Close Menu
Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Johar LIVEJohar LIVE
    • होम
    • JPSC / JSSC
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    • होम
    • JPSC / JSSC
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Home»जोहार ब्रेकिंग»पत्नी ने आशिक शाहिद के साथ मिलकर रची थी रमेश उरांव की हत्या की साजिश, क्या बता गये SSP… देखें वीडियो
    जोहार ब्रेकिंग

    पत्नी ने आशिक शाहिद के साथ मिलकर रची थी रमेश उरांव की हत्या की साजिश, क्या बता गये SSP… देखें वीडियो

    joharlive NetworkBy joharlive NetworkMay 28, 2025Updated:May 28, 2025No Comments3 Mins Read1
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link
    पत्नी
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link

    Ranchi : जमीन कारोबारी रमेश उरांव हत्याकांड की सूत्रधार उसकी ही पत्नी तन्नु लकड़ा निकली। उसने अपने आशिक शाहिद अंसारी के साथ मिल कर पति की हत्या की प्लानिंग की और फिर शाहिद ने उस प्लानिंग को अंजाम तक पहुंचा दिया। इस पूरे हत्याकांड में तन्नू और शाहिद का साथ दिया था सतीश बैठा ने। सतीश बैठा शाहिद अंसारी का दोस्त है। दोनों साथ में जमीन का धंधा करते हैं। पुलिस ने संदेही गुनहगार शाहिद अंसारी, सतीश बैठा और तन्नु लकड़ा को गिरफ्तार कर लिया है। वहीं, हत्या में इस्तेमाल छुरा भी जब्त कर लिया है। इस बात का खुलासा आज DIG सह रांची पुलिस कप्तान चंदन कुमार सिन्हा ने किया।

    SSP चंदन सिन्हा ने मीडिया को बताया कि गिरफ्तार आरोपियों ने अपना गुनाह कबूल कर लिया है। शाहिद ने पुलिस को दिये अपने बयान में खुलासा किया कि वह रमेश उरांव के साथ काफी सालों से जमीन का कारोबार करता था। उसका रमेश के घर भी आना-जाना शुरू हो गया था। इसी दरम्यान शाहिद और रमेश की पत्नी तन्नु में बातचीत होने लगी। बातचीत धीरे-धीरे प्यार में बदल गयी और दोनों के बीच देह से देह का रिश्ता बन गया। दोनों ने कई दफा एक-दूसरे के साथ शारीरिक संबंध बनाये। उन लम्हों को दोनों ने अपने-अपने मोबाइल में कैद कर लिया। सारे वीडियो पुलिस ने रिकवर कर लिये हैं। दोनों के चक्कर के बारे में रमेश उरांव को पता चल गया। इसके बाद उसने पत्नी और शाहिद दोनों को समझाया भी था। नहीं मानने पर रमेश ने पत्नी तन्नू के साथ सख्ती से पेश आने लगा। इससे परेशान होकर तन्नु ने रमेश को अपने और शाहिद के रास्ते से हटाने का खतरनाक इरादा बना लिया। दिन और समय सब तय हो गया। बीते 19 मई को कांके थाना क्षेत्र के सर्वोदयनगर रोड नं0-08 में अपने दोनों बेटों का मुंडन संस्कार करवा कर रहे थे। इस दौरान शाहिद अंसारी अपने दोस्त सतीश बैठा से रमेश की पलपल की खबर ले रहा था। तन्नु ने शाहिद को अपने घर की एक चाबी दे दी थी। वह घर में छुपकर रमेश का इंतजार कर रहा था। भोर के करीब साढ़े चार बजे रमेश अपनी पत्नी और दोनों बच्चों के साथ घर लौटा। घर पहुंचते ही पत्नी बाथरूम चली गयी। जैसे ही रमेश अपने कमरे का दरवाजा खटखटाया, अंदर मौजूद शाहिद ने गेट खोला और छुरा से ताबड़तोड़ वार कर रमेश को लहूलुहान कर दिया। बच्चे चीखने-चिल्लाने लगे तो वह वहां से भाग निकला। बच्चों की चीख सुनने के बाद तन्नू बाथरूम से बाहर निकली और फिर खून से लथपथ रमेश उरांव को अस्पताल ले जाया गया, जहां उसे बचाया नहीं जा सका। इस दुस्साहसिक वारदात को अंजाम देने के बाद शाहिद अंसारी सफेद रंग की फोर्ड फिगो से ओरमांझी होते हुये हजारीबाग भाग गया। वहां से गयाजी (बिहार) भाग गया। पुलिस ने साक्ष्य के आधार पर शाहिद अंसारी के छिपने के सभी संभावित ठिकानों पर रेड मारी, जिसके बाद बीते 28 मई को उसे कांके थाना अंतर्गत भीट्ठा स्थित उसके पैतृक घर से गिरफ्तार किया गया। गिरफतार शाहिद अंसारी की निशानदेही पर घटना में इस्तेमाल फोर्ड फिगो कार, धारदार चाकु और मोबाईल को बरामद कर जब्त कर लिया गया है।

