Close Menu
Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Johar LIVEJohar LIVE
    • होम
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    • होम
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Home»धर्म/ज्योतिष»गुरुकृपा का अद्भुद संयोग गुरु पूर्णिमा, कई दुर्लभ संयोग है इस वर्ष
    धर्म/ज्योतिष

    गुरुकृपा का अद्भुद संयोग गुरु पूर्णिमा, कई दुर्लभ संयोग है इस वर्ष

    Team JoharBy Team JoharJuly 13, 2022No Comments3 Mins Read0
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link

    राज योग लेकर आ रहा है आषाढ़ माह की पूर्णिमा (गुरु पूर्णिमा) आषाढ़ पूर्णिमा को गुरु पूर्णिमा के रूप में भी मनाया जाता है।
    इस दिन श्री महर्षि वेदव्यास जी का जन्म हुआ था। जिसके कारण इस दिन को व्यास जयंती के रूप में भी मनाया जाता है। वेदव्यास जी ने समस्त मानव जाति के कल्याण हेतु चारों वेदों से जुड़े ज्ञान को बताया था। महर्षि व्यास जी का सनातन संस्कृति में महान योगदान को देखते हुए आषाढ़ पूर्णिमा को गुरु पूर्णिमा के रूप में मनाया जाता है। इस दिन गुरुओं की पूजा की जाती है।

    गुरु पूर्णिमा का शुभ संयोग –
    इस बार गुरु पूर्णिमा के दिन रूचक, भद्र, हंस और शश नाम के चार महत्वपूर्ण योग बन रहे हैं जिससे राजयोग राज योग का संयोग बन रहा है। बुध ग्रह के अनुकूल स्थिति में होने के वजह से बुधादित्य योग भी है। दैत्य गुरु शुक्राचार्य अपने मित्र ग्रह के साथ बैठे हैं जो की लाभदायक है।

    शुभ मुहूर्त –
    प्रसिद्ध ज्योतिष आचार्य प्रणव मिश्रा ने बताया कि हिंदू पंचांग के अनुसार, आषाढ़ माह के शुक्ल पक्ष की पूर्णिमा तिथि 12 जुलाई दिन मंगलवार को रात्रि 02 बजकर 30 मिनट पर शुरू होगी। वहीं इस तिथि का समापन अगले दिन 13 जुलाई बुधवार को रात्रि 02 बजकर 50 मिनट पर होगा। उदया तिथि होने के कारण आषाढ़ पूर्णिमा व्रत 13 जुलाई को रखा जाएगा।

    पूजा विधि –
    पूर्णिमा के दिन सूर्योदय से पहले शुद्ध जल में या पवित्र गंगा नदी स्नान करना चाहिए। इसके बाद गुरु या भगवान विष्णु की तस्वीर के आगे दीप प्रज्जवलित कर व्रत का संकल्प लें। इस दिन गुरुजनों की पूजा करने का विधान है। आषाढ़ पूर्णिमा के दिन दान करने से पुण्य की प्राप्ति होती है।
    विष्णु जी और माता लक्ष्मी को फूल, फल, अक्षत्, धूप, दीप, जैन गंध, चंदन, रोली, वस्त्र, मिठाई आदि अर्पित करते हुए पूजा करें। साथ ही पूर्णिमा पर श्री सत्यनारायण कथा जरुर पढ़ें। साथ ही इस दिन विष्णु सहस्रनाम का पाठ करना शुभ माना जाता है।
    इस दिन गुरु मंत्र का जाप करने से जीवन में सफलता प्राप्त होगी।

