Close Menu
Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Johar LIVEJohar LIVE
    • होम
    • जेपीएससी / जेएसएससी
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    • होम
    • जेपीएससी / जेएसएससी
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Home»खेल-सिनेमा»WPL 2026 : आज RCB और UPW के बीच अहम मुकाबला… जानें पिच रिपोर्ट
    खेल-सिनेमा

    WPL 2026 : आज RCB और UPW के बीच अहम मुकाबला… जानें पिच रिपोर्ट

    Team JoharBy Team JoharJanuary 29, 2026No Comments3 Mins Read4
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link
    WPL
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link

    Johar Live Desk : विमेंस प्रीमियर लीग (WPL) 2026 का 18वां मुकाबला आज यानी गुरुवार को रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (RCB) और यूपी वॉरियर्स (UPW) के बीच खेला जाएगा। यह मैच वडोदरा के कोटांबी स्टेडियम में शाम 7:30 बजे से शुरू होगा। RCB को पिछले दो मुकाबलों में हार का सामना करना पड़ा है, लेकिन इससे पहले टीम ने अपने शुरुआती पांचों मैच जीतकर शानदार प्रदर्शन किया था।

    फिलहाल RCB पॉइंट्स टेबल में शीर्ष स्थान पर बनी हुई है और आज जीत दर्ज कर सीधे फाइनल में अपनी जगह पक्की कर सकती है।
    वहीं, यूपी वॉरियर्स के लिए यह मुकाबला बेहद अहम है। टीम प्लेऑफ की दौड़ में बनी रहने के लिए संघर्ष कर रही है और अंक तालिका में पांचवें स्थान पर है।

    यूपी वॉरियर्स को बड़ा झटका

    यूपी वॉरियर्स को इस मुकाबले से पहले बड़ा झटका लगा है। टीम की टॉप स्कोरर फीबी लिचफील्ड चोट के कारण टूर्नामेंट से बाहर हो गई हैं। उनकी जगह इंग्लैंड की विकेटकीपर-बल्लेबाज एमी जोन्स को टीम में शामिल किया गया है। लिचफील्ड ने इस सीजन में 6 मैचों में 243 रन बनाए थे।

    हेड-टू-हेड रिकॉर्ड

    RCB और यूपी वॉरियर्स के बीच अब तक कुल 7 मुकाबले खेले गए हैं। इनमें RCB ने 4 मैच जीते हैं, जबकि यूपी वॉरियर्स ने 3 मुकाबलों में जीत दर्ज की है। इस सीजन में दोनों टीमें दूसरी बार आमने-सामने होंगी। पिछले मैच में RCB ने यूपी वॉरियर्स को 9 विकेट से हराया था।

    RCB की ताकत : मंधाना शानदार फॉर्म में

    RCB के लिए कप्तान स्मृति मंधाना शानदार फॉर्म में हैं। उन्होंने 7 मैचों में 200 से अधिक रन बनाए हैं और उनका सर्वश्रेष्ठ स्कोर 96 रन रहा है। वह टीम की टॉप स्कोरर हैं। गेंदबाजी में लॉरेन बेल ने 7 मैचों में 11 विकेट लेकर टीम को मजबूती दी है।

    मौसम और पिच रिपोर्ट

    29 जनवरी को वडोदरा में मौसम साफ रहेगा। दिन में धूप रहेगी। अधिकतम तापमान 28 डिग्री और न्यूनतम 19 डिग्री सेल्सियस रहने का अनुमान है। रात के समय हल्की ठंड महसूस हो सकती है।

    संभावित प्लेइंग इलेवन

    • रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (RCB) : स्मृति मंधाना (कप्तान), ऋचा घोष (विकेटकीपर),दयालन हेमलता, नदीन डी क्लर्क, ग्रेस हैरिस,  गौतमी नायक, श्रेयांका पाटिल, लिंसी स्मिथ, अरुंधति रेड्डी, राधा यादव, लॉरेन बेल।
    • यूपी वॉरियर्स (UPW) : मेग लैनिंग (कप्तान), किरण नवगिरे, एमी जोन्स, क्लॉय ट्रायन, हरलीन देओल, दीप्ति शर्मा, श्वेता सेहरावत, सोफी एक्लेस्टोन, आशा शोभना, शिखा पांडे, क्रांति गौड़।

