Close Menu
Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Johar LIVEJohar LIVE
    • होम
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    Johar LIVE
    Home»जोहार ब्रेकिंग»पत्नी ने छिपाया था लूट में इस्तेमाल हथियार, 3 महिला समेत 8 गिरफ्तार
    जोहार ब्रेकिंग

    पत्नी ने छिपाया था लूट में इस्तेमाल हथियार, 3 महिला समेत 8 गिरफ्तार

    joharlive NetworkBy joharlive NetworkJanuary 5, 2025Updated:January 5, 2025No Comments4 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link
    पत्नी
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link

    Ranchi : ‘घर का भेदी लंका ढाये’ वाली कहानी हो गयी आशीर्वाद आटा के मैनेजर सुमित गुप्ता के साथ। उनकी दुकान का ही पूर्व स्टाफ चंद्रशेखर कुमार सिन्हा पूरे कांड का मास्टरमाइंड निकला। उसी की प्लानिंग के तहत वारदात को अंजाम दिया गया था। इस काम में चंद्रशेखर सिन्हा का साथ उसके चार साथियों ने दिया था। उनके नाम राजेश श्रीवास्तव, संतोष कुमार, कारू सिंह और प्रकाश साव बताये गये। वहीं, प्रकाश साव की बहन पूनम देवी, उसकी पत्नी नीलम देवी और कांड के मास्टरमाइंड चंद्रशेखर सिन्हा की पत्नी साधना सिंह उर्फ प्रीति सिन्हा को भी गिरफ्तार किया गया है। इल्जाम है कि कांड को अंजाम देने के बाद लूटे गये पैसे, हथियार और गोलियां छुपाने में इन तीनों ने संदेही गुनहगारों की मदद की थी। इस बात का खुलासा आज रांची पुलिस कप्तान चंदन कुमार सिन्हा ने किया।

    पुलिस कप्तान चंदन सिन्हा ने मीडिया को बताया कि बीते 30 दिसंबर को रांची के ओटीसी ग्राउंड के पास दिन दहाड़े आशीर्वाद आटा के मैनेजर सुमित से 13 लाख रुपये लूट लिये गये थे। वहीं बीच बचाव करने आये स्टार होटल के मैनेजर सुमित कुमार को गोली मार दी गयी थी। कांड का खुलासा करने के लिये तेज तर्रार पुलिस अधिकारी कोतवाली DSP प्रकाश सोय की देखरेख में SIT गठित की गयी थी। CCTV फुटेज खंगालने के बाद पुलिस ने एक संदेही गुनहगार की तस्वीर भी जारी की थी। तफ्तीश के दरम्यान बीते कल यानी चार दिसंबर को DSP को इंफॉर्मेशन मिली कि मैनेजर से लूटपाट और फायरिंग करने वाले बदमाश रिंग रोड से पिस्का मोड़ की ओर जा रहे हैं। मिली इंफॉर्मेशन पर इटकी रोड दिपाटोली मोड़ के पास गाड़ियों की चेकिंग शुरू की गयी। इसी दौरान एक बाइक पर सवार तीन लोग पुलिस को देख बाइक छोड़ भागने लगे। तीनों को घेर कर दबोच लिया गया। तलाशी लेने पर चंद्रशेखर के पास से पांच गोली से लोडेड देशी पिस्टल और राजेश श्रीवास्तव के पास से 12 बोर का देशी कट्टा एवं चार जिंदा गोलियां जब्त की गयी। पूछताछ में तीनों ने कबूल किया कि 30 दिसंबर को आशीर्वाद आटा के मैनेजर के साथ लूटपाट इन लोगों ने ही की थी।

