Close Menu
Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Johar LIVEJohar LIVE
    • होम
    • जेपीएससी / जेएसएससी
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    • होम
    • जेपीएससी / जेएसएससी
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Home»जोहार ब्रेकिंग»कोर्ट के आदेश पर भी पुलिस ने दर्ज नहीं किये 5294 एफआईआर
    जोहार ब्रेकिंग

    कोर्ट के आदेश पर भी पुलिस ने दर्ज नहीं किये 5294 एफआईआर

    Team JoharBy Team JoharJune 7, 2019Updated:June 7, 2019No Comments2 Mins Read0
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link


    झारखंड पुलिस की कार्यशैली सवालों के घेरे में है। झारखंड गठन के बाद जिलों की पुलिस ने कोर्ट शिकायतवाद के मामलों में निचली अदालतों के निर्देश के बावजूद 5294 एफआईआर दर्ज नहीं की। पूरे मामले में झारखंड हाईकोर्ट अब गंभीर है। झारखंड हाईकोर्ट के स्टेट कोर्ट मैनेजमेंट सिस्टम(एससीएमएस) राम शर्मा ने सभी जिलों के एसपी को पत्र लिखा है। जिलों के एसपी को निर्देश दिया गया है कि वह प्रत्येक केसवार यह जानकारी दें कि संबंधित मामलों में एफआईआर दर्ज क्यों नहीं की गई।
    कैसे मामला आया सामने
    कोर्ट कंप्लेन दर्ज नहीं होने पर औरंगजेब मल्लिक ने झारखंड हाईकोर्ट में याचिका दायर की थी।याचिका पर सुनवाई करते हुए हाईकोर्ट ने औरंगजेब के मामले में कोर्ट कंप्लेन के आधार पर एफआईआर दर्ज करने का आदेश दिया था। वहीं सभी जिलों में एफआईआर दर्ज नहीं होने को लेकर रिपोर्ट भी मांगी थी। लेकिन जिलों के एसपी ने इस संबंध में रिपोर्ट नहीं दी, ऐसे में झारखंड हाईकोर्ट ने इस मामले में रिमाइंडर भी जिलों के एसपी को भेजा था।
    सबसे अधिक लंबित मामले गिरिडीह में
    बीते 19 सालों में कोर्ट कंप्लेन के आधार पर एफआईआर दर्ज नहीं किए जाने के मामले में साहेबगंज जिले की स्थिति सबसे खराब है। साहेबगंज पुलिस ने 1595 मामलों में एफआईआर दर्ज नहीं की है। गढ़वा में 811, देवघर में 491, गिरिडीह में 490 मामलों में पुलिस ने एफआईआर नहीं की। वहीं रांची पुलिस ने 332, चतरा ने 290, हजारीबाग पुलिस ने 312 मामलों में एफआईआर दर्ज नहीं की।
    जिला कोर्ट कंप्लेन आए एफआईआर नहीं
    बोकारो 1979 283
    चाईबासा 658 2
    चतरा 1293 290
    डालटेनगंज 733 37
    देवघर 2737 491
    धनबाद 4849 19
    दुमका 387 38
    गढ़वा 3024 811
    गिरिडीह 3417 490
    गोड्डा 2204 197
    गुमला 1028 65
    हजारीबाग 989 312
    जमशेदपुर 1539 33
    जामताडा 1020 11
    खूंटी 127 5
    कोडरमा 2108 79
    लातेहार 357 43
    लोहरदगा 746 19
    पाकुड़ 922 4
    रामगढ़ 182 73
    रांची 1299 332
    साहेबगंज 2548 1595
    सरायकेला 601 64
    सिमडेगा 496 00

    कोर्ट कम्प्लेन झारखंड पुलिस
    Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on Instagram Follow on YouTube Follow on WhatsApp Follow on Telegram
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Previous Articleएनएचआरसी हुआ सख्त, धरती के कथित भगवान”डॉक्टरों” के खिलाफ एफआईआर
    Next Article कड़े तेवर वाले हैं डीजीपी, जॉइन करते ही चेताया नपेंगे असंवेदनशील थानेदार से लेकर एसपी

    Related Posts

    जोहार ब्रेकिंग

    जोहार लाइव पड़ताल : खनिज संपदा भरपूर, फिर भी निवेश रैंकिंग में नीचे से दूसरा: आखिर कहां पिछड़ा झारखंड?

    September 21, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    पश्चिम बंगाल: सुभेंदू अधिकारी का एलान, कुर्मी आंदोलन के सभी केस होंगे वापस

    September 20, 2026
    क्राइम

    यौन उत्पीड़न मामले की फाइल डेढ़ साल से अटकी, पीड़िता का आरोप- आरोपी को बचाया जा रहा, कुलाधिपति से फिर लगाई गुहार

    September 20, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    जाति के आधार पर भेदभाव हिंदू संस्कृति का हिस्सा नहीं, यह हिंदू समाज पर कलंक : होसबाले

    September 20, 2026
    खेल-सिनेमा

    झारखंड : दूरदर्शन के नए धारावाहिक ‘लापता पलाश’ के लिए रांची में ऑडिशन, 150 से ज्यादा कलाकारों ने दिखाया हुनर

    September 20, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    आरक्षण और प्रतिनिधित्व की गारंटी के बिना झारखंड में परिसीमन मंजूर नहीं: जनाधिकार महासभा

    September 20, 2026
    Latest Posts

    जोहार लाइव पड़ताल : खनिज संपदा भरपूर, फिर भी निवेश रैंकिंग में नीचे से दूसरा: आखिर कहां पिछड़ा झारखंड?

    September 21, 2026

    पश्चिम बंगाल: सुभेंदू अधिकारी का एलान, कुर्मी आंदोलन के सभी केस होंगे वापस

    September 20, 2026

    यौन उत्पीड़न मामले की फाइल डेढ़ साल से अटकी, पीड़िता का आरोप- आरोपी को बचाया जा रहा, कुलाधिपति से फिर लगाई गुहार

    September 20, 2026

    जाति के आधार पर भेदभाव हिंदू संस्कृति का हिस्सा नहीं, यह हिंदू समाज पर कलंक : होसबाले

    September 20, 2026

    झारखंड : दूरदर्शन के नए धारावाहिक ‘लापता पलाश’ के लिए रांची में ऑडिशन, 150 से ज्यादा कलाकारों ने दिखाया हुनर

    September 20, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    © 2026 Johar LIVE. | About Us | AdSense Policy | Privacy Policy | Terms and Conditions | Contact Us.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.