Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    11 May, 2026 ♦ 9:36 PM
    • About Us
    • Contact Us
    • Webmail
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube Telegram WhatsApp
    Johar LIVEJohar LIVE
    • होम
    • देश
    • विदेश
    • झारखंड
      • कोडरमा
      • खूंटी
      • गढ़वा
      • गिरिडीह
      • गुमला
      • गोड्डा
      • चतरा
      • चाईबासा
      • जमशेदपुर
      • जामताड़ा
      • दुमका
      • देवघर
      • धनबाद
      • पलामू
      • पाकुड़
      • बोकारो
      • रांची
      • रामगढ
      • लातेहार
      • लोहरदगा
      • सराइकेला-खरसावां
      • साहेबगंज
      • सिमडेगा
      • हजारीबाग
    • राजनीति
    • बिहार
    • कारोबार
    • खेल
    • सेहत
    • अन्य
      • मनोरंजन
      • शिक्षा
      • धर्म/ज्योतिष
    Johar LIVEJohar LIVE
    Home»झारखंड»चाईबासा»कुल्हाड़ी से वार कर युवक की ह’त्या, आरोपी को पुलिस ने दबोचा
    चाईबासा

    कुल्हाड़ी से वार कर युवक की ह’त्या, आरोपी को पुलिस ने दबोचा

    Rudra ThakurBy Rudra ThakurApril 16, 2026No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link
    कुल्हाड़ी
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link

    Chaibasa : चाईबासा के कुमारडुंगी थाना क्षेत्र के चांदबुनिया गांव में आपसी विवाद ने हिंसक रूप ले लिया। बुधवार को हुए इस विवाद में एक युवक पर कुल्हाड़ी से वार कर उसे बेतरह जख्मी कर दिया गया था। इलाज के दौरान उसने दम तोड़ दिया। मृतक की पहचान सागु हेम्ब्रम के रूप में हुई है। आरोपी माधो हेस्सा को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। बताया गया कि गांव में किसी बात को लेकर दोनों के बीच विवाद हुआ था। इसी दौरान माधो हेस्सा ने अचानक सागु हेम्ब्रम पर लोहे की कुल्हाड़ी से हमला कर दिया। हमले में सागु गंभीर रूप से घायल हो गया। ग्रामीणों की मदद से उसे तुरंत सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र, कुमारडुंगी ले जाया गया, जहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई।

    जगन्नाथपुर के एसडीपीओ राफेल मुर्मू ने गुरुवार को मीडिया को बताया कि मृतक के परिजन दुलु हेम्ब्रम के फर्दबयान पर कुमारडुंगी थाना में कांड संख्या 11/2026 दर्ज किया गया है। मामला भारतीय न्याय संहिता 2023 की धारा 103(1) के तहत दर्ज किया गया है। पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपी की तलाश शुरू की और तकनीकी शाखा की मदद से उसे घटना के दिन ही गिरफ्तार कर लिया। पूछताछ के दौरान आरोपी ने अपना जुर्म कबूल कर लिया है। पुलिस ने आरोपी की निशानदेही पर हत्या में इस्तेमाल लोहे की टांगी भी बरामद कर ली है। फिलहाल पुलिस पूरे मामले की गहराई से जांच कर रही है और यह पता लगाने की कोशिश की जा रही है कि विवाद की असली वजह क्या थी।

    छापेमारी टीम में एसडीपीओ राफेल मुर्मू के साथ पुलिस निरीक्षक बासुदेव मुंडा, थाना प्रभारी सुनील कुमार चौधरी और अनुसंधानकर्ता मिलन करमाली सहित अन्य पुलिसकर्मी शामिल थे।

    Also Read : रांची में तीन साल की मासूम के साथ दरिंदगी, आरोपी वैन ड्राइवर गिरफ्तार

    Youth Murdered in Axe Attack; Accused Apprehended by Police आरोपी को पुलिस ने दबोचा कुल्हाड़ी से वार कर युवक की हत्या
    Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on Instagram Follow on YouTube Follow on WhatsApp Follow on Telegram
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Previous ArticleJSSC ने जारी की स्नातक स्तरीय तकनीकी परीक्षा की आंसर-की और OMR शीट, इस तारीख तक दर्ज करा सकेंगे आपत्ति
    Next Article कोयला तस्करों के हमले के बाद पुलिस एसोसिएशन रेस, घायल SI का हाल जानने पहुंचे पदाधिकारी

    Related Posts

    जोहार ब्रेकिंग

    रेड रिबन बांध युवा अधिवक्ताओं ने जताया विरोध, बोले- सम्मान और सुरक्षित माहौल हमारा अधिकार

    May 11, 2026
    जामताड़ा

    जामताड़ा के युवाओं ने किया रक्तदान, स्वास्थ्य मंत्री ने बढ़ाया उत्साह

    May 11, 2026
    जमशेदपुर

    हाई टेंशन तार की चपेट में झुलसे नाबालिग की इलाज के दौरान मौ’त

    May 11, 2026
    Latest Posts

    रेड रिबन बांध युवा अधिवक्ताओं ने जताया विरोध, बोले- सम्मान और सुरक्षित माहौल हमारा अधिकार

    May 11, 2026

    जामताड़ा के युवाओं ने किया रक्तदान, स्वास्थ्य मंत्री ने बढ़ाया उत्साह

    May 11, 2026

    हाई टेंशन तार की चपेट में झुलसे नाबालिग की इलाज के दौरान मौ’त

    May 11, 2026

    झारखंड ट्रेजरी घोटाला में भाजपा ने सरकार को घेरा, सीबीआई जांच और श्वेत पत्र जारी करने की मांग

    May 11, 2026

    हजारीबाग में यात्रियों से भरी ई-रिक्शा बरवां नदी में गिरी, 8 घायल

    May 11, 2026

    © 2026 Johar LIVE. Designed by Launching Press. | About Us | AdSense Policy | Privacy Policy | Terms and Conditions | Contact Us

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.