Close Menu
Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Johar LIVEJohar LIVE
    • होम
    • जेपीएससी / जेएसएससी
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    • होम
    • जेपीएससी / जेएसएससी
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Home»जोहार ब्रेकिंग»संसद का शीतकालीन सत्र आज से, 16 विधेयक लाने की तैयारी में सरकार, इन मुद्दों पर तो विपक्ष करेगा ही बवाल
    जोहार ब्रेकिंग

    संसद का शीतकालीन सत्र आज से, 16 विधेयक लाने की तैयारी में सरकार, इन मुद्दों पर तो विपक्ष करेगा ही बवाल

    Team JoharBy Team JoharNovember 25, 2024No Comments2 Mins Read0
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link

    Parliament Winter Session 2024 : आज यानी 25 नवंबर से संसद का शीतकालीन सत्र शुरू हो रहा है, जो 20 दिसंबर तक चलेगा. इस सत्र के दौरान सरकार 16 विधेयकों को पेश करने की तैयारी में है, जिनमें पांच नए विधेयक भी शामिल हैं. इनमें वक्फ (संशोधन) और सहकारी विश्वविद्यालय से जुड़ा विधेयक जैसे महत्वपूर्ण बिल हैं. विपक्षी दलों के तेवर इस बात को साफ कर रहे हैं कि सत्र हंगामेदार रह सकता है. इधर, महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव और उपचुनावों में मिली बंपर जीत से सत्ता पक्ष उत्साहित नजर आ रहा है.

    ये होंगे विपक्ष के मुद्दे

    सर्वदलीय बैठक के बाद विपक्ष ने अडानी समूह पर लगे रिश्वत के आरोपों, मणिपुर हिंसा और उत्तर भारत में बढ़ते वायु प्रदूषण के मामलों पर चर्चा करने की मांग की है. कांग्रेस के नेता गौरव गोगोई ने अडानी विवाद पर प्रमुख चर्चा की बात की, जबकि रंजीत रंजन ने एयर पॉल्यूशन पर शून्यकाल में नोटिस दिया. विपक्ष की यह मांग है कि इन मुद्दों पर संसद में विस्तृत बहस हो.

    खड़गे के दफ्तर में विपक्षी दलों की बैठक

    शीतकालीन सत्र की शुरुआत से पहले, विपक्षी दलों के नेताओं की एक बैठक कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे के दफ्तर में बुलाई गई है. इसमें विपक्षी दल सत्र के दौरान अपनी रणनीति पर विचार करेंगे और सरकार के खिलाफ साझा प्रयास करेंगे.

    वक्फ बिल पर हो सकता है टकराव

    वक्फ संशोधन विधेयक और ‘वन नेशन-वन इलेक्शन’ पर सरकार और विपक्ष के बीच पहले से ही टकराव की संभावना है. वक्फ बिल पर जेपीसी की बैठक में पहले ही हंगामा हो चुका है, और विपक्ष ने जेपीसी को दिए गए समय को बढ़ाने की मांग की है.

    सत्र में पेश किए जाने वाले विधेयक

    संसद की कार्यसूची में 16 विधेयक शामिल हैं, जिनमें पांच नए विधेयक हैं. इनमें वक्फ बिल, मुसलमान वक्फ (निरसन) विधेयक, राष्ट्रीय सहकारी विश्वविद्यालय से जुड़ा विधेयक और कई संशोधन विधेयक शामिल हैं. इन विधेयकों के साथ ही पंजाब न्यायालय (संशोधन) विधेयक, मर्चेंट शिपिंग बिल, और रेलवे कानून (संशोधन) विधेयक भी पेश किए जाएंगे.

    https://x.com/KirenRijiju/status/1860884241795440646

    Also Read: संभल बवाल मामले में अब तक 4 लोगों की मौत, स्कूल-कॉलेज व इंटरनेट सेवाएं बंद, बाहरी लोगों के प्रवेश पर रोक

