Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Johar LIVEJohar LIVE
    • होम
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    • पब्लिक रिपोर्ट
    • अन्य
    Johar LIVEJohar LIVE
    Home»झारखंड»बोलार्ड उखाड़ा, बोल्ट हटाना भूल गए, हादसों को दे रहे दावत
    झारखंड

    बोलार्ड उखाड़ा, बोल्ट हटाना भूल गए, हादसों को दे रहे दावत

    Team JoharBy Team JoharDecember 8, 2023No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link

    रांची : राजधानी की सड़कों को स्मार्ट और सुंदर बनाने को लेकर काम हो रहा है. डिवाइडर की जगह पीवीसी ड्रम लगाए गए है. वहीं कई जगहों पर रोड डिवाइडर वार्निंग बोलार्ड भी लगाए गए थे. लेकिन अब इन बोलार्ड्स को हटाया जा रहा है. जिसे प्रापर तरीके से हटाने की बजाय उखाड़ दिया पर वहां पर लगे बोल्ट हटाना भूल गए. आज स्थिति यह है कि ये बोल्ट हादसों को दावत दे रहे है. इतना ही नहीं कई लोग इस चक्कर में अनबैलेंस होकर चोटिल भी हो रहे है. इसके बावजूद जिम्मेवारों की नजर इस पर नहीं है. ऐसे में सवाल यह उठता है कि क्या विभाग किसी बड़े हादसे का इंतजार कर रहा है.

    सैकड़ों बोल्ट रोड से ऊपर

    बोलार्ड के अलावा शहर के कई इलाकों में स्पीड ब्रेकर भी लगाए गए है. ये पीवीसी ब्रेकर कुछ दिन भी गाड़ियों का लोड नहीं झेल पा रहे है. इन्हें हटाकर दूसरे ब्रेकर थोड़ी दूर पर लगाए जा रहे है. ऐसे में पहले वाले के बोल्ट रोड पर मुंह चिढ़ा रहे है. अगर किसी का बैलेंस बिगड़कर वह गिर जाए तो कोई आश्चर्य नहीं होगा. आखिर हो भी क्यों न विभाग की गलती का खामियाजा सड़कों पर चलने वाले लोग भुगत रहे है. वहीं गाड़ियों के टायर भी इस वजह से डैमेज हो रहे है.

    बचने के चक्कर में हो रही टक्कर

    रोड के बीचो बीच हादसों को दावत दे रहे ये बोल्ट काफी खतरनाक हो गए है. अचानक से टू व्हीलर के पहुंचने पर बैलेंस बिगड़ जाता है. वहीं इससे बचने के चक्कर में गाड़ियों की आपस में टक्कर भी हो रही है. इसी रास्ते से अधिकारी व मंत्री भी गुजरते है. लेकिन किसी की भी नजर इस पर नहीं पड़ रही. जिससे समझा जा सकता है कि ये लोग जनता की परेशानियों को कितना समझते है.

     

     

    Accident Bollard Uprooted Bollards Bolt Removal Daawat Divider Divider Warning Bollard Forgotten Johar Live PVC Drum Rajdhani ranchi Road Smart and Beautiful work काम जोहार लाइव डिवाइडर डिवाइडर वार्निंग बोलार्ड दावत पीवीसी ड्रम बोलार्ड उखाड़ा बोलार्ड्स बोल्ट हटाना भूल गए रांची राजधानी रोड सड़क स्मार्ट और सुंदर हादसा
    Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on Instagram Follow on YouTube Follow on WhatsApp Follow on Telegram
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Previous Articleआईआईटी-आईएसएम का 43वां दीक्षांत समारोह, उप राष्ट्रपति जगदीप धनखड़ करेंगे शिरकत
    Next Article पीएम ने किया ट्वीट- ‘जनता से जो लूटा है, पाई-पाई लौटानी पड़ेगी…’

    Related Posts

    कोर्ट की खबरें

    विनय महतो हत्याकांड: CBI की क्लोजर रिपोर्ट पर उठे सवाल, पिता की प्रोटेस्ट पिटीशन पर कोर्ट में हुई सुनवाई

    June 12, 2026
    झारखंड

    29 जून को 1018 शिक्षकों को नियुक्ति पत्र देंगे सीएम हेमंत, प्रोजेक्ट भवन में होगा भव्य समारोह

    June 12, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    हाईकोर्ट अधिवक्ता पर हमले का 20 महीने बाद खुलासा, जमीन विवाद में चचेरे भाई ने दी थी सुपारी

    June 12, 2026
    Latest Posts

    विनय महतो हत्याकांड: CBI की क्लोजर रिपोर्ट पर उठे सवाल, पिता की प्रोटेस्ट पिटीशन पर कोर्ट में हुई सुनवाई

    June 12, 2026

    29 जून को 1018 शिक्षकों को नियुक्ति पत्र देंगे सीएम हेमंत, प्रोजेक्ट भवन में होगा भव्य समारोह

    June 12, 2026

    हाईकोर्ट अधिवक्ता पर हमले का 20 महीने बाद खुलासा, जमीन विवाद में चचेरे भाई ने दी थी सुपारी

    June 12, 2026

    12 जून को झारखंड में बदलेगा मौसम, तेज आंधी-बारिश का ऑरेंज अलर्ट जारी

    June 12, 2026

    पेट्रोल-डीजल पर सरकार का बड़ा एक्शन, बड़े ग्राहकों की पंपों से खरीद पर 90 दिन तक रोक

    June 12, 2026

    Website-new-logo
    Facebook X (Twitter) Instagram
    © 2026 Johar LIVE. | About Us | AdSense Policy | Privacy Policy | Terms and Conditions | Contact Us

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.