Dhanbad : झारखंड के स्वास्थ्य मंत्री डॉ. इरफान अंसारी बुधवार को धनबाद सदर अस्पताल पहुंचे और अस्पताल की व्यवस्थाओं का निरीक्षण किया। उन्होंने ओपीडी में बैठकर मरीजों का इलाज किया और उनकी समस्याएं सुनीं। मंत्री ने डॉक्टरों और स्वास्थ्यकर्मियों को मरीजों के उपचार में लापरवाही न करने के सख्त निर्देश दिए।
इस अवसर पर डॉ. अंसारी ने अगले तीन वर्षों में धनबाद में एक नया मेडिकल कॉलेज बनाने की घोषणा की। उन्होंने बताया कि इस नए मेडिकल कॉलेज का नाम दिशोम गुरु शिबू सोरेन रखने का प्रस्ताव है। स्वास्थ्य मंत्री ने अस्पताल में साफ-सफाई, दवाओं की उपलब्धता और मरीजों की सुविधाओं पर विशेष ध्यान देने के निर्देश भी दिए।
डॉ. अंसारी ने कहा कि सरकार का उद्देश्य आम जनता को सरकारी अस्पतालों में ही बेहतर और गुणवत्तापूर्ण स्वास्थ्य सेवाएं प्रदान करना है, ताकि लोगों को निजी अस्पतालों की ओर न जाना पड़े। उन्होंने बताया कि वे अन्य जिलों के सदर अस्पतालों का निरीक्षण भी कर रहे हैं ताकि स्वास्थ्य व्यवस्था की वास्तविक स्थिति समझी जा सके।
Also Read : धनबाद में साइबर ठगी गिरोह का भंडाफोड़, चार युवक गिरफ्तार
Also Read : विराट कोहली ने रचा इतिहास, पूरे किए 16,000 लिस्ट ए रन
Also Read : नए रोजगार कानून पर सियासत तेज, पीएम मोदी ने किया VB-G RAM G एक्ट का बचाव


