Close Menu
Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Johar LIVEJohar LIVE
    • होम
    • जेपीएससी / जेएसएससी
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    • होम
    • जेपीएससी / जेएसएससी
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Home»जोहार ब्रेकिंग»विश्व पशु स्वास्थ्य संगठन ने किया भारत को बर्ड फ्लू मुक्त घोषित, अब तक मारे गये 83 लाख पक्षी
    जोहार ब्रेकिंग

    विश्व पशु स्वास्थ्य संगठन ने किया भारत को बर्ड फ्लू मुक्त घोषित, अब तक मारे गये 83 लाख पक्षी

    Team JoharBy Team JoharSeptember 8, 2019No Comments3 Mins Read0
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link

    JoharLive Desk

    नयी दिल्ली : विश्व पशु स्वास्थ्य संगठन (ओआईई) ने भारत को पक्षियों में होने वाले घातक रोग एवियन इनफ्लूंजा (एच5एन1) (बर्ड फ्लू) से मुक्त घोषित कर दिया है ।

    विश्व पशु स्वास्थ्य संगठन ने तीन सितम्बर को भारत को एवियन इनफ्लूंजा से मुक्त घोषित किया है। पशुपालन विभाग के संयुक्त सचिव उपामन्यु बसु ने उसी दिन राज्यों के मुख्य सचिवों को पत्र भेज कर यह जानकारी दी ।

    एवियन इनफ्लूंजा के विषाणु मनुष्य को प्रभावित करता है कई बार गंभीर रुप से पीड़ित होने पर मौत भी हो जाती है । इससे पीड़त होने पर श्वसन प्रणाली प्रभावित होती है। प्रारंभ में सर्दी खांसी और बुखार इसके लक्षण हैं। विश्व स्वास्थ्य संगठन ने इसको लेकर चेतावनी जारी की हुई है ।

    वर्ष 2017 से यह बीमारी गुजरात , ओडिशा , दमन दीव , कर्नाटक , उत्तर प्रदेश , बिहार और झारखंड में छिटपुट रुप से फैली थी । वर्ष 2018 के दिसम्बर में यह बीमारी ओडिशा में नौ स्थानों पर तथा बिहार में तीन स्थानों पर फैली थी । देश में पहली बार एवियन इनफ्लूंजा वर्ष 2006 में फरवरी से अप्रैल के दौरान महाराष्ट्र में 28 स्थानों पर तथा गुजरात में एक स्थान पर फैली थी । इस दौरान करीब दस लाख पक्षियों को मारा गया था और 2.7 करोड़ रुपये का मुआवजा दिया गया था ।

    इसके बाद वर्ष 2008 में जनवरी से मई के दौरान एवियन इनफ्लूंजा का अब तक का सबसे बड़ प्रकोप पश्चिम बंगाल में हुआ था । इस दौरान इस राज्य में 68 स्थानों पर यह बीमारी फैली थी जिसमें 42 लाख 62 हजार पक्षियों को मारा गया था और इसके लिए 1229 लाख रुपये की क्षतिपूर्ति राशि दी गयी थी । असम में वर्ष 2008 के नवम्बर – दिसम्बर में यह बीमारी 18 स्थानों पर फैली थी जिसमें पांच लाख नौ हजार पक्षियों को मारा गया था । इसके लिए 1.7 करोड़ रुपये की मुआवजा राशि दी गयी थी ।

    देेश में अब तक 49 बार अलग अलग राज्यों में 225 स्थानों पर यह बीमारी फैली है जिसमें करीब 83.5 लाख पक्षियों को मारा गया है और इसके लिए 26 करोड़ रुपये से अधिक की मुआवजा राशि दी गयी है ।

    देश में पहली बार 2017 में दिल्ली , मध्य प्रदेश , केरल , कर्नाटक , पंजाब और हरियाणा में प्रवासी पक्षियों एवं कुक्कुट में एक नया वासरस एच5एन8 की सूचना मिली थी ।

    देश में बर्ड फ्लू की रोकथाम तथा निगरानी के लिए वर्ष 2013 में निगरानी योजना तैयार की गयी थी और राज्यों में प्रयोगशालाओं की स्थापना की गयी थी । वर्ष 2015 में इस बीमारी के नियंत्रण कार्य योजना को संशोधित किया गया था । जालंधर , कोलकाता , बेंगलूरु और बरेली में प्री फैबरिकेटेड बायोसेंट्री स्तर 3 प्रयोगशालाएं स्थापित की गयी । इसके अलावा सीमावर्ती क्षेत्रों में कड़ी चौकसी बरती जा रही है ।

    #Online news Helth news Latest news
    Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on Instagram Follow on YouTube Follow on WhatsApp Follow on Telegram
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Previous Articleसेहत के लिए लाभकारी है भुने हुए चने, जानिए इसके फायदे….
    Next Article सुप्रीम कोर्ट के वरिष्ठ वकील राम जेठमलानी का निधन, उपराष्ट्रपति और प्रधानमंत्री ने दी श्रद्धांजलि

    Related Posts

    जोहार ब्रेकिंग

    IIT Bombay छात्र मौत मामला : प्रोफेसर पर SC/ST एक्ट के तहत केस दर्ज, 5 साल में 32 आत्महत्याएं और 3,542 ड्रॉपआउट

    September 20, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    देश का हर चौथा युवा न पढ़ रहा, न नौकरी कर रहा, 250 जिलों के NSO रिपोर्ट ने खोली पोल

    September 20, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    ‘ब्रेसलेट’ पर टैक्स की बात कैसे जा पहुंची समलैंगिक पार्टनर से कानूनी ‘पति-पत्नी’ वाला विशेषाधिकार तक?

    September 20, 2026
    जेपीएससी / जेएसएससी

    Johar Live Investigation CGL केस : क्या तत्कालीन जांच में मुख्यमंत्री को गलत तथ्यों की जानकारी दी गई? नए खुलासों के बाद अनुराग गुप्ता की भूमिका पर सवाल

    September 20, 2026
    क्राइम

    TSPC सुप्रीमो ब्रजेश गंझू मारा गया, वाराणसी में यूपी ATS ने मुठभेड़ में किया ढेर

    September 20, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    खनिज अधिकार छीनने की कोशिश स्वीकार नहीं, आंदोलन और तेज होगा : विनोद पांडेय

    September 19, 2026
    Latest Posts

    IIT Bombay छात्र मौत मामला : प्रोफेसर पर SC/ST एक्ट के तहत केस दर्ज, 5 साल में 32 आत्महत्याएं और 3,542 ड्रॉपआउट

    September 20, 2026

    देश का हर चौथा युवा न पढ़ रहा, न नौकरी कर रहा, 250 जिलों के NSO रिपोर्ट ने खोली पोल

    September 20, 2026

    ‘ब्रेसलेट’ पर टैक्स की बात कैसे जा पहुंची समलैंगिक पार्टनर से कानूनी ‘पति-पत्नी’ वाला विशेषाधिकार तक?

    September 20, 2026

    Johar Live Investigation CGL केस : क्या तत्कालीन जांच में मुख्यमंत्री को गलत तथ्यों की जानकारी दी गई? नए खुलासों के बाद अनुराग गुप्ता की भूमिका पर सवाल

    September 20, 2026

    TSPC सुप्रीमो ब्रजेश गंझू मारा गया, वाराणसी में यूपी ATS ने मुठभेड़ में किया ढेर

    September 20, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    © 2026 Johar LIVE. | About Us | AdSense Policy | Privacy Policy | Terms and Conditions | Contact Us.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.