Close Menu
Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Johar LIVEJohar LIVE
    • होम
    • जेपीएससी / जेएसएससी
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    • होम
    • जेपीएससी / जेएसएससी
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Home»जोहार ब्रेकिंग»एनएचआरसी हुआ सख्त, धरती के कथित भगवान”डॉक्टरों” के खिलाफ एफआईआर
    जोहार ब्रेकिंग

    एनएचआरसी हुआ सख्त, धरती के कथित भगवान”डॉक्टरों” के खिलाफ एफआईआर

    Team JoharBy Team JoharJune 6, 2019No Comments2 Mins Read0
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link

    15 जुलाई 2017 । गुड़िया रांची के रिम्स में किडनी स्टोन का इलाज कराने आयी थी। रिम्स में युरोलॉजी विभाग के डॉक्टरों ने गुड़िया की बायीं किडनी के बजाए दायीं किडनी का ऑपरेशन कर दिया। मामला दबाने के लिए डॉक्टर ने एक निजी नर्सिंग होम में गुड़िया को भर्ती करा दिया। दो साल बाद नेशनल ह्यूमन राइट कमीशन (एनएचआरसी ) के आदेश पर गलत इलाज करने वाले डॉक्टरों अरशद जमाल और डॉ अशरफ के खिलाफ आपराधिक मामला दर्ज किया गया है।

    रिम्स का बचाव का तरीका नहीं आया काम

    एनएचआरसी ने इस मामले में रिम्स का पक्ष भी मांगा था। रिम्स ने एनएचआरसी को दिए पत्र में बताया था कि दोनों आरोपी डॉक्टरों के खिलाफ निलंबन की कार्रवाई हुई थी। दोनो के खिलाफ प्रोसिडिंग चलाये जाने की जानकारी भी रिम्स ने दी थी। लेकिन एनएचआरसी ने रिम्स प्रबंधन के तर्कों को उचित नहीं माना। एनएचआरसी ने साफ तौर पर आदेश दिया कि मामले की जांच सीआईडी के किसी गजटेड रैंक के अफसर से कराई जाए। जिसके बाद सीआईडी ने इस मामले में एफआईआर दर्ज कर डीएसपी रैंक के अधिकारी विनोद कुमार रवानी को जांच का जिम्मा दिया। गुरुवार 6 जून को सीआईडी टीम ने रिम्स से गुड़िया के इलाज से जुड़े कागजात लिए हैं। मेडिकल रिकार्ड रूम से कुछ और कागजात के लिए उन्होंने रिम्स अधीक्षक को आवेदन भी दिया है। इस मामले में मरीज व उनके परिजनों के साथ साथ जल्द ही एचओडी डॉ अरशद जमाल एवं डॉ अशरफ से भी पूछताछ की जाएगी।

    क्या है मामला 
    दो वर्ष पूर्व 15 जुलाई को रिम्स के यूरोलॉजी विभाग में बोड़ेया निवासी प्रदीप कुमार सिन्हा की पत्नी गुड़िया की बायीं किडनी की बजाए दाहिनी किडनी का ऑपरेशन कर दिया गया था।  दो दिन बाद दाईं तरफ चीरा देखकर सोमवार  को परिजनों ने डॉक्टरों से इसकी शिकायत की तो रिम्स में ही उसे दुरूस्त करने की बजाए डॉ जमाल मरीज को लेक व्यू नर्सिंग होम ले गए। उसके बाद भी जब मामला नहीं दबा तो मरीज को डिस्चार्ज कर दिया।

    डॉ अरशद जमाल डॉ अशरफ रिम्स
    Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on Instagram Follow on YouTube Follow on WhatsApp Follow on Telegram
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Previous Articleझारखंड में गौवंश तस्करो ने तैयार किया बड़ा सिंडिकेट, प्रशासन भी बनी तस्करों की मददगार
    Next Article कोर्ट के आदेश पर भी पुलिस ने दर्ज नहीं किये 5294 एफआईआर

    Related Posts

    जोहार ब्रेकिंग

    Bank Strike : हड़ताल से पहले रविवार को खुलेंगे देशभर के बैंक, 27 सितंबर को सामान्य रहेगा कामकाज

    September 23, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    चुनाव आयुक्तों पर मतभेद की खबरों के बीच ज्ञानेश कुमार की सफाई, बोले- ‘सभी फैसले सर्वसम्मति से हुए

    September 23, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    बिहार : बाढ़ से 50 लाख लोग बेहाल, गंगा और कोसी उफान पर, अलर्ट मोड पर प्रशासन

    September 23, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    “सलवार उतारना, छाती दबाना रे*प की कोशिश नहीं”, पटना HC के फैसले पर SC ने लिया स्वतः संज्ञान

    September 23, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    झारखंड : करमा पूजा के बाद पलामू में मातम, 5 की मौत, एक लापता; 9 साल में 33 लोगों की जान गई

    September 23, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    बिनोद बिहारी महतो : सत्ता से ज्यादा समाज की चिंता, ‘पढ़ो और लड़ो’ से अमर हुआ एक आंदोलनकारी

    September 23, 2026
    Latest Posts

    Bank Strike : हड़ताल से पहले रविवार को खुलेंगे देशभर के बैंक, 27 सितंबर को सामान्य रहेगा कामकाज

    September 23, 2026

    चुनाव आयुक्तों पर मतभेद की खबरों के बीच ज्ञानेश कुमार की सफाई, बोले- ‘सभी फैसले सर्वसम्मति से हुए

    September 23, 2026

    बिहार : बाढ़ से 50 लाख लोग बेहाल, गंगा और कोसी उफान पर, अलर्ट मोड पर प्रशासन

    September 23, 2026

    “सलवार उतारना, छाती दबाना रे*प की कोशिश नहीं”, पटना HC के फैसले पर SC ने लिया स्वतः संज्ञान

    September 23, 2026

    झारखंड : करमा पूजा के बाद पलामू में मातम, 5 की मौत, एक लापता; 9 साल में 33 लोगों की जान गई

    September 23, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    © 2026 Johar LIVE. | About Us | AdSense Policy | Privacy Policy | Terms and Conditions | Contact Us.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.