    वहीं, चंद्रशेखर सिन्हा ने पुलिस को दिये अपने बयान में बताया कि वह पहले उसी दुकान में काम करता था। उसे उस दुकान के बारे में सब पता था। कब पैसा बैंक जाता है। उसे यह तक पता था कि सोमवार के रोज सबसे ज्यादा पैसा बैंक में डिपॉजिट किया जाता है। उसने अपने साथियों के साथ मिलकर मैनेजर को लूटने की योजना बनायी। पहले 2 दिसंबर को लूटने की प्लानिंग की गयी थी, पर उस रोज वे लोग काम को अंजाम नहीं दे पाये। इसके बाद अगले सोमवार यानी 30 दिसबंर के लिये रेकी की गयी। उस रोज दिन के करीब साढ़े बारह बजे जब मैनेजर सुमित ओटीसी ग्राउंड के स्थित ICICI बैंक के पास पहुंचे, तब पहले से घात लगाये अपराधियों ने लूटकांड को अंजाम दिया। वहीं, बीच-बचाव करने आये स्टार होटल के मैनेजर सुमित कुमार को गोली मार दी और फरार हो गये।

    पुलिस कप्तान ने बताया कि गिरफ्तार राजेश श्रीवास्तव के खिलाफ रांची और रामगढ़ के अलग-अलग थानों में कुल 12 मामले दर्ज हैं। वहीं, चंद्रशेखर सिन्हा के खिलाफ रांची के सुखदेवनगर थाना में एक और संतोष कुमार सिंह के खिलाफ रामगढ़ थाना में एक मामला दर्ज है।

    इस कांड का खुलासा करने में कोतवाली DSP प्रकाश सोय, ट्रेनी DSP दूसरू बान सिंह, कोतवाली थानेदार इंस्पेक्टर आदिकांत महतो, सुखदेवनगर थानेदार इंस्पेक्टर मनोज कुमार, पंडरा ओपी प्रभारी मनोज कुमार, पुंदाग ओपी प्रभारी कृष्णा कुमार, ST/SC थानेदार महेश मुंडा, महिला थानेदार रेणुका टुडू, SI प्रेम हांसदा, नागेश्वर साव, शंकर टोप्पो, सहावीर उरांव, टेक्निकल सेल के ASI फैसल और अजमत कुमार की सराहनीय भूमिका रही।

    Also Read : जमीन विवाद मामले में एक दर्जन लोगों पर FIR दर्ज

    3 महिला समेत 8 गिरफ्तार eight arrested The shop's former staff turned out to be the mastermind of the robbery आठ धराये दुकान का पूर्व स्टाफ निकला लूटकांड का मास्टरमाइंड पत्नी ने छिपाया था लूट में इस्तेमाल हथियार
    Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on Instagram Follow on YouTube Follow on WhatsApp Follow on Telegram
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Previous Articleटीवी मुक्त पंचायत अभियान के तहत खेला गया प्रदर्शनी क्रिकेट मैच
    Next Article रेलवे ने शुरू किया अतिक्रमण हटाओ अभियान, इनको दिया नोटिस

    Related Posts

    जोहार ब्रेकिंग

    केंद्रीय गृह मंत्री ने झारखंड की डीजीपी को दिया टास्क, एएनटीएफ को बनाये सुदृढ़

    June 26, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    ‘घर लौटना है तो 1.2 लाख दो’: ओमान में फंसी सिमडेगा की युवती की दर्दभरी कहानी

    June 26, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    झारखंडः नशे पर प्रहार; ढाई साल में 2627 आरोपी गिरफ्तार, 1941 मामले दर्ज

    June 26, 2026
    Latest Posts

    केंद्रीय गृह मंत्री ने झारखंड की डीजीपी को दिया टास्क, एएनटीएफ को बनाये सुदृढ़

    June 26, 2026

    ‘घर लौटना है तो 1.2 लाख दो’: ओमान में फंसी सिमडेगा की युवती की दर्दभरी कहानी

    June 26, 2026

    झारखंडः नशे पर प्रहार; ढाई साल में 2627 आरोपी गिरफ्तार, 1941 मामले दर्ज

    June 26, 2026

    झारखंडः सड़क हादसे में 7 की मौत, बीते 4 साल में 15,243 लोगों ने गंवाई जान

    June 26, 2026

    भारतीय नागरिकता का प्रमाण क्या है? क्या विदेशियों को भी मिलते हैं भारतीय पासपोर्ट

    June 26, 2026

    Facebook X (Twitter) Instagram
    © 2026 Johar LIVE. | About Us | AdSense Policy | Privacy Policy | Terms and Conditions | Contact Us

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.