Johar Live Desk : विमेंस प्रीमियर लीग (WPL) 2026 का 18वां मुकाबला आज यानी गुरुवार को रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (RCB) और यूपी वॉरियर्स (UPW) के बीच खेला जाएगा। यह मैच वडोदरा के कोटांबी स्टेडियम में शाम 7:30 बजे से शुरू होगा। RCB को पिछले दो मुकाबलों में हार का सामना करना पड़ा है, लेकिन इससे पहले टीम ने अपने शुरुआती पांचों मैच जीतकर शानदार प्रदर्शन किया था।

फिलहाल RCB पॉइंट्स टेबल में शीर्ष स्थान पर बनी हुई है और आज जीत दर्ज कर सीधे फाइनल में अपनी जगह पक्की कर सकती है।
वहीं, यूपी वॉरियर्स के लिए यह मुकाबला बेहद अहम है। टीम प्लेऑफ की दौड़ में बनी रहने के लिए संघर्ष कर रही है और अंक तालिका में पांचवें स्थान पर है।
यूपी वॉरियर्स को बड़ा झटका
यूपी वॉरियर्स को इस मुकाबले से पहले बड़ा झटका लगा है। टीम की टॉप स्कोरर फीबी लिचफील्ड चोट के कारण टूर्नामेंट से बाहर हो गई हैं। उनकी जगह इंग्लैंड की विकेटकीपर-बल्लेबाज एमी जोन्स को टीम में शामिल किया गया है। लिचफील्ड ने इस सीजन में 6 मैचों में 243 रन बनाए थे।

हेड-टू-हेड रिकॉर्ड
RCB और यूपी वॉरियर्स के बीच अब तक कुल 7 मुकाबले खेले गए हैं। इनमें RCB ने 4 मैच जीते हैं, जबकि यूपी वॉरियर्स ने 3 मुकाबलों में जीत दर्ज की है। इस सीजन में दोनों टीमें दूसरी बार आमने-सामने होंगी। पिछले मैच में RCB ने यूपी वॉरियर्स को 9 विकेट से हराया था।
RCB की ताकत : मंधाना शानदार फॉर्म में
RCB के लिए कप्तान स्मृति मंधाना शानदार फॉर्म में हैं। उन्होंने 7 मैचों में 200 से अधिक रन बनाए हैं और उनका सर्वश्रेष्ठ स्कोर 96 रन रहा है। वह टीम की टॉप स्कोरर हैं। गेंदबाजी में लॉरेन बेल ने 7 मैचों में 11 विकेट लेकर टीम को मजबूती दी है।
मौसम और पिच रिपोर्ट
29 जनवरी को वडोदरा में मौसम साफ रहेगा। दिन में धूप रहेगी। अधिकतम तापमान 28 डिग्री और न्यूनतम 19 डिग्री सेल्सियस रहने का अनुमान है। रात के समय हल्की ठंड महसूस हो सकती है।
संभावित प्लेइंग इलेवन
- रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (RCB) : स्मृति मंधाना (कप्तान), ऋचा घोष (विकेटकीपर),दयालन हेमलता, नदीन डी क्लर्क, ग्रेस हैरिस, गौतमी नायक, श्रेयांका पाटिल, लिंसी स्मिथ, अरुंधति रेड्डी, राधा यादव, लॉरेन बेल।
- यूपी वॉरियर्स (UPW) : मेग लैनिंग (कप्तान), किरण नवगिरे, एमी जोन्स, क्लॉय ट्रायन, हरलीन देओल, दीप्ति शर्मा, श्वेता सेहरावत, सोफी एक्लेस्टोन, आशा शोभना, शिखा पांडे, क्रांति गौड़।
Also Read : पटना में बैनर-पोस्टर लगाने वालों पर सख्ती, नगर निगम चलाएगा विशेष अभियान




