिफल

    September 17, 2025

    बिल्डर कृष्ण गोपालका से प्रिंस खान ने मांगी 10 करोड़ की रंगदारी, नहीं देने पर जान मा’रने की मिली धमकी

    September 17, 2025

    जमशेदपुर के कपाली नाला पर पुल निर्माण का शिलान्यास, सरयू राय बोले: मिलेगा लोगों को लाभ…

    September 16, 2025

    वर्धमान ज्वेलरी शॉप लूट के आरोपी हुए गिरफ्तार, पुलिस ने कार भी किया बरामद…

    September 16, 2025

    © 2025 Johar LIVE. Designed by Forever Infotech. | About Us | AdSense Policy | Privacy Policy | Terms and Conditions | Contact Us

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.