    Adani Dispute Agenda Air Pollution bill Bill Introduced By-elections Congress Cooperative University government JPC Kharge Maharashtra elections Manipur violence Merchant Shipping Bill One Country One Election Opposition opposition parties Parliament Punjab Courts Bill Railway Laws ruckus Waqf Amendment Bill Winter Session Zero Hour अडानी विवाद उपचुनाव एक देश एक चुनाव एयर पॉल्यूशन कांग्रेस कार्यसूची खड़गे जेपीसी पंजाब न्यायालय विधेयक मणिपुर हिंसा मर्चेंट शिपिंग बिल महाराष्ट्र चुनाव रेलवे कानून वक्फ (संशोधन) विधेयक वायु प्रदूषण विधेयक विधेयक पेश विपक्ष विपक्षी दल शीतकालीन सत्र शून्यकाल सरकार संसद सहकारी विश्वविद्यालय हंगामा
    Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on Instagram Follow on YouTube Follow on WhatsApp Follow on Telegram
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Previous Articleबारातियों से भरी बोलेरो और बस में भीषण टक्कर, 5 लोगों की मौ’त, आधा दर्जन लोग गंभीर
    Next Article IPL Auction 2025 : आईपीएल नीलामी में आज बड़ा दिन, इन 132 धाकड़ प्लेयर्स की होगी बिक्री

    Related Posts

    जोहार ब्रेकिंग

    ‘वेतन नहीं मिला तो आत्मदाह करेंगे’, पलामू में आउटसोर्सिंग कर्मियों ने विश्वविद्यालय प्रशासन को दिया अल्टीमेटम

    September 29, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    PNB घोटाले में नया एक्शन : नीरव मोदी के करीबी संदीप मिस्त्री पर CBI का शिकंजा, UAE से प्रत्यर्पण के बाद गिरफ्तार

    September 29, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    बिहार-यूपी विधान परिषद चुनाव के लिए बीजेपी ने घोषित किए 10 उम्मीदवार, पुराने चेहरों पर भरोसा

    September 29, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    बिहार: BPSC TRE-4 में पदों की बढ़ोतरी के बाद भी बवाल, CTET मौका और ग्रुप-D की रुकी बहाली को लेकर शिक्षा मंत्री व सीएम आवास के बाहर प्रदर्शन

    September 29, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    CEC ज्ञानेश को हटाने की मांग पर अड़ी कांग्रेस, खड़गे बोले- ‘मुख्य चुनाव आयुक्त सरकार की कठपुतली, उन्हें हटाएं’

    September 29, 2026
    खेल-सिनेमा

    Asian Games 2026 : शूटिंग में भारत का जलवा, नीरू ने जीता गोल्ड; अंकुश फाइनल में पहुंचे

    September 29, 2026
    Latest Posts

    ‘वेतन नहीं मिला तो आत्मदाह करेंगे’, पलामू में आउटसोर्सिंग कर्मियों ने विश्वविद्यालय प्रशासन को दिया अल्टीमेटम

    September 29, 2026

    PNB घोटाले में नया एक्शन : नीरव मोदी के करीबी संदीप मिस्त्री पर CBI का शिकंजा, UAE से प्रत्यर्पण के बाद गिरफ्तार

    September 29, 2026

    बिहार-यूपी विधान परिषद चुनाव के लिए बीजेपी ने घोषित किए 10 उम्मीदवार, पुराने चेहरों पर भरोसा

    September 29, 2026

    बिहार: BPSC TRE-4 में पदों की बढ़ोतरी के बाद भी बवाल, CTET मौका और ग्रुप-D की रुकी बहाली को लेकर शिक्षा मंत्री व सीएम आवास के बाहर प्रदर्शन

    September 29, 2026

    CEC ज्ञानेश को हटाने की मांग पर अड़ी कांग्रेस, खड़गे बोले- ‘मुख्य चुनाव आयुक्त सरकार की कठपुतली, उन्हें हटाएं’

    September 29, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    © 2026 Johar LIVE. | About Us | AdSense Policy | Privacy Policy | Terms and Conditions | Contact Us.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.