Close Menu
Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Johar LIVEJohar LIVE
    • होम
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    Johar LIVE
    Home»जोहार ब्रेकिंग»रामनवमी में सुरक्षा को लेकर रांची पुलिस चौकस, एसएसपी खुद कर रहे निगरानी
    जोहार ब्रेकिंग

    रामनवमी में सुरक्षा को लेकर रांची पुलिस चौकस, एसएसपी खुद कर रहे निगरानी

    joharlive NetworkBy joharlive NetworkMarch 27, 2026No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link
    रामनवमी
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link

    Ranchi : रामनवमी के अवसर पर राजधानी रांची में सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए गए हैं। शहर के प्रमुख मार्गों पर पुलिस पूरी तरह अलर्ट मोड में नजर आ रही है। खासकर मेन रोड और अल्बर्ट एक्का चौक पर पुलिस की विशेष तैनाती की गई है, जहां से सैकड़ों शोभायात्राएं गुजर रही हैं। भीड़ को देखते हुए प्रशासन ने हर गतिविधि पर पैनी नजर रखी हुई है।

    एसएसपी खुद कर रहे निगरानी

    रांची के एसएसपी राकेश रंजन खुद अल्बर्ट एक्का चौक पर मौजूद रहकर सुरक्षा व्यवस्था की निगरानी कर रहे हैं। उनके साथ पुलिस के कई वरीय अधिकारी और जवान भी तैनात हैं। अधिकारी लगातार स्थिति का जायजा ले रहे हैं ताकि कहीं भी किसी तरह की अव्यवस्था न हो।

    ड्रोन से हो रही निगरानी

    शहर में पहली बार बड़े स्तर पर ड्रोन कैमरों का इस्तेमाल किया जा रहा है। ड्रोन के जरिए पूरे शोभायात्रा मार्ग पर नजर रखी जा रही है। इससे भीड़ के मूवमेंट और किसी भी संदिग्ध गतिविधि पर तुरंत कार्रवाई करना आसान हो गया है। कंट्रोल रूम से भी लगातार मॉनिटरिंग की जा रही है।

    श्रद्धालुओं में दिखा उत्साह

    रामनवमी की शोभायात्राओं में श्रद्धालुओं का जबरदस्त उत्साह देखने को मिल रहा है। जगह-जगह “जय श्रीराम” के जयकारों से माहौल गूंज रहा है। युवा पारंपरिक हथियारों के साथ करतब दिखाते नजर आए, वहीं महिलाएं और बच्चे भी बड़ी संख्या में शामिल हुए।

    शांतिपूर्ण आयोजन पर प्रशासन की नजर

    प्रशासन की कोशिश है कि पूरा आयोजन शांतिपूर्ण और सौहार्दपूर्ण माहौल में संपन्न हो। इसके लिए जगह-जगह पुलिस बल, मजिस्ट्रेट और क्विक रिस्पॉन्स टीम तैनात की गई है। ट्रैफिक को भी नियंत्रित करने के लिए विशेष व्यवस्था की गई है, ताकि आम लोगों को परेशानी न हो। रांची पुलिस ने लोगों से अपील की है कि वे प्रशासन का सहयोग करें और नियमों का पालन करते हुए त्योहार को शांति और भाईचारे के साथ मनाएं।

    Also Read : सड़क किनारे बेहोश हुआ युवक, स्कूटी और महंगा मोबाइल ले उड़े बदमाश… 3 गिरफ्तार

    Ranchi Police on High Alert Regarding Security for Ram Navami; SSP Personally Monitoring the Situation. एसएसपी खुद कर रहे निगरानी रामनवमी में सुरक्षा को लेकर रांची पुलिस चौकस
    Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on Instagram Follow on YouTube Follow on WhatsApp Follow on Telegram
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Previous Articleसड़क किनारे बेहोश हुआ युवक, स्कूटी और महंगा मोबाइल ले उड़े बदमाश… 3 गिरफ्तार
    Next Article होटवार में राज्यपाल ने खिलाड़ियों का बढ़ाया हौसला, बोले- खेल जीत-हार नहीं, जीवन का पाठ है

    Related Posts

    जोहार ब्रेकिंग

    पूर्व मंत्री मन्नान मल्लिक नहीं रहे, झारखंड ने खोया अनुभवी नेता, कांग्रेस में शोक की लहर

    July 14, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    JOHAR LIVE BREAKING : झारखंड के 24 जिलों के एसपी और एटीएस अब करेंगे 13 इंटरनेशनल ड्रग्स माफिया की तलाश, स्पेशल ब्रांच की ओर से 13 ड्रग्स माफिया को लेकर किया गया है अलर्ट

    July 14, 2026
    खेल-सिनेमा

    रांची में पहली बार फुटबॉल का महाकुंभ, सजने लगा डूरंड कप का मंच

    July 13, 2026
    Latest Posts

    पूर्व मंत्री मन्नान मल्लिक नहीं रहे, झारखंड ने खोया अनुभवी नेता, कांग्रेस में शोक की लहर

    July 14, 2026

    JOHAR LIVE BREAKING : झारखंड के 24 जिलों के एसपी और एटीएस अब करेंगे 13 इंटरनेशनल ड्रग्स माफिया की तलाश, स्पेशल ब्रांच की ओर से 13 ड्रग्स माफिया को लेकर किया गया है अलर्ट

    July 14, 2026

    रांची में पहली बार फुटबॉल का महाकुंभ, सजने लगा डूरंड कप का मंच

    July 13, 2026

    दिल्ली पर ‘प्रहार’, झारखंड पर ‘चुप्पी’… पेपर लीक पर कन्हैया कुमार का यह कैसा दोहरा कैरेक्टर?

    July 13, 2026

    राम मंदिर का नया मुखिया कौन? सीईओ पद के लिए दौड़ शुरू, विवादों के बीच भरोसेमंद शख्सियत की तलाश

    July 13, 2026

    Facebook X (Twitter) Instagram
    © 2026 Johar LIVE. | About Us | AdSense Policy | Privacy Policy | Terms and Conditions | Contact Us

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.