Close Menu
Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Johar LIVEJohar LIVE
    • होम
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    • होम
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Home»झारखंड»‘सरकार की योजनाओं को आम जन तक पहुंचाने के लिए मिशन मोड में करें काम’
    झारखंड

    ‘सरकार की योजनाओं को आम जन तक पहुंचाने के लिए मिशन मोड में करें काम’

    Team JoharBy Team JoharDecember 21, 2023No Comments2 Mins Read0
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link

    रांची : केन्द्र सरकार की योजनाओं को आम जन तक पहुंचाने हेतु “विकसित भारत संकल्प यात्रा” का आयोजन केंद्र सरकार द्वारा किया जा रहा है. अपर सचिव, उच्चतर शिक्षा, शिक्षा मंत्रालय, केंद्र सरकार-सह-प्रभारी, विकसित भारत संकल्प यात्रा सुनील कुमार बरनवाल की अध्यक्षता में निगम कार्यालय में इससे जुड़े विभिन्न स्टेकहोल्डर्स के साथ बैठक की गई. उन्होंने कहा कि विकसित भारत संकल्प यात्रा पूरे देश में 26 जनवरी तक होगी. उन्होंने कहा कि सरकार की योजनाओं को आम जन तक पहुंचाने के लिए विकसित भारत संकल्प यात्रा को मिशन मोड में लें. विकसित भारत संकल्प यात्रा उन लोगों तक पहुंचने का बड़ा माध्यम बन गई है जो अब तक सरकारी योजनाओं से नहीं जुड़ पाए थे.

    शिविरों की ली जानकारी

    उन्होंने कहा कि भारत सरकार के निर्देशानुसार सभी जिलों में संचालित विकसित भारत संकल्प यात्रा का मुख्य उद्देश्य आम नागरिकों को भारत सरकार के महत्वपूर्ण योजनाओं के प्रति जागरूक करना एवं आम नागरिकों को विभिन्न योजनाओं से लाभान्वित करना है. उन्होंने आयोजित होने वाली शिविरों की जानकारी ली. उन्होंने प्रचार प्रसार के लिए प्रतिनियुक्त वैन में क्यूआर कोड, एलईडी स्क्रीन, माईक, संकल्प इत्यादि तथा इसके संचालन की पृच्छा की गई. उन्होंने संबंधित अधिकारियों को वैन से संबंधित सारी चीजों को सुनिश्चित करने का निर्देश दिया ताकि तत्परता के साथ प्रचार प्रसार का कार्य किया जा सके. बैठक के बाद उन्होंने पुंदाग में आयोजित शिविर का जायज़ा लिया तथा लाभुकों से वार्ता भी की. मौके पर उनके द्वारा पीएम स्वानिधि योजना, प्रधानमंत्री आवास योजना, प्रधानमंत्री उज्जवला योजना इत्यादि के लाभार्थियों के मध्य परिसंपत्ति का वितरण किया गया. बता दें कि रांची शहर तथा निगम क्षेत्रांतर्गत “विकसित भारत संकल्प यात्रा” का शुभारंभ 16.12.2023 को ओल्ड विधानसभा मैदान से किया गया था. जिसके तहत प्रतिदिन निगम क्षेत्रांतर्गत दो स्थलों पर शिविर लगाया जा रहा है.

    ये रहे मौजूद

    मौके पर प्रशासक रांची नगर निगम अमीत कुमार,  यूआईडी के डायरेक्टर नीरज कुमार, उप विकास आयुक्त, रांची, अपर प्रशासक, उप प्रशासक, सहायक प्रशासक, तथा विभिन्न विभागों के प्रतिनिधि उपस्थित रहे.

     

     

    'Vikas Bharat Sankalp Yatra' 'विकसित भारत संकल्प यात्रा' Additional Secretary central government Common People Events government Higher Education Johar Live Ministry of Education Mission Mode ranchi Scheme work अपर सचिव आम जन आयोजन उच्चतर शिक्षा काम केन्द्र सरकार जोहार लाइव मिशन मोड योजना रांची शिक्षा मंत्रालय सरकार
    Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on Instagram Follow on YouTube Follow on WhatsApp Follow on Telegram
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Previous Articleवाहन की चपेट में आने से 10वीं के छात्र की मौत, परिजनों में मचा कोहराम
    Next Article लोगों की सुनी गई समस्याएं, विभिन्न योजनाओं का मिला लाभ 

    Related Posts

    क्राइम

    दक्षिणी छोटानागपुर पुलिस स्पोर्ट्स मीट 2026 का समापन. रांची बनी ओवरऑल चैंपियन

    July 23, 2026
    क्राइम

    Breaking :कोडरमा में एनआईए की बड़ी कार्रवाई. 1662 डेटोनेटर, 16 लाख रुपये नकद बरामद, दो गिरफ्तार

    July 23, 2026
    क्राइम

    जेपीएससी भर्ती घोटाला: पूर्व चेयरमैन एल. ख्यांगते समेत तीन ठिकानों पर सीआईडी की छापेमारी, डिजिटल साक्ष्य जब्त

    July 23, 2026
    क्राइम

    नामकुम में ब्राउन शुगर बेचने वाले गिरोह का खुलासा, 6 गिरफ्तार

    July 23, 2026
    खेल-सिनेमा

    झारखंड में फिल्म एंड टेलीविजन इंस्टीट्यूट की स्थापना की पहल, सूचना भवन से शुरू होंगे शॉर्ट टर्म कोर्स

    July 23, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    जेपीएससी समेत सभी पेपर लीक मामलों की सीबीआई जांच हो : आदित्य साहू

    July 23, 2026
    Latest Posts

    दक्षिणी छोटानागपुर पुलिस स्पोर्ट्स मीट 2026 का समापन. रांची बनी ओवरऑल चैंपियन

    July 23, 2026

    विशाखापट्टनम माओवादी साजिश मामले में एनआईए कोर्ट का फैसला, तीन दोषियों को 5-5 साल की सजा

    July 23, 2026

    Breaking :कोडरमा में एनआईए की बड़ी कार्रवाई. 1662 डेटोनेटर, 16 लाख रुपये नकद बरामद, दो गिरफ्तार

    July 23, 2026

    सोशल मीडिया से कट्टरपंथ फैलाने के आरोपी फैजान पर NIA का शिकंजा

    July 23, 2026

    जेपीएससी भर्ती घोटाला: पूर्व चेयरमैन एल. ख्यांगते समेत तीन ठिकानों पर सीआईडी की छापेमारी, डिजिटल साक्ष्य जब्त

    July 23, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    © 2026 Johar LIVE. | About Us | AdSense Policy | Privacy Policy | Terms and Conditions | Contact Us

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.