Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    3 May, 2026 ♦ 1:05 AM
    • About Us
    • Contact Us
    • Webmail
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube Telegram WhatsApp
    Johar LIVEJohar LIVE
    • होम
    • देश
    • विदेश
    • झारखंड
      • कोडरमा
      • खूंटी
      • गढ़वा
      • गिरिडीह
      • गुमला
      • गोड्डा
      • चतरा
      • चाईबासा
      • जमशेदपुर
      • जामताड़ा
      • दुमका
      • देवघर
      • धनबाद
      • पलामू
      • पाकुड़
      • बोकारो
      • रांची
      • रामगढ
      • लातेहार
      • लोहरदगा
      • सराइकेला-खरसावां
      • साहेबगंज
      • सिमडेगा
      • हजारीबाग
    • राजनीति
    • बिहार
    • कारोबार
    • खेल
    • सेहत
    • अन्य
      • मनोरंजन
      • शिक्षा
      • धर्म/ज्योतिष
    Johar LIVEJohar LIVE
    Home»जोहार ब्रेकिंग»दुमका विधानसभा उपचुनाव को लेकर सरगर्मी बढ़ी
    जोहार ब्रेकिंग

    दुमका विधानसभा उपचुनाव को लेकर सरगर्मी बढ़ी

    Team JoharBy Team JoharJanuary 9, 2020No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link

    JoharLive Team

    देवघर। मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन द्वारा दुमका विधानसभा सीट छोड़े जाने से छह माह के भीतर उपचुनाव की संभावनाओं को देखते हुए दुमका में राजनीतिक सरगर्मी बढ़ गयी है।
    गोड्डा के सांसद निशिकांत दुबे ने सार्वजनिक बयान दिया है कि इस सीट को फिर से भाजपा के झोली में डालना ही उनका संकल्प है। उन्होंने भाजपा कार्यकर्ताओं को अभी से जुट जाने की अपील की है।
    पिछले विधानसभा चुनाव से पहले यह सीट भाजपा के पास थी। डॉ. लुईस मरांडी इस सीट का प्रतिनिधित्व करती हुई रघुवर सरकार में कल्याण मंत्री बनी थीं। लेकिन 2019 के चुनाव में वह महागठबन्धन प्रत्याशी हेमंत सोरेन से तेरह हजार से ज्यादा मतों से हार गई थीं। इस सीट पर भाजपा प्रत्याशी के रूप में डॉ. लुइस मरांडी की हार के पीछे उनकी व्यक्तिगत छवि को जिम्मेवार माना गया था। राजनीतिक समीक्षक बताते हैं कि आम जनों से उनका व्यक्तिगत सम्पर्क का अभाव ही उनकी हार का कारण रहा।
    निकट भविष्य में चुनाव की संभावना देखते हुए अभी से राजनीतिक सरगर्मी बढ़ गई है। कयासों का दौर भी आरम्भ हो चुका है। ऐसे में उम्मीद की जा रही है कि इस सीट के लिए होने वाले उपचुनाव में महागठबन्धन उम्मीदवार के रूप में झामुमो से मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन की पत्नी कल्पना सोरेन उम्मीदवार हो सकती हैं। कल्पना सोरेन ने कहा है कि परिवार और घर के लोगों की जो राय होगी, वो इससे इतर नहीं जाएंगी। इससे यह तय माना जा रहा है कि झामुमो से कल्पना सोरेन का चुनाव लड़ना तय है। भाजपा ने अभी तक उम्मीदवार की घोषणा नहीं की है। फिर भी डॉ. लुईस मरांडी के नाम पर सहमति बने, इसकी संभावना कम लगती है। लेकिन, गोड्डा सांसद डॉ. निशिकांत दुबे की सक्रियता जिस तरह से बढ़ी है उससे माना जा रहा है कि डॉ. दुबे की महत्वाकांक्षा राज्य भाजपा का नेतृत्व करने की है।
    बहरहाल, अभी चुनाव में लगभग छह महीने की देरी है किंतु सर्द के सरसराती हवाओं के बीच राजनीतिक गर्मी दुमका से नई पटकथा लिखने को व्यग्र नजर आ रही है।

    #Online news jharkhand Latest news
    Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on Instagram Follow on YouTube Follow on WhatsApp Follow on Telegram
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Previous Articleजमशेदपुर: शिक्षा का बड़ा गुण है सीखना : उपायुक्त
    Next Article धनबाद के तीन हजार लोगों पर लगी राजद्रोह की धारा निरस्त, अधिकारी पर कार्रवाई की अनुशंसा

    Related Posts

    जोहार ब्रेकिंग

    डीएसपी के दोहरा वेतन लेने की खबर गलत, सिर्फ DA एरियर में हुई थी लिपिकीय त्रुटि : एसोसिएशन

    May 2, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    हजारीबाग में पत्नी की हत्या का सनसनीखेज खुलासा, पति निकला मास्टरमाइंड, 3 गिरफ्तार

    May 2, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    हजारीबाग में बैंक, पेट्रोल पंप और ज्वेलरी दुकानों पर कड़ी नजर, 388 संस्थान चिन्हित

    May 2, 2026
    Latest Posts

    डीएसपी के दोहरा वेतन लेने की खबर गलत, सिर्फ DA एरियर में हुई थी लिपिकीय त्रुटि : एसोसिएशन

    May 2, 2026

    हजारीबाग में पत्नी की हत्या का सनसनीखेज खुलासा, पति निकला मास्टरमाइंड, 3 गिरफ्तार

    May 2, 2026

    हजारीबाग में बैंक, पेट्रोल पंप और ज्वेलरी दुकानों पर कड़ी नजर, 388 संस्थान चिन्हित

    May 2, 2026

    स्कॉर्पियो को बचाने के चक्कर में पेड़ से टकरायी तेज रफ्तार पिकअप, ड्राइवर-खलासी घायल

    May 2, 2026

    आपसी रंजिश और वर्चस्व की लड़ाई में हुई थी बुधू मुंडा की ह’त्या, चार को पुलिस ने दबोचा

    May 2, 2026

    © 2026 Johar LIVE. Designed by Launching Press. | About Us | AdSense Policy | Privacy Policy | Terms and Conditions | Contact Us

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.