Close Menu
Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Johar LIVEJohar LIVE
    • होम
    • JPSC / JSSC
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    • होम
    • JPSC / JSSC
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Home»झारखंड»रिम्स में टेंडर को लेकर विवाद तेज, कोर्ट ने मांगा जवाब…जानें
    झारखंड

    रिम्स में टेंडर को लेकर विवाद तेज, कोर्ट ने मांगा जवाब…जानें

    joharlive NetworkBy joharlive NetworkFebruary 18, 2026No Comments2 Mins Read3
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link
    रिम्स
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link

    Ranchi : रिम्स में साफ-सफाई के टेंडर को लेकर चल रहा विवाद अब अदालत में पहुंच चुका है। इस मामले में हाई कोर्ट के चीफ जस्टिस एमएस सोनक और जस्टिस राजेश शंकर की बेंच में सुनवाई हुई।

    विपक्षी कंपनी ने मांगा समय

    सुनवाई के दौरान टेंडर पाने वाली कंपनी की ओर से अदालत से थोड़ा वक्त मांगा गया। उनका कहना था कि केस से जुड़े कुछ जरूरी दस्तावेज रिकॉर्ड पर लाने हैं, इसलिए तैयारी के लिए समय दिया जाए। कोर्ट ने इस पर सहमति जताते हुए मामले की अगली सुनवाई 23 मार्च तय कर दी है।

    दस साल से काम कर रही कंपनी ने उठाए सवाल

    यह याचिका मेसर्स अन्नपूर्णा यूटिलिटी सर्विसेज प्राइवेट लिमिटेड की ओर से दाखिल की गई है। कंपनी का कहना है कि वह पिछले करीब दस वर्षों से रिम्स में साफ-सफाई का काम कर रही थी। लेकिन फरवरी में अचानक उनके काम पर रोक लगा दी गई और दूसरी कंपनी को कार्यादेश जारी कर दिया गया। याचिका में आरोप लगाया गया है कि यह पूरी प्रक्रिया पारदर्शी तरीके से नहीं हुई और गलत ढंग से दूसरी कंपनी को काम सौंप दिया गया। अब सबकी नजर 23 मार्च की सुनवाई पर टिकी है, जब अदालत में दस्तावेज पेश किए जाएंगे और आगे की स्थिति साफ होगी।

    भाजपा के आरोपों पर कांग्रेस का पलटवार

    इधर, सियासी गलियारों में भी बयानबाजी तेज हो गई है।झारखंड प्रदेश कांग्रेस कमेटी के मुख्य प्रवक्ता लाल किशोर नाथ शाहदेव ने भाजपा के आरोपों को सिरे से खारिज कर दिया है। उन्होंने कहा कि भाजपा बेबुनियाद बातें कर जनता के बीच भ्रम फैलाने की कोशिश कर रही है।

    ‘मासूम बच्चों के नाम पर राजनीति’ का आरोप

    शाहदेव ने कहा कि भाजपा अपनी राजनीतिक जमीन खिसकती देख अब मासूम बच्चों के नाम पर राजनीति कर रही है और राज्य की छवि खराब करने में लगी है। उन्होंने दावा किया कि हेमंत सोरेन सरकार के कार्यकाल में पुलिस ने ‘ऑपरेशन मुस्कान’ और एंटी-ह्यूमन ट्रैफिकिंग यूनिट्स के जरिए रिकॉर्ड संख्या में बच्चों को रेस्क्यू कर उनके परिवारों से मिलाया है। साथ ही उन्होंने भाजपा को 2014 से 2019 के अपने शासनकाल का रिकॉर्ड देखने की सलाह दी और कहा कि उस दौरान झारखंड मानव तस्करी का केंद्र बन गया था। फिलहाल, रिम्स टेंडर विवाद और उस पर सियासी बयानबाजी- दोनों मुद्दे प्रदेश में चर्चा का विषय बने हुए हैं।

    Also Read : झारखंड विधानसभा का बजट सत्र आज से शुरू, राज्यपाल देंगे अभिभाषण

    #RIMS #RIMSTenderRow #JharkhandHighCourt #RanchiNews #TenderControversy #AnnapurnaUtilityServices #JharkhandPolitics #CongressVsBJP #HemantSoren #JharkhandNews
    Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on Instagram Follow on YouTube Follow on WhatsApp Follow on Telegram
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Previous Articleपतरातू में बनेगा झारखंड का नया पर्यटन हब, लेक रिजॉर्ट होगा और भव्य
    Next Article YouTube डाउन! दुनिया भर में यूजर्स परेशान

    Related Posts

    JPSC / JSSC

    क्या टीडीपीएल को सीबीआई जांच से बचाने के लिए यूपी की योगी सरकार सुप्रीम कोर्ट तक गई थी?

    August 21, 2026
    क्राइम

    सिर्फ हमला करना रेप की कोशिश नहीं है: झारखंड हाईकोर्ट

    August 21, 2026
    JPSC / JSSC

    जेपीएससी-जेएसएससी रिफॉर्म मंच के दावों के उलट हाईकोर्ट में सीनियर एएजी अच्युत केशव ने रखा था सरकार का पक्ष

    August 21, 2026
    क्राइम

    JSSC परीक्षा में कथित अनियमितता की जांच तेज, SIT ने 37 संदिग्धों से की पूछताछ

    August 20, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    जोहार लाइव एक्सक्लूसिव : जेएसएससी सीजीएल परीक्षा की जांच के लिए गठित एसआइटी का विस्तार, अब छह आइपीएस सहित 17 पुलिस अधिकारी करेंगे जांच

    August 20, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    झारखंड गृह रक्षा वाहिनी में भर्ती: सफल अभ्यर्थियों के मूल दस्तावेजों का होगा सत्यापन, 24 अगस्त से शुरू होगी प्रक्रिया

    August 20, 2026
    Latest Posts

    बिस्मिल्लाह खां पुण्यतिथि : जिस उस्ताद की शहनाई पर दुनिया झूमी, आज उसी की निशानियां खामोशी में दम तोड़ रहीं

    August 21, 2026

    क्या टीडीपीएल को सीबीआई जांच से बचाने के लिए यूपी की योगी सरकार सुप्रीम कोर्ट तक गई थी?

    August 21, 2026

    सिर्फ हमला करना रेप की कोशिश नहीं है: झारखंड हाईकोर्ट

    August 21, 2026

    जेपीएससी-जेएसएससी रिफॉर्म मंच के दावों के उलट हाईकोर्ट में सीनियर एएजी अच्युत केशव ने रखा था सरकार का पक्ष

    August 21, 2026

    बिहार : मुजफ्फरपुर AK-47 बरामदगी मामले में NIA की बड़ी कार्रवाई, फरार आरोपी भैरव त्रिपाठी गिरफ्तार

    August 20, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    © 2026 Johar LIVE. | About Us | AdSense Policy | Privacy Policy | Terms and Conditions | Contact Us.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.