Close Menu
Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Johar LIVEJohar LIVE
    • होम
    • जेपीएससी / जेएसएससी
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    • होम
    • जेपीएससी / जेएसएससी
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Home»झारखंड»हम अपनी लाखों महिलाओं को सम्मान दे रहे हैं, तो BJP गैंग PIL करवा रहा है- हेमंत सोरेन
    झारखंड

    हम अपनी लाखों महिलाओं को सम्मान दे रहे हैं, तो BJP गैंग PIL करवा रहा है- हेमंत सोरेन

    Team JoharBy Team JoharNovember 13, 2024No Comments2 Mins Read0
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link

    रांची: झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने आज सिंदरी विधानसभा क्षेत्र में एक चुनावी सभा को संबोधित किया. इस दौरान उन्होंने महागठबंधन के साझीदार भाकपा माले के प्रत्याशी चंद्रदेव महतो उर्फ बबलू महतो के पक्ष में समर्थन जताया और लोगों से वोट की अपील की. सभा को संबोधित करते हुए सीएम सोरेन ने कहा, “सिंदरी विधानसभा क्षेत्र में आज जिस प्रकार का उत्साह दिखाई दे रहा है, उससे यह साफ है कि झारखंड की जनता के आशीर्वाद से इंडिया गठबंधन की जीत इस सीट से सुनिश्चित है.” उन्होंने भाजपा पर हमला करते हुए कहा, “बीजेपी ने 20 वर्षों में कभी भी राज्यवासियों, खासकर हमारी माताओं-बहनों के लिए कोई काम नहीं किया.

    हम तो अब अपनी लाखों मंइयां को सम्मान दे रहे हैं और उन्हें योजनाओं से जोड़ रहे हैं. जबकि भाजपा अपने गैंग से इस सम्मान योजना को रोकने के लिए पब्लिक इंटरस्ट लिटिगेशन (PIL) करा रही है. सुना है कि कल ही इस मामले की सुनवाई हाईकोर्ट में होने वाली है.” सीएम ने आगे कहा, “हमने लाखों महिलाओं को सम्मान राशि दी, लेकिन भाजपा इस योजना को रोकने की साजिश कर रही है. यह पार्टी कभी भी राज्य के विकास की पक्षधर नहीं रही है.” उन्होंने भाजपा पर आरोप लगाया कि पार्टी सरकार को गिराने के प्रयासों में लगी हुई है. “जब हमारी सरकार ने कोरोना महामारी से जूझते हुए काम शुरू किया तो विपक्ष ने हमारी सरकार को गिराने की साजिश रची. जब वे इसमें सफल नहीं हुए, तो उन्होंने मुझे झूठे मामलों में फंसा दिया और जेल भेजने की कोशिश की. अब जब चुनावी माहौल गरमाया है, तो उन्हें जनता से जवाब मिलेगा.”

    सीएम सोरेन ने आरोप लगाया कि भाजपा की यह सारी साजिशें सिर्फ एक चुनी हुई सरकार को बाधित करने और राज्य को विकास से रोकने के उद्देश्य से हैं. उन्होंने कहा कि इस बार झारखंड की जनता इन साजिशों का कड़ा जवाब देगी और भाजपा को सबक सिखाएगी. इसके बाद सीएम ने महागठबंधन की ताकत और जनता के समर्थन को मजबूत बताते हुए चुनावी प्रक्रिया में जीत का विश्वास जताया और लोगों से एकजुट होकर मतदान करने की अपील की.

     

    Bjp PIL इंडिया गठबंधन कोरोना महामारी चंद्रदेव महतो चुनाव चुनावी जनसभा चुनावी माहौल चुनावी सभा जनता जेल झारखंड झारखंड विकास झूठे मामले बबलू महतो बीजेपी पर हमला भाकपा माले महागठबंधन विकास विधानसभा चुनाव विपक्ष वोट की अपील सम्मान योजना सरकार गिराने की साजिश सिंदरी सीएम का बयान सीएम हेमंत सोरेन हाईकोर्ट
    Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on Instagram Follow on YouTube Follow on WhatsApp Follow on Telegram
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Previous Articleमतदान के बीच जमशेदपुर में कांग्रेस समर्थकों और एआईएमआईएम प्रत्याशी बाबर खान के समर्थकों के बीच झड़प, दो घायल
    Next Article सरायकेला-खरसावां जिले में, 3 बजे तक 67.03% मतदान हुआ

    Related Posts

    जोहार ब्रेकिंग

    जोहार शक्ति शृंखला भाग – 10 : जिसके नाम से कांपे ओझा-गुणी, वही बनीं प्रताड़ित औरतों की ढाल: डायन कुप्रथा की कमर तोड़ने वाली पद्मश्री छूटनी महतो का संघर्ष

    October 20, 2026
    क्राइम

    झारखंड : खूंटी से मानव तस्करी की शिकार चार नाबालिग लड़कियां दिल्ली और जयपुर से रेस्क्यू, एक 11 साल से थी लापता

    October 19, 2026
    खेल-सिनेमा

    जोहार शक्ति शृंखला भाग – 9 : ट्रैक से पावरलिफ्टिंग तक: हादसों और बीमारियों के आगे नहीं झुकीं सुजाता भकत, अंतरराष्ट्रीय मंच पर पदकों से लिखी वापसी की दास्तान

    October 19, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    झारखंड : लातेहार में मधुमक्खियों का बढ़ता कहर, दो घटनाओं में तीन बच्चों समेत चार की मौत

    October 18, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    झारखंड : ब्रजमोहन राम ने ओडिशा के राज्यपाल के रूप में ली शपथ, हरीश टंडन ने दिलाई पद एवं गोपनीयता की शपथ

    October 18, 2026
    आदिवासी

    झारखंड : मां रूपी सोरेन के दशकर्म में भावुक हुए CM हेमंत, आज नेमरा में संस्कार भोज

    October 18, 2026
    Latest Posts

    जोहार शक्ति शृंखला भाग – 10 : जिसके नाम से कांपे ओझा-गुणी, वही बनीं प्