    Also Read : पटना में बैनर-पोस्टर लगाने वालों पर सख्ती, नगर निगम चलाएगा विशेष अभियान

    Cricket News Kotambi Stadium Vadodara Meg Lanning pitch report RCB vs UPW RCB Women's Team RCB महिला टीम Smriti Mandhana UP Warriors women's cricket Women’s Premier League WPL 2026 कोटांबी स्टेडियम वडोदरा क्रिकेट न्यूज़ पिच रिपोर्ट महिला क्रिकेट मेग लैनिंग यूपी वॉरियर्स विमेंस प्रीमियर लीग स्मृति मंधाना
    Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on Instagram Follow on YouTube Follow on WhatsApp Follow on Telegram
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Previous Articleपटना में बैनर-पोस्टर लगाने वालों पर सख्ती, नगर निगम चलाएगा विशेष अभियान
    Next Article कैरव गांधी किडनैपिंग केस: पुलिस ने दबोचे 3 आरोपी, स्कॉर्पियो और हथियार बरामद

    Related Posts

    क्राइम

    देश : टाइगर श्रॉफ पर फायरिंग करने वाले तीन संदिग्ध गिरफ्तार, राजस्थान के कोटा से दबोचे गए

    October 19, 2026
    खेल-सिनेमा

    जोहार शक्ति शृंखला भाग – 9 : ट्रैक से पावरलिफ्टिंग तक: हादसों और बीमारियों के आगे नहीं झुकीं सुजाता भकत, अंतरराष्ट्रीय मंच पर पदकों से लिखी वापसी की दास्तान

    October 19, 2026
    खेल-सिनेमा

    झारखंड : 22 से 26 अक्टूबर तक होगी 15वीं अखिल भारतीय पुलिस तीरंदाजी प्रतियोगिता, 28 टीमें लेंगी हिस्सा

    October 15, 2026
    खेल-सिनेमा

    रोहिणी खाडिलकर: भारतीय शतरंज की वह पहली विद्रोही नायिका, जिसने पुरुषों के गढ़ में फतह हासिल की

    October 10, 2026
    खेल-सिनेमा

    ‘बहुत अच्छा एरिया पकड़े हो’, संजू सैमसन ने प्रैक्टिस के बाद झारखंड रणजी टीम के किस खिलाड़ी को ऐसा कहा, ट्रक ड्राइवर के इस बेटे की कहानी दिलचस्प है

    October 9, 2026
    खेल-सिनेमा

    नाना पाटेकर की ‘आज का रोबिन हुड’ का झारखंड कनेक्शन, रंका से बेतला तक जुड़ी हैं फिल्मी यादें

    October 8, 2026
    Latest Posts

    झारखंड : खूंटी से मानव तस्करी की शिकार चार नाबालिग लड़कियां दिल्ली और जयपुर से रेस्क्यू, एक 11 साल से थी लापता

    October 19, 2026

    देश : टाइगर श्रॉफ पर फायरिंग करने वाले तीन संदिग्ध गिरफ्तार, राजस्थान के कोटा से दबोचे गए

    October 19, 2026

    झारखंड : राँची में दुर्गा पूजा पंडालों का निरीक्षण, एसएसपी ने सुरक्षा व्यवस्था का लिया जायजा

    October 19, 2026

    जोहार शक्ति शृंखला भाग – 9 : ट्रैक से पावरलिफ्टिंग तक: हादसों और बीमारियों के आगे नहीं झुकीं सुजाता भकत, अंतरराष्ट्रीय मंच पर पदकों से लिखी वापसी की दास्तान

    October 19, 2026

    नवरात्रि के नौवें दिन मां सिद्धिदात्री की पूजा से पूरी होती हैं मनोकामनाएं, जानें विधि, मंत्र और भोग

    October 19, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    © 2026 Johar LIVE. | About Us | AdSense Policy | Privacy Policy | Terms and Conditions | Contact Us.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.