Johar Live Desk : WPL-2026 का आठवां मुकाबला आज यानी गुरुवार को मुंबई इंडियंस (MI) और यूपी वॉरियर्स (UPW) के बीच खेला जाएगा। यह मैच शाम 7:30 बजे से नवी मुंबई के DY पाटिल स्टेडियम में शुरू होगा। दोनों टीमें इस सीजन पहली बार आमने-सामने होंगी।
टीमों की फॉर्म और पॉइंट्स टेबल
मुंबई इंडियंस ने अब तक 3 मैचों में से 2 में जीत दर्ज की है और 1 में हार का सामना किया है। वहीं, यूपी वॉरियर्स को पिछले दोनों मैचों में हार मिली है। पॉइंट्स टेबल में MI दूसरे और UPW आखिरी यानी पांचवें स्थान पर हैं। हेड-टू-हेड में दोनों टीमों के बीच अब तक 7 मुकाबले हुए हैं, जिनमें MI ने 5 में जीत हासिल की, जबकि UPW को 2 में सफलता मिली है।
मुंबई इंडियंस के टॉप परफॉर्मर
मुंबई इंडियंस की बल्लेबाजी की अगुवाई हरमनप्रीत कौर कर रही हैं। उन्होंने 3 मैचों में 165 रन बनाए हैं, जिसमें उनका बेस्ट स्कोर नाबाद 74 रहा है। इस दौरान उन्होंने 2 अर्धशतक लगाए हैं और वे इस समय लीग की टॉप स्कोरर हैं। गेंदबाजी में अमीलिया कर ने 3 मैचों में 6 विकेट झटके हैं।
UP वॉरियर्स की प्रमुख खिलाड़ी
UP वॉरियर्स की बल्लेबाजी में फीबी लिचफील्ड सबसे प्रभावशाली रही हैं। उन्होंने 2 मैचों में 98 रन बनाए, जिसमें उनका बेस्ट स्कोर 78 है। गेंदबाजी में सोफी एक्लेस्टोन ने टीम के लिए जिम्मेदारी निभाते हुए 2 मैचों में 2 विकेट लिए हैं।
पिच और मौसम की जानकारी
DY पाटिल स्टेडियम की पिच आमतौर पर बल्लेबाजों के लिए अनुकूल मानी जाती है। नई गेंद से अच्छे बाउंस और कैरी मिलते हैं, जिससे बल्लेबाज आसानी से शॉट खेल सकते हैं। स्पिन गेंदबाजों को पिच से ज्यादा मदद नहीं मिलती, जबकि तेज गेंदबाज शुरुआती ओवरों में प्रभाव डाल सकते हैं। नाइट मैच में ओस का असर मैच का रुख बदल सकता है। स्टेडियम की छोटी बाउंड्री और तेज आउटफील्ड रन बनाना आसान बना देती है। मौसम रिपोर्ट के अनुसार, गुरुवार को तापमान अधिकतम 31 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम 17 डिग्री सेल्सियस रहेगा। हवा की रफ्तार 11 किमी प्रति घंटे रहने की संभावना है।
संभावित प्लेइंग XI
मुंबई इंडियंस : हरमनप्रीत कौर (कप्तान), जी कमलिनी (विकेटकीपर), अमीलिया कर, निकोला कैरी, हैली मैथ्यूज, सजीवन साजना, अमनजोत कौर, संस्कृति गुप्ता, पूनम खेमनार, शबनिम इस्माइल, त्रिवेणी वशिष्ठ।
यूपी वॉरियर्स : मेग लैनिंग (कप्तान), श्वेता सहरावत (विकेटकीपर), दीप्ति शर्मा, किरण नवगिरे, हरलीन देओल, सिमरन शेख, क्लो ट्रायोन, फीबी लिचफील्ड, शिखा पांडे, क्रांति गौड़, सोफी एक्लेस्टोन।
Also Read : लातेहार पुलिस के हत्थे चढ़ा JSJMM का उग्रवादी जगन्नाथ सिंह


