Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    12 Jul, 2025 ♦ 1:59 PM
    • About Us
    • Contact Us
    • Webmail
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube Telegram WhatsApp
    Johar LIVEJohar LIVE
    • होम
    • देश
    • विदेश
    • झारखंड
      • कोडरमा
      • खूंटी
      • गढ़वा
      • गिरिडीह
      • गुमला
      • गोड्डा
      • चतरा
      • चाईबासा
      • जमशेदपुर
      • जामताड़ा
      • दुमका
      • देवघर
      • धनबाद
      • पलामू
      • पाकुड़
      • बोकारो
      • रांची
      • रामगढ
      • लातेहार
      • लोहरदगा
      • सराइकेला-खरसावां
      • साहेबगंज
      • सिमडेगा
      • हजारीबाग
    • राजनीति
    • बिहार
    • कारोबार
    • खेल
    • सेहत
    • अन्य
      • मनोरंजन
      • शिक्षा
      • धर्म/ज्योतिष
    Johar LIVEJohar LIVE
    Home»जोहार ब्रेकिंग»लापरवाही :- पुलिस मुख्यालय का आदेश नहीं मानते जिलों के एसपी, डीजी मुख्यालय ने जतायी नाराजगी
    जोहार ब्रेकिंग

    लापरवाही :- पुलिस मुख्यालय का आदेश नहीं मानते जिलों के एसपी, डीजी मुख्यालय ने जतायी नाराजगी

    Team JoharBy Team JoharJuly 27, 2019No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link
    • आदेश नहीं मानने पर राज्य सरकार से की जाएगी संबंधित एसपी की रिपोर्ट
    • रांची। झारखंड राज्य पुलिस मुख्यालय का आदेश जिलों के एसएसपी, एसपी व शाखाओं के एसपी नहीं मानते। राज्य पुलिस मुख्यालय ने साल 2017 से अबतक हुए स्थानांतरण व स्थानांतरण के बाद पुलिसकर्मियों के योगदान के मामलों की समीक्षा की। जिसके बाद डीजी मुख्यालय पीआरके नायडू ने जिलों के एसपी की लापरवाही पायी है। डीजी मुख्यालय के निर्देश पर शुक्रवार को डीआईजी कार्मिक संगीता कुमारी ने सभी जिलों के एसपी व शाखाओं के एसपी को पत्र लिखा है। पत्र में लिखा गया है कि पुलिस मुख्यालय के आदेश का अनुपालन नहीं होने की स्थिति में संबंधित एसएसपी, एसपी को सीधे तौर पर जिम्मेदार मानते हुए उनके संबंध में राज्य सरकार को रिपोर्ट की जाएगी।

    कैसे सामने आयी एसपी स्तर के अधिकारियों की लापरवाही
    राज्य पुलिस मुख्यालय ने साल 2017 से अबतक हुए स्थानांतरण की समीक्षा की। समीक्षा के क्रम में पाया गया कि कई जिलों के एसपी ने सिपाही से लेकर इंस्पेक्टर स्तर के कई पुलिसकर्मियों को स्थानांतरण के बाद भी विरमित नहीं किया। कई मामलों में जिलों के एसपी ने स्थानांतरण रद करने की सिफारिश भी पुलिस मुख्यालय से की है। लेकिन मुख्यालय के स्तर पर स्थानांतरण रद नहीं होने पर भी पुलिसकर्मियों को विरमित नहीं किया गया। ऐसे में पुलिस मुख्यालय से डीजी मुख्यालय ने समीक्षा के दौरान खेद जताया।

    एक सप्ताह में कार्रवाई करें, वरना नपेंगे
    डीआईजी कार्मिक के पत्र में जिक्र है कि जिलों के एसपी एक सप्ताह के भीतर यह प्रमाण पत्र दें कि उन्होंने स्थानांतरित कर्मचारियों को विरमित कर दिया है। एसपी स्तर के अधिकारियों को यह बताना होगा कि वह भौतिक सत्यापन कर विरमित पुलिसकर्मियो के संबंध में प्रमाण दे रहे हैं। आदेश का पालन नहीं होने व प्रमाण पत्र नहीं देने पर एसपी स्तर के अधिकारियों पर ही कार्रवाई की जाएगी।

    #Jharkhand News #latest hindi news #Online news
    Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on Instagram Follow on YouTube Follow on WhatsApp Follow on Telegram
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Previous Articleविधायक शिवपूजन मेहता ने दिया विधायिकी से इस्तीफा
    Next Article Jharkhand : कांट्रेक्टर से मांगी 20 लाख लेवी, पीएलएपफआई के 4 गिरफ्तार

    Related Posts

    गिरिडीह

    रामपुरहाट-डुमरी हाईवे पर फिर हुआ भू-धंसान

    July 12, 2025
    झारखंड

    श्रावणी मेला 2025 : जानिए मेले में क्या है महंगा और क्या सस्ता

    July 12, 2025
    जोहार ब्रेकिंग

    BREAKING : तेतुलिया मौजा में 100 एकड़ घोटाला, CID ने किंगपिन इजहार हुसैन और अख्तर हुसैन गिरफ्तार

    July 12, 2025
    Latest Posts

    रामपुरहाट-डुमरी हाईवे पर फिर हुआ भू-धंसान

    July 12, 2025

    NH-922 पर भीषण सड़क हादसा, बालू लदा ट्रक आपस में टकराया, ड्राइवर की हालत नाजुक

    July 12, 2025

    श्रावणी मेला 2025 : जानिए मेले में क्या है महंगा और क्या सस्ता

    July 12, 2025

    तेजस्वी यादव की अध्यक्षता में महागठबंधन की अहम बैठक शुरू

    July 12, 2025

    एयरपोर्ट पर बम धमकी से हड़कंप, सुरक्षा व्यवस्था कड़ी

    July 12, 2025

    © 2025 Johar LIVE. Designed by Forever Infotech.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.