Johar Live Desk : दुनियाभर में आज सुबह से ही वीडियो स्ट्रीमिंग प्लेटफॉर्म YouTube अचानक ठप पड़ गया, जिससे लाखों यूजर्स परेशान हो गए। भारत, अमेरिका, ब्रिटेन और कई दूसरे देशों के यूजर्स ने शिकायत की कि प्लेटफॉर्म खोलने पर स्क्रीन पर “Something Went Wrong” लिखा आ रहा था।
लाखों यूजर्स ने की रिपोर्ट
वेबसाइट और ऑनलाइन सर्विस की स्थिति ट्रैक करने वाली साइट DownDetector के अनुसार, सिर्फ अमेरिका में ही 3 लाख से ज्यादा लोगों ने YouTube डाउन होने की रिपोर्ट दर्ज कराई। भारत और अन्य देशों से भी बड़ी संख्या में यूजर्स ने शिकायत की। यूजर्स को सिर्फ वेबसाइट नहीं, बल्कि मोबाइल ऐप्स पर भी दिक्कत हो रही थी। कई लोगों का होमपेज लोड नहीं हो रहा था और वीडियो स्ट्रीमिंग पूरी तरह बाधित हो गई थी।
कंपनी ने दी जानकारी
सेवा ठप होने के बाद YouTube की टीम ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर पोस्ट करके बताया कि जो लोग वीडियो नहीं देख पा रहे हैं, वो अकेले नहीं हैं। टीम इस समस्या को जल्द ठीक करने की कोशिश कर रही है।
If you’re having trouble accessing YouTube right now, you’re not alone — our teams are looking into this and will follow up here with updates: https://t.co/7iTU5S9AgT
— TeamYouTube (@TeamYouTube) February 18, 2026
सोशल मीडिया पर छाया #YouTubeDOWN
YouTube डाउन होते ही सोशल मीडिया पर #YouTubeDOWN ट्रेंड करने लगा। यूजर्स ने स्क्रीनशॉट्स साझा कर मजाक भी किया और कई लोगों ने जल्द सेवा बहाल करने की अपील की।
वजह क्या थी?
कंपनी ने बाद में बताया कि अचानक सर्विस ठप पड़ने का कारण उनका रिकमेंडेशन सिस्टम था। इसी वजह से YouTube के अलग-अलग प्लेटफॉर्म्स जैसे होमपेज, YouTube ऐप, YouTube Music और YouTube Kids पर वीडियो दिखाई नहीं दे रहे थे।
धीरे-धीरे सेवा बहाल
YouTube टीम ने कहा कि अब होमपेज फिर से काम करने लगा है। पूरी तरह से समस्या हल करने के लिए काम जारी है। टीम जल्द ही और जानकारी भी साझा करेगी।
भारत में सेवा फिर से शुरू
भारत में YouTube की सर्विस अब सामान्य हो गई है। पोर्टल सही से काम कर रहा है और आउटेज को ट्रैक करने वाले पोर्टल पर भी रिपोर्ट की संख्या कम हो गई है।
YouTube: दुनिया का पसंदीदा वीडियो प्लेटफॉर्म
YouTube दुनियाभर में काफी पॉपुलर है। लोग यहां मूवी, म्यूजिक और भक्ति गीत सुनते हैं। कई स्टूडेंट्स अपनी पढ़ाई के लिए भी YouTube का इस्तेमाल करते हैं।
दुनियाभर में दिखा असर
भारतीय समय के अनुसार सुबह 5 बजे के आसपास पहली बार YouTube डाउन होने की रिपोर्ट आई। इसका असर भारत, ब्रिटेन और अमेरिका जैसे देशों में दिखा। सिर्फ अमेरिका में ही 3 लाख से ज्यादा यूजर्स ने डाउन रिपोर्ट दर्ज कराई।
Also Read : रिम्स में टेंडर को लेकर विवाद तेज, कोर्ट ने मांगा जवाब…जानें


