Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    18 Jun, 2025 ♦ 10:34 PM
    • About Us
    • Contact Us
    • Webmail
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube Telegram WhatsApp
    Johar LIVEJohar LIVE
    • होम
    • देश
    • विदेश
    • झारखंड
      • कोडरमा
      • खूंटी
      • गढ़वा
      • गिरिडीह
      • गुमला
      • गोड्डा
      • चतरा
      • चाईबासा
      • जमशेदपुर
      • जामताड़ा
      • दुमका
      • देवघर
      • धनबाद
      • पलामू
      • पाकुड़
      • बोकारो
      • रांची
      • रामगढ
      • लातेहार
      • लोहरदगा
      • सराइकेला-खरसावां
      • साहेबगंज
      • सिमडेगा
      • हजारीबाग
    • राजनीति
    • बिहार
    • कारोबार
    • खेल
    • सेहत
    • अन्य
      • मनोरंजन
      • शिक्षा
      • धर्म/ज्योतिष
    Johar LIVEJohar LIVE
    Home»जोहार ब्रेकिंग»बकोरिया मुठभेड़ मामला : सीबीआई जांच तेज, कोबरा बटालियन से होगी पूछताछ
    जोहार ब्रेकिंग

    बकोरिया मुठभेड़ मामला : सीबीआई जांच तेज, कोबरा बटालियन से होगी पूछताछ

    Team JoharBy Team JoharJanuary 9, 2020No Comments3 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link

    JoharLive Team

    रांची । पलामू के सतबरवा थाना क्षेत्र के बकोरिया में हुई कथित पुलिस और नक्सली मुठभेड़ की सीबीआई जांच तेज कर दी गयी है। सूत्रों के अनुसार बकोरिया कांड की जांच कर रही सीबीआई जल्द ही मामले का खुलासा कर सकती है। सीबीआई और सेंट्रल फॉरेंसिक लैब को जांच के क्रम में कई साक्ष्य पुलिस जांच को गलत ठहराने वाले मिले हैं। मामले को लेकर सीबीआई जल्द ही सीआरपीएफ के 209 कोबरा बटालियन के उन अफसरों और जवानों से पूछताछ करेगी, जो मुठभेड़ में शामिल थे।

    उल्लेखनीय है कि बीते वर्ष तीन जुलाई को सीबीआई सेंट्रल फॉरेंसिक लैब के डायरेक्टर एनबी वर्धन और सीबीआई के बड़े अधिकारी पलामू पहुंचे थे और सीबीआई टीम ने घटना का डेमो किया था। बहुत हद तक सीबीआई को इस कांड के अनुसंधान में सफलता हाथ लगी है। जांच के दौरान कांड से जुड़े पुलिस अफसरों से सीबीआई पूछताछ भी कर रही थी। सीबीआई और एफएसएल टीम को नाट्य रूपांतरण के दौरान ही कई ऐसी बातें सामने मिली थी जो पुलिस की जांच को गलत ठहराने के लिए काफी हैं। मुठभेड़ में स्कॉर्पियो गाड़ी का जिक्र किया गया है। बताया गया है कि नक्सली स्कॉर्पियो गाड़ी से आ रहे थे और पुलिस को देखते ही उन्होंने अंधाधुंध फायरिंग की। इसके बाद पुलिस ने भी जबावी फायरिंग की और नक्सलियों को मार गिराया। घटना में स्कॉर्पियो बुरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गया था।

    पुलिस ने अपनी जांच में बताया था कि एक स्कार्पियों से 12 नक्सली आ रहे थे। जो पुलिस को देखते ही गोलियां चलाने लगे। एफएसएल के सदस्यों ने पाया कि स्कार्पियो में 12 लोगों के बैठने के बाद बंदूक से पुलिस पर अंधाधुंध फायरिंग संभव नहीं है। स्कार्पियो के अंदर किसी भी सीट पर बंदूक जैसे बड़े हथियार का मूवमेंट संभव नहीं है। ऐसे में अंधाधुंध फायरिंग की बात कहीं से सही प्रतीत नहीं होती।

    बकोरिया कांड में मारे गये सभी 12 लोगों को गोली कमर के ऊपर लगी थी। सीआईडी ने हाइकोर्ट में दिये शपथपत्र में बताया था कि कोबरा बटालियन को नक्सली मूवमेंट की जानकारी पहले से थी और कोबरा बटालियन ने ही पूरा ऑपरेशन प्लान बनाया था। ऑपरेशन में कोबरा के दो एसॉल्ट ग्रुप को शामिल किया गया था। इनमें 45 जवान शामिल थे। इसके अलावा स्पेशल टीम के 16 लोगों को भी शामिल किया गया था। यह एक्शन प्लान आठ जून 2015 की शाम में ही जारी कर दिया गया था और घटना उसी रात हुई थी।

    आठ जून 2015 को सतबरवा ओपी के बकोरिया में पुलिस ने मुठभेड़ में 12 नक्सलियों को मारने का दावा किया था। जबकि मृतक के परिजनों ने इसे फर्जी मुठभेड़ करार देते हुए हाईकोर्ट में याचिका दायर कर सीबीआई जांच की मांग की थी। हाईकोर्ट के आदेश पर ही सीबीआई जांचकर रही है। पुलिस की गोली से मारे गए लोगों में कुछ नाबालिग भी शामिल थे।

    #Online news jharkhand Latest news
    Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on Instagram Follow on YouTube Follow on WhatsApp Follow on Telegram
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Previous Articleनिर्भया कांड: विनय ने दायर की संशोधन याचिका
    Next Article पश्चिम एशिया में तनाव घटने से सेंसेक्स 635 अंक उछला

    Related Posts

    झारखंड

    झारखंड सरकार ने बदला हज़ारीबाग का अनुमंडल पदाधिकारी…देखें पूरी रिपोर्ट

    June 18, 2025
    झारखंड

    झारखंड सरकार में दो आईएएस अधिकारियों का तबादला, राज्यपाल ने दी स्वीकृति…

    June 18, 2025
    झारखंड

    नौकरी और फ्लैट दिलाने के नाम पर करोड़ों की ठगी करने वाली महिला हुई गिरफ्तार

    June 18, 2025
    Latest Posts

    झारखंड सरकार ने बदला हज़ारीबाग का अनुमंडल पदाधिकारी…देखें पूरी रिपोर्ट

    June 18, 2025

    झारखंड सरकार में दो आईएएस अधिकारियों का तबादला, राज्यपाल ने दी स्वीकृति…

    June 18, 2025

    नौकरी और फ्लैट दिलाने के नाम पर करोड़ों की ठगी करने वाली महिला हुई गिरफ्तार

    June 18, 2025

    BREAKING : झारखंड में बड़े पैमाने पर IAS अधिकारियों का तबादला… देखें लिस्ट

    June 18, 2025

    IPL से हटाई गई टीम को देने होंगे 538 करोड़, BCCI को मिला बड़ा झटका…

    June 18, 2025

    © 2025 Johar LIVE. Designed by Forever Infotech.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.