    आषाढ़ पूर्णिमा पर पूजा का महत्व –
    आषाढ़ पूर्णिमा के अवसर पर आप भगवान विष्णु की पूजा के साथ सत्यनारायण भगवान की कथा का श्रवण करें।
    पूर्णिमा की रात माता लक्ष्मी की पूजा करने से धन, सुख, वैभव आदि में वृद्धि होती है.
    आषाढ़ पूर्णिमा के दिन वेद के ज्ञाता वेदव्यास जी की पूजा करें। जिन्होंने सृष्टि को ज्ञान प्रदान करने के लिए पुराणों की रचना की।
    आषाढ़ पूर्णिमा को गुरु पूर्णिमा है। इस दिन आपको अपने गुरु की पूजा करनी चाहिए। इससे आपकी उन्नति होगी। यदि कोई गुरु नहीं हैं, तो भगवान विष्णु की आराधना करें।
    जिन लोगों की कुंडली में चंद्रमा का दोष है वे लोग आषाढ़ पूर्णिमा के दिन चंद्र देव की पूजा करें और उनके बीज मंत्र का जाप करें। इसके अलावा चंद्र दोष से मुक्ति के लिए आषाढ़ पूर्णिमा के दिन स्नान के बाद किसी गरीब ब्राह्मण को सफेद वस्त्र, चावल, शक्कर, दूध, सफेद मिठाई, चांदी, मोती आदि का दान करें।

    प्रसिद्ध ज्योतिष
    आचार्यकुलम, अरगोड़ा, राँची
    8210075897

    Religion News
    Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on Instagram Follow on YouTube Follow on WhatsApp Follow on Telegram
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Previous Article13 जुलाई का राशिफल : जानिए क्या कहते हैं आपके सितारे
    Next Article लंदन और यूरोप में ‘डंकी’ की शूटिंग करेंगे शाहरुख खान और तापसी पन्नू

    Related Posts

    क्राइम

    झारखंड: श्रावणी मेले के दौरान आतंकी गतिविधियों को लेकर हाई अलर्ट, 311 संदिग्ध रहेंगे निगरानी में

    July 30, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    श्रावणी मेला 2026: सुरक्षा का मास्टर प्लान तैयार, भीड़, आतंक और अपराध… हर मोर्चे पर रहेगी नजर

    July 17, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    ‘जय-जय जगन्नाथ’ के जयकारों से गूंजा रांची, सीएम हेमन्त सोरेन ने खींची रथ की रस्सी

    July 16, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    क्या अयोध्या के बाद अब बद्रीनाथ धाम में भी हो रही चढ़ावा चोरी?

    July 4, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    राम मंदिर दान चोरीः अब जाकर आई RSS की प्रतिक्रिया, क्या बोले दत्तात्रेय होसबोले ?

    July 3, 2026
    झारखंड

    वट सावित्री पूजा पर श्रद्धा का सैलाब, पति की लंबी उम्र के लिए सुहागिनों ने रखा निर्जला व्रत

    May 16, 2026
    Latest Posts

    6016 किलो मेथामफेटामाइन जब्ती मामले में NIA की बड़ी कार्रवाई, तमिलनाडु-मिजोरम में 13 ठिकानों पर छापेमारी

    August 12, 2026

    मणिपुर के ट्रांगलाओबी IED हमले में NIA की पहली गिरफ्तारी, एस. पलाल थाडौ 10 दिन की पुलिस रिमांड पर

    August 12, 2026

    झारखंड : अस्पताल से सत्याग्रह स्थल लौटना चाहते हैं देवेंद्र महतो, सिविल सर्जन से मांगी अनुमति

    August 12, 2026

    झारखंड: अनशनकारी छात्रों को डेलिगेशन में नहीं रखने पर उठे सवाल, शिल्पी नेहा तिर्की ने अस्पताल पहुंचकर की मुलाकात

    August 12, 2026

    जोहार लाइव एक्सक्लूसिव पार्ट-4: एसीएफ, एफआरओ में 100, 14वीं जेपीएससी में 100 से अधिक, जेपीएससी बैकलॉग में 50 से 100 अभ्यर्थी पैसा देकर हुए हैं पास, अभय तिवारी ने आईएएस मनीष रंजन का भी लिया नाम

    August 12, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    © 2026 Johar LIVE. | About Us | AdSense Policy | Privacy Policy | Terms and Conditions | Contact Us.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.