Close Menu
Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Johar LIVEJohar LIVE
    • होम
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    Johar LIVE
    Home»जोहार ब्रेकिंग»सड़क किनारे बेहोश हुआ युवक, स्कूटी और महंगा मोबाइल ले उड़े बदमाश… 3 गिरफ्तार
    जोहार ब्रेकिंग

    सड़क किनारे बेहोश हुआ युवक, स्कूटी और महंगा मोबाइल ले उड़े बदमाश… 3 गिरफ्तार

    joharlive NetworkBy joharlive NetworkMarch 27, 2026No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link
    युवक
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link

    Ranchi : रांची में सड़क किनारे बेसुध बैठे एक युवक से स्कूटी और महंगा मोबाइल चोरी करने का मामला सामने आया है। पुलिस ने इस मामले में त्वरित कार्रवाई करते हुए तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है और चोरी गया सामान भी बरामद कर लिया है। गिरफ्तार आरोपियों के नाम हर्ष कुमार (20), प्रतीक कुमार (20) और शिवम कुमार (20) बताये गये। सभी अरगोड़ा इलाके के रहने वाले हैं।

    क्या है पूरा मामला

    घटना 22 मार्च 2026 की रात करीब 10:30 बजे की है। तुपुदाना ओपी क्षेत्र के नया हुलहुण्डु निवासी निशांत एक्का अपनी Suzuki Access स्कूटी से सतरंजी बाजार से लोवाडीह नामकुम अपने रिश्तेदार के घर जा रहे थे। इसी दौरान निफ्ट कॉलेज और मौलाना अब्दुल कलाम चौक के बीच उन्हें अचानक चक्कर आने लगा। तबीयत बिगड़ने पर उन्होंने स्कूटी सड़क किनारे खड़ी कर दी और वहीं बैठ गए। कुछ ही देर में उनकी आंखों के आगे अंधेरा छा गया। करीब दो घंटे बाद जब स्थानीय लोगों ने उन्हें उठाया तो उन्होंने देखा कि उनकी स्कूटी और जेब में रखा Samsung S23 Ultra मोबाइल गायब है। आसपास मौजूद लोगों ने बताया कि तीन युवक एक स्कूटी पर आए थे और मौका पाकर सामान लेकर फरार हो गए।

    पुलिस ने ऐसे पकड़ा आरोपियों को

    मामले में जगरनाथपुर थाना में प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू की गई। वरीय पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर गठित टीम ने तकनीकी जांच और गुप्त सूचना के आधार पर तीनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने चोरी की गई स्कूटी और मोबाइल भी बरामद कर लिया है। बरामद सामान में Samsung S23 Ultra मोबाइल, Suzuki Access स्कूटी (मूल नंबर सहित), फर्जी नंबर प्लेट लगी स्कूटी और घटना में प्रयुक्त एक अन्य लाल रंग की स्कूटी शामिल है।  पुलिस के अनुसार आरोपियों ने स्कूटी पर फर्जी नंबर प्लेट लगाकर उसे छिपाने की कोशिश की थी। फिलहाल तीनों आरोपियों को गिरफ्तार कर आगे की कानूनी कार्रवाई की जा रही है। छापेमारी टीम में जगरनाथपुर थाना प्रभारी दिग्विजय सिंह समेत कई पुलिस पदाधिकारी शामिल थे।

    Also Read : ऑपरेशन टेबल पर गई 16 साल के रियान जान, डॉक्टरों पर ओवरडोज का आरोप

    Youth collapses by roadside; miscreants flee with scooter and expensive mobile phone—3 arrested. सड़क किनारे बेहोश हुआ युवक स्कूटी स्कूटी और महंगा मोबाइल ले उड़े बदमाश… 3 गिरफ्तार
    Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on Instagram Follow on YouTube Follow on WhatsApp Follow on Telegram
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Previous Articleऑपरेशन टेबल पर गई 16 साल के रियान जान, डॉक्टरों पर ओवरडोज का आरोप
    Next Article रामनवमी में सुरक्षा को लेकर रांची पुलिस चौकस, एसएसपी खुद कर रहे निगरानी

    Related Posts

    जोहार ब्रेकिंग

    माओवादी नेटवर्क पर NIA का शिकंजा, मगध ज़ोन को फिर सक्रिय करने की साजिश बेनकाब

    July 14, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    मध्य प्रदेशः UCC लागू करने की तैयारी, आदिवासियों के लिए राहत भरी सिफारिश

    July 14, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    14 जुलाई 2012: जब भारत में भेजा गया आखिरी टेलीग्राम, खत्म हुआ 163 साल पुराने संचार युग का सफर

    July 14, 2026
    Latest Posts

    माओवादी नेटवर्क पर NIA का शिकंजा, मगध ज़ोन को फिर सक्रिय करने की साजिश बेनकाब

    July 14, 2026

    मध्य प्रदेशः UCC लागू करने की तैयारी, आदिवासियों के लिए राहत भरी सिफारिश

    July 14, 2026

    14 जुलाई 2012: जब भारत में भेजा गया आखिरी टेलीग्राम, खत्म हुआ 163 साल पुराने संचार युग का सफर

    July 14, 2026

    पूर्व मंत्री मन्नान मल्लिक नहीं रहे, झारखंड ने खोया अनुभवी नेता, कांग्रेस में शोक की लहर

    July 14, 2026

    JOHAR LIVE BREAKING : झारखंड के 24 जिलों के एसपी और एटीएस अब करेंगे 13 इंटरनेशनल ड्रग्स माफिया की तलाश, स्पेशल ब्रांच की ओर से 13 ड्रग्स माफिया को लेकर किया गया है अलर्ट

    July 14, 2026

    Facebook X (Twitter) Instagram
    © 2026 Johar LIVE. | About Us | AdSense Policy | Privacy Policy | Terms and Conditions | Contact Us

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.