Close Menu
Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Johar LIVEJohar LIVE
    • होम
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    • होम
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Home»क्राइम»संभल बवाल मामले में अब तक 4 लोगों की मौत, स्कूल-कॉलेज व इंटरनेट सेवाएं बंद, बाहरी लोगों के प्रवेश पर रोक
    क्राइम

    संभल बवाल मामले में अब तक 4 लोगों की मौत, स्कूल-कॉलेज व इंटरनेट सेवाएं बंद, बाहरी लोगों के प्रवेश पर रोक

    Team JoharBy Team JoharNovember 25, 2024No Comments3 Mins Read0
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link

    संभल : कोर्ट के आदेश पर संभल जामा मस्जिद के सर्वे के दौरान भड़की हिंसा में उपद्रवियों ने जमकर उत्पात किया. सर्वे करने पहुंची टीम पर रविवार को मस्जिद के बाहर इकट्ठी हुई भीड़ ने पथराव किया और पुलिसकर्मियों के वाहनों को भी आग के हवाले कर दिया. पुलिस द्वारा उपद्रवियों को नियंत्रित करने के प्रयास में गोलियां चलानी पड़ी, जिससे चार लोगों की मौत हो गई.

    पथराव में 30 से ज्यादा पुलिसकर्मी घायल

    इस दौरान पुलिस और उपद्रवियों के बीच हुई फायरिंग और पथराव में 30 से अधिक पुलिसकर्मी घायल हो गए, जिनमें एसडीएम, सीओ, और एसपी के पीआरओ भी शामिल हैं. पुलिस ने डेढ़ दर्जन से अधिक उपद्रवियों को हिरासत में लिया है. घटना के बाद संभल में बाजार बंद हो गए और अफवाहों पर काबू पाने के लिए इंटरनेट सेवा बंद कर दी गई है. वहीं स्कूलों को भी बंद कर दिया गया है. घटना के बाद कमिश्नर आन्जनेय कुमार सिंह और डीआईजी मुनिराज जी संभल में कैंप कर रहे हैं. कमिश्नर ने मृतकों की संख्या की पुष्टि करते हुए बताया कि जामा मस्जिद के बाद नखासा क्षेत्र में भी पथराव हुआ. उन्होंने यह भी बताया कि महिलाओं सहित 20 से अधिक लोगों को हिरासत में लिया गया है.

    पत्थरबाजों की हो रही पहचान

    जिले में बाहरी लोगों के प्रवेश पर रोक लगा दी गई है. सोमवार को कुछ पार्टियों के प्रतिनिधियों के आने की संभावना को देखते हुए जिले की सीमाओं पर चेकिंग शुरू कर दी गई है. इधर, पुलिस ने स्थिति पर काबू पाने के लिए आंसू गैस और रबर बुलेट का इस्तेमाल किया, लेकिन उपद्रवी नहीं रुके. इसके बाद पुलिस को फायरिंग करनी पड़ी. पथराव और फायरिंग में मारे गए लोगों की पहचान नईम, बिलाल, मुहम्मद कैफ और अयान के रूप में हुई है. पुलिस महानिदेशक (डीजीपी) प्रशांत कुमार ने कहा है कि पथराव करने वालों की पहचान की जा रही है और दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी.

    जानें क्या है हिंसा की जड़

    19 नवंबर को वरिष्ठ अधिवक्ता विष्णु जैन ने शाही जामा मस्जिद में हरिहर मंदिर होने का दावा किया था. अदालत ने उसी दिन सर्वे का आदेश दिया था, जिसके बाद रविवार को दूसरे चरण का सर्वे शुरू हुआ. पुलिस की मौजूदगी में वीडियोग्राफी हो रही थी, तभी भीड़ बेकाबू हो गई और पथराव शुरू कर दिया.

    कोर्ट के आदेश पर सर्वे करने गई थी टीम

    संभल की शाही जामा मस्जिद में हरिहर मंदिर होने के दावे पर कोर्ट ने कहा कि दोनों पक्षों को सुने बिना कोई फैसला नहीं लिया जा सकता. भारत सरकार और अन्य पक्षों को नोटिस भेजा जाएगा, ताकि मामले पर उचित सुनवाई हो सके.

    Also Read: मोबाइल चोरी के विवाद में ह’त्या, पुलिस ने दो आरोपियों को किया गिरफ्तार

    court hearing court order death DGP firing Harihar temple internet shutdown mosque dispute Nakhasa outsiders police policemen injured riot rioters rubber bullets rumours Sambhal Sambhal Jama Masjid school shutdown stone pelters stone pelting strict action survey tear gas videography Violence Vishnu Jain अफवाहें आंसू गैस इंटरनेट बंद उपद्रवी कोर्ट आदेश कोर्ट सुनवाई गोलीबारी डीजीपी नखासा पथरबाज पथराव पुलिस पुलिसकर्मी घायल बवाल बाहरी लोग मस्जिद विवाद मौत रबर बुलेट विष्णु जैन वीडियो ग्राफी सख्त कार्रवाई संभल संभल जामा मस्जिद सर्वे स्कूल बंद हरिहर मंदिर हिंसा
    Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on Instagram Follow on YouTube Follow on WhatsApp Follow on Telegram
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Previous ArticleAaj Ka Rashifal, 25 November 2024 : मेष से लेकर मीन तक जानें सभी राशियों का राशिफल, कैसा रहेगा आज का दिन
    Next Article बारातियों से भरी बोलेरो और बस में भीषण टक्कर, 5 लोगों की मौ’त, आधा दर्जन लोग गंभीर

    Related Posts

    जोहार ब्रेकिंग

    एनसीपी में शरद और अजीत गुट के विलय की संभावना, झारखंड बनेगा कारक

    July 20, 2026
    क्राइम

    चतरा : ईटखोरी ज्वेलरी चोरी का खुलासा, ओडिशा से एक बदमाश गिरफ्तार

    July 19, 2026
    क्राइम

    धनबाद : CISF की बड़ी कार्रवाई, तीन हफ्तों में पकड़े एक करोड़ का अवैध कोयला

    July 19, 2026
    खेल-सिनेमा

    देवघर : फुटबॉल की ट्रेनिंग नहीं, खिलाड़ियों को मिल रही सेंटर बंद की धमकी और गाली

    July 19, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    आखिर क्यों और कैसे खत्म हुआ आदिवासियों का केन-बेतवा आंदोलन?

    July 19, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    शिक्षा व्यवस्था पर उठ रहे सवाल, छात्रों से बात करे सरकार: नवीन पटनायक

    July 19, 2026
    Latest Posts

    एनसीपी में शरद और अजीत गुट के विलय की संभावना, झारखंड बनेगा कारक

    July 20, 2026

    चतरा : ईटखोरी ज्वेलरी चोरी का खुलासा, ओडिशा से एक बदमाश गिरफ्तार

    July 19, 2026

    धनबाद : CISF की बड़ी कार्रवाई, तीन हफ्तों में पकड़े एक करोड़ का अवैध कोयला

    July 19, 2026

    देवघर : फुटबॉल की ट्रेनिंग नहीं, खिलाड़ियों को मिल रही सेंटर बंद की धमकी और गाली

    July 19, 2026

    आखिर क्यों और कैसे खत्म हुआ आदिवासियों का केन-बेतवा आंदोलन?

    July 19, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    © 2026 Johar LIVE. | About Us | AdSense Policy | Privacy Policy | Terms and Conditions | Contact Us

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.