Ranchi : रांची के टाटीसिल्वे थाना क्षेत्र अंतर्गत बड़ाम डेयरी फार्म के पास मैदान में सोमवार को एक युवक का शव मिलने से हड़कंप मच गया। स्थानीय लोगों ने जब शव देखा तो तुरंत पुलिस को सूचना दी। पुलिस मौके पर पहुंची और जांच के दौरान पाया कि मृतक के शरीर पर कई जगह चोट के निशान हैं, जिससे मामला संदिग्ध लग रहा है।
मृतक की हुई पहचान
मृतक की पहचान जोरार कैलाश नगर निवासी जितेंद्र तिवारी के पुत्र अभिजीत तिवारी के रूप में की गई है।पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए राजेंद्र इंस्टीट्यूट ऑफ मेडिकल साइंसेज (RIMS) भेज दिया है।
जांच में जुटी पुलिस
घटना के बाद इलाके में सनसनी फैल गई है। पुलिस पूरे मामले की जांच में जुट गई है और यह पता लगाने की कोशिश कर रही है कि युवक की मौत कैसे हुई और इसके पीछे क्या कारण है।
Also Read : रांची में JPSC प्रारंभिक परीक्षा 2025 शुरू, 96 केंद्रों पर कड़ी सुरक्षा


