Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    30 Apr, 2026 ♦ 12:18 PM
    • About Us
    • Contact Us
    • Webmail
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube Telegram WhatsApp
    Johar LIVEJohar LIVE
    • होम
    • देश
    • विदेश
    • झारखंड
      • कोडरमा
      • खूंटी
      • गढ़वा
      • गिरिडीह
      • गुमला
      • गोड्डा
      • चतरा
      • चाईबासा
      • जमशेदपुर
      • जामताड़ा
      • दुमका
      • देवघर
      • धनबाद
      • पलामू
      • पाकुड़
      • बोकारो
      • रांची
      • रामगढ
      • लातेहार
      • लोहरदगा
      • सराइकेला-खरसावां
      • साहेबगंज
      • सिमडेगा
      • हजारीबाग
    • राजनीति
    • बिहार
    • कारोबार
    • खेल
    • सेहत
    • अन्य
      • मनोरंजन
      • शिक्षा
      • धर्म/ज्योतिष
    Johar LIVEJohar LIVE
    Home»खेल»JSCA में IND vs SA वनडे मुकाबला कल, 35 हजार दर्शकों का जुटान संभव
    खेल

    JSCA में IND vs SA वनडे मुकाबला कल, 35 हजार दर्शकों का जुटान संभव

    Team JoharBy Team JoharNovember 29, 2025Updated:November 29, 2025No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link
    भारत–दक्षिण
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link

    Ranchi : रांची का JSCA इंटरनेशनल स्टेडियम कल एक बार फिर भारत और दक्षिण अफ्रीका के बीच वनडे मुकाबले का गवाह बनने जा रहा है। यह मैच रविवार को होने वाला है और अनुमान है कि लगभग 35 हजार क्रिकेट प्रेमी इसे देखने स्टेडियम पहुंच सकते हैं। दर्शकों का प्रवेश सुबह 10.30 बजे से शुरू होगा।

    पिछली भिड़ंत

    दोनों टीमों के बीच पिछला वनडे अक्टूबर 2022 में इसी मैदान पर खेला गया था। उस मैच में भारत ने शानदार प्रदर्शन करते हुए साउथ अफ्रीका को 7 विकेट से हराया था। इस बार तीन साल बाद दोनों टीमें फिर इसी पिच पर आमने-सामने होंगी।

    टीमों में बदलाव

    भारतीय टीम में पिछली बार खेलने वाले केवल कुलदीप यादव और वाशिंगटन सुंदर ही शामिल हैं। टीम में इस बार पुराने अनुभवी खिलाड़ी और युवा प्रतिभाओं को भी जगह मिली है। वहीं दक्षिण अफ्रीकी टीम में भी बदलाव है, पिछली बार खेलने वाले खिलाड़ियों में से केवल क्विंटन डी-कॉक, एडन मार्क्रम और केशव महाराज ही इस बार स्क्वॉड में हैं।

    JSCA की तैयारियां और प्रशासनिक चुनौतियां

    JSCA की ओर से मैच की तैयारी पूरी कर ली गई है। लेकिन प्रशासनिक स्तर पर कई कमियां अभी भी हैं। सबसे बड़ी समस्या पार्किंग व्यवस्था की है। स्टेडियम के आसपास 6 ग्राउंड को पार्किंग के लिए चिन्हित किया गया था, लेकिन अभी तक ठेका प्रक्रिया पूरी नहीं हुई। पिछले मैचों में जैसे 500 रुपए तक मनमाने शुल्क वसूला गया, वही परेशानी दर्शकों को फिर हो सकती है। स्थानीय लोग पार्किंग के नाम पर बाइक से 200 रुपए, और कार से 500 रुपए तक वसूलते रहे हैं। अधिकारियों का कहना है कि पार्किंग स्थल को फाइनल करने का प्रयास जारी है, लेकिन अभी तक कोई ठोस व्यवस्था नहीं बनी है।

    उम्मीदें और रोमांच

    JSCA स्टेडियम में खेल प्रेमियों को एक रोमांचक मुकाबले की उम्मीद है। दोनों टीमों के बदलाव और नए खिलाड़ियों के शामिल होने से मैच उच्च स्तरीय और दिलचस्प होने की संभावना है।

    Also Read : बिहार के इन जेलों में ताबड़तोड़ रेड, किचन से लेकर बाथरूम तक सख्त जांच

    000 spectators possible 35 हजार दर्शकों का जुटान संभव gathering of 35 IND vs SA ODI match tomorrow at JSCA India vs South Africa in high-voltage ODI tomorrow JSCA में IND v/s SA वनडे मुकाबला कल भारत और दक्षिण अफ्रीका के बीच वनडे मुकाबले की तैयारियां पूरी
    Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on Instagram Follow on YouTube Follow on WhatsApp Follow on Telegram
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Previous Articleबिहार के इन जेलों में ताबड़तोड़ रेड, किचन से लेकर बाथरूम तक सख्त जांच
    Next Article WPL 2026 नौ जनवरी से नवी मुंबई में होगा शुरू, शेड्यूल जारी

    Related Posts

    जमशेदपुर

    जमशेदपुर में बड़ी साइबर ठगी: एयर एंबुलेंस के नाम पर वसूले 8 लाख, समय पर विमान न मिलने से मरीज की मौत

    April 30, 2026
    क्राइम

    जामताड़ा में इंसानियत शर्मसार, 8 साल की मासूम से दरिंदगी, 59 वर्षीय आरोपी गिरफ्तार

    April 30, 2026
    जामताड़ा

    जामताड़ा के पेटारी गांव में खसरा का कहर, दो मरीजों में पुष्टि के बाद स्वास्थ्य विभाग में हड़कंप

    April 30, 2026
    Latest Posts

    जमशेदपुर में बड़ी साइबर ठगी: एयर एंबुलेंस के नाम पर वसूले 8 लाख, समय पर विमान न मिलने से मरीज की मौत

    April 30, 2026

    जामताड़ा में इंसानियत शर्मसार, 8 साल की मासूम से दरिंदगी, 59 वर्षीय आरोपी गिरफ्तार

    April 30, 2026

    जामताड़ा के पेटारी गांव में खसरा का कहर, दो मरीजों में पुष्टि के बाद स्वास्थ्य विभाग में हड़कंप

    April 30, 2026

    डेंटल छात्रा दु’ष्कर्म साजिश केस में जेल, अब फर्जी जाति प्रमाण पत्र पर रिम्स ने रद्द किया ओली विश्वकर्मा का नामांकन

    April 30, 2026

    बारात से लौट रही अनियंत्रित कार ने पुलिस गश्ती वाहन को मारी टक्कर, चार लोग घायल

    April 30, 2026

    © 2026 Johar LIVE. Designed by Launching Press. | About Us | AdSense Policy | Privacy Policy | Terms and Conditions | Contact Us

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.