    Also Read : गिरिडीह में 5 हजार रुपये घूस लेते रंगेहाथ पकड़ा गया रोजगार सेवक

    what did SSP say... watch the video Wife along with her lover Shahid had conspired to kill Ramesh Oraon क्या बता गये SSP... देखें वीडियो पत्नी ने आशिक शाहिद के साथ मिलकर रची थी रमेश उरांव की हत्या की साजिश
    Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on Instagram Follow on YouTube Follow on WhatsApp Follow on Telegram
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Previous Articleझारखंड HC के चीफ जस्टिस एमएस रामचंद्र राव भेजे गये त्रिपुरा
    Next Article RBI में मेडिकल कंसल्टेंट के पदों पर भर्ती… ऐसे करें आवेदन

    Related Posts

    झारखंड

    सुदेश महतो का सरकार पर बड़ा हमला, खान-खनिज बिल और परीक्षा रद्द करने पर उठाए सवाल

    August 20, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    JPSC परीक्षा रद्द: नौकरी गंवाने के बाद डिप्टी कलेक्टर सोनम कुमारी पहुंचीं हाईकोर्ट

    August 20, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    क्या मुस्लिम बहुविवाह संविधान के खिलाफ? सुप्रीम कोर्ट ने केंद्र से मांगा जवाब

    August 20, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    कॉकपिट से सत्ता के गलियारों तक, राजीव गांधी की जिंदगी, जिसने भारत को 21वीं सदी का सपना दिखाया

    August 20, 2026
    JPSC / JSSC

    टीडीपीएल के यूपी ऑफिस को झारखंड सीआईडी ने किया सील, साल 2024-25 में 19.62 करोड़ रही है कंपनी की कमाई

    August 20, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    उद्योग के परिभाषा पर सुप्रीम फैसला आज, 48 साल पुराने कानून की बदलेगी तस्वीर?

    August 20, 2026
    Latest Posts

    सुदेश महतो का सरकार पर बड़ा हमला, खान-खनिज बिल और परीक्षा रद्द करने पर उठाए सवाल

    August 20, 2026

    JPSC परीक्षा रद्द: नौकरी गंवाने के बाद डिप्टी कलेक्टर सोनम कुमारी पहुंचीं हाईकोर्ट

    August 20, 2026

    क्या मुस्लिम बहुविवाह संविधान के खिलाफ? सुप्रीम कोर्ट ने केंद्र से मांगा जवाब

    August 20, 2026

    कॉकपिट से सत्ता के गलियारों तक, राजीव गांधी की जिंदगी, जिसने भारत को 21वीं सदी का सपना दिखाया

    August 20, 2026

    टीडीपीएल के यूपी ऑफिस को झारखंड सीआईडी ने किया सील, साल 2024-25 में 19.62 करोड़ रही है कंपनी की कमाई

    August 20, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    © 2026 Johar LIVE. | About Us | AdSense Policy | Privacy Policy | Terms and Conditions | Contact Us.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.