जशपुर: छत्तीसगढ़ के जशपुर जिले में एक पिता को मोबाइल रिचार्ज के लिए पैसे न देने पर पुत्र ने कुल्हाड़ी के पासा से पिता पर प्राणघातक हमला कर दिया. बीच-बचाव करने आई सौतेली मां को भी बुरी तरह पीटा. कुल्हाड़ी के पासा से हुए घातक हमले से घायल पिता की मौत हो गई. घटना की रिपोर्ट पर पत्थलगांव पुलिस ने मर्ग कायम कर आरोपी को हिरासत मे लिया है.
प्राप्त जानकारी के अनुसार पत्थलगांव थाना क्षेत्र के छुरीपहरी गांव में सैनाथ तिर्की (52) बेटे रंजित तिर्की (30) और दूसरी पत्नी सुमाती तिर्की के साथ रहता था. कुछ दिनों पहले आरोपी रंजित मजदूरी कर कुछ पैसे कमाए थे और मजदूरी से कमाई राशि को अपने पिता को रखने दिया था. बेटे ने मोबाइल रिचार्ज करने के लिए अपने पिता से जमा कराए रुपए की मांग की. पिता ने अभी पैसा नहीं होने का हवाला देते हुए कहा कि व्यवस्था होते ही पैसा दे दूंगा.
जिससे नाराज होकर वह पिता से विवाद करने लगा. विवाद के दौरान बेटे ने पिता पर कुल्हाड़ी के पासा से जानलेवा हमला कर दिया. जिससे उसकी मौत हो गई. यही नहीं बीच-बचाव करने आई अपनी सौतेली मां के साथ ही बुरी तरह मारपीट कर उसे भी घायल कर दिया है. घटनास्थल पर एफएसएल की टीम को बुलाकर जांच की जा रही है. आरोपी युवक रंजीत को हिरासत में लिया गया है.
मोबाइल रिचार्ज के पैसे न देने पर, युवक ने की पिता की हत्या

Follow on Facebook
Follow on X (Twitter)
Follow on Instagram
Follow on YouTube
Follow on WhatsApp
Follow on Telegram
AD
Advertise With Us
Reach your target audience with premium placements
728x90
Learn More

