Johar Live Desk : भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (BCCI) ने वुमेंस प्रीमियर लीग (WPL) 2026 का शेड्यूल घोषित कर दिया है। इस साल का चौथा सीजन 9 जनवरी से शुरू होगा और फाइनल 5 फरवरी को वडोदरा में खेला जाएगा।
सीजन का पहला मैच डिफेंडिंग चैंपियन रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु और दो बार की विजेता मुंबई इंडियंस के बीच नवी मुंबई के डीवाई पाटिल स्टेडियम में होगा। नवी मुंबई में 9 से 17 जनवरी तक पहले 11 मैच खेले जाएंगे, जबकि बाकी के 11 मैच वडोदरा में होंगे।
लीग का पहला चरण 1 फरवरी तक चलेगा। एलिमिनेटर 3 फरवरी को और फाइनल 5 फरवरी को वडोदरा में होगा। इस सीजन में सिर्फ दो डबल-हेडर दिन (10 और 17 जनवरी) हैं।
नवी मुंबई लेग के प्रमुख मैच
-
9 जनवरी: मुंबई इंडियंस बनाम RCB
-
10 जनवरी: UP वॉरियर्स बनाम गुजरात जायंट्स
-
10 जनवरी: मुंबई इंडियंस बनाम दिल्ली कैपिटल्स
-
11 जनवरी: दिल्ली कैपिटल्स बनाम गुजरात जायंट्स
-
12 जनवरी: RCB बनाम UP वॉरियर्स
-
13 जनवरी: मुंबई इंडियंस बनाम गुजरात जायंट्स
-
14 जनवरी: UP वॉरियर्स बनाम दिल्ली कैपिटल्स
-
15 जनवरी: मुंबई इंडियंस बनाम UP वॉरियर्स
-
16 जनवरी: RCB बनाम गुजरात जायंट्स
-
17 जनवरी: UP वॉरियर्स बनाम मुंबई इंडियंस
-
17 जनवरी: दिल्ली कैपिटल्स बनाम RCB
वडोदरा लेग के प्रमुख मैच
-
19 जनवरी: गुजरात जायंट्स बनाम RCB
-
20 जनवरी: दिल्ली कैपिटल्स बनाम मुंबई इंडियंस
-
22 जनवरी: गुजरात जायंट्स बनाम UP वॉरियर्स
-
24 जनवरी: RCB बनाम दिल्ली कैपिटल्स
-
26 जनवरी: RCB बनाम मुंबई इंडियंस
-
27 जनवरी: गुजरात जायंट्स बनाम दिल्ली कैपिटल्स
-
29 जनवरी: UP वॉरियर्स बनाम RCB
-
30 जनवरी: गुजरात जायंट्स बनाम मुंबई इंडियंस
-
1 फरवरी: दिल्ली कैपिटल्स बनाम UP वॉरियर्स
नॉकआउट मैच
-
3 फरवरी: एलिमिनेटर
-
5 फरवरी: फाइनल
Also Read : भारत और दक्षिण अफ्रीका के बीच हाई-वोल्टेज वनडे मुकाबला कल


