Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    30 Jul, 2025 ♦ 5:48 PM
    • About Us
    • Contact Us
    • Webmail
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube Telegram WhatsApp
    Johar LIVEJohar LIVE
    • होम
    • देश
    • विदेश
    • झारखंड
      • कोडरमा
      • खूंटी
      • गढ़वा
      • गिरिडीह
      • गुमला
      • गोड्डा
      • चतरा
      • चाईबासा
      • जमशेदपुर
      • जामताड़ा
      • दुमका
      • देवघर
      • धनबाद
      • पलामू
      • पाकुड़
      • बोकारो
      • रांची
      • रामगढ
      • लातेहार
      • लोहरदगा
      • सराइकेला-खरसावां
      • साहेबगंज
      • सिमडेगा
      • हजारीबाग
    • राजनीति
    • बिहार
    • कारोबार
    • खेल
    • सेहत
    • अन्य
      • मनोरंजन
      • शिक्षा
      • धर्म/ज्योतिष
    Johar LIVEJohar LIVE
    Home»जोहार ब्रेकिंग»विधायक शिवपूजन मेहता ने दिया विधायिकी से इस्तीफा
    जोहार ब्रेकिंग

    विधायक शिवपूजन मेहता ने दिया विधायिकी से इस्तीफा

    Team JoharBy Team JoharJuly 27, 2019No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link

    JoharLive Teem : बसपा विधायक कुषवाहा षिवपूजन मेहता ने विधानसभा सभागार में स्पीकर को अपना इस्तीफा सौंप दिया। मामला जपला जपला सीमेंट फैक्ट्री की जमीन पर उद्योग लगाने के सरकार द्वारा समयवद्ध ठोस आश्वासन नहीं दिये जाने के विरोध में। विधायक से जब इस्तीफे के बारे में पूछा गया तो उन्होंने कहा कि अब याचना नहीं रण होगा।
    दरअसल, कुशवाहा ने शुक्रवार को सदन में अपना गैर सरकारी संकल्प लाया था। उसमें उनका कहना था कि पलामू जिले के हुसैनाबाद प्रखंड स्थित जपला सीमेंट फैक्ट्री का स्क्रैप निलाम हो गया तथा फैक्ट्री का जमीन बचा हुआ है। इस जमीन पर उद्योग लगनी चाहिए। इसके जवाब में सरकार की ओर से मंत्री सीपी सिंह ने बताया कि हाईकोर्ट के आदेश पर लिक्विडेटर नियुक्त करने की प्रक्रिया की जा रही है। निवेशक के आते ही वहां पर सरकार किसी उद्योग को लगाने की दिशा में तत्परता से काम करेगी। इस क्रम में मंत्री व मेहता के बीच काफी नुक्ता-चीनी भी हुई। मंत्री ने कहा कि सरकार जो आश्वासन देती है, उसे पूरा करती है। सरकार बिजनेस नहीं करती। मेहता भी बोलते चले गये कि सरकार शराब बेचती है और कहती है कि बिजनेस नहीं करते। ग्लोबल इन्वेस्टर्स समिट हुआ, कोई भी निवेशक क्यों नहीं आया। बात बढ़ती गयी और स्पीकर ने कहा कि आप अपना संकल्प वापस लेंगे या आसन मतविभाजन कराये। मेहता तैयार नहीं हुए और कहा कि वह विधायिकी से इस्तीफा देना पसंद करेंगे। यह कहते हुए वह स्पीकर के पास अपना इस्तीफा सौंप दिया। हालांकि स्पीकर ने उस समय सुझाव भी दिया कि भावावेश में निर्णय लेना उचित नहीं होगा। बाद में हेमंत सोरेन, सुखदेव भगत, इरफान अंसारी ने भी बहुत समझाने की कोशिश की पर मेहता कुछ भी बोलने के बदले उदास होकर बैठ गये।

    #Jharkhand News #Online news #Poltical News
    Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on Instagram Follow on YouTube Follow on WhatsApp Follow on Telegram
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Previous Articleशर्मनाक: ग्राम सभा ने इज्‍जत की कीमत लगाई एक लाख
    Next Article लापरवाही :- पुलिस मुख्यालय का आदेश नहीं मानते जिलों के एसपी, डीजी मुख्यालय ने जतायी नाराजगी

    Related Posts

    झारखंड

    झारखंड के 360 हाई स्कूलों को मिलेगा नया रूप, केंद्र से मांगी गई 4440 करोड़ की मदद

    July 30, 2025
    झारखंड

    जन्म प्रमाण पत्र घोटाला बेनकाब, नगर निगम की छापेमारी में दुकान सील

    July 30, 2025
    झारखंड

    झारखंड के हर गांव को आत्मनिर्भर बनाना सीएम हेमंत का लक्ष्य : दीपिका पांडेय सिंह

    July 30, 2025
    Latest Posts

    भारत ने फिर ठुकराया पाकिस्तान से मुकाबला, WCL सेमीफाइनल रद्द

    July 30, 2025

    झारखंड के 360 हाई स्कूलों को मिलेगा नया रूप, केंद्र से मांगी गई 4440 करोड़ की मदद

    July 30, 2025

    Land For Job Case : लालू यादव को सुप्रीम कोर्ट से बड़ा झटका, खारीज हुआ यह आवेदन

    July 30, 2025

    जन्म प्रमाण पत्र घोटाला बेनकाब, नगर निगम की छापेमारी में दुकान सील

    July 30, 2025

    एनडीए सरकार भ्रष्टाचार की गंगोत्री बन चुकी है : नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव

    July 30, 2025

    © 2025 Johar LIVE. Designed by Forever Infotech. | About Us | AdSense Policy | Privacy Policy | Terms and Conditions | Contact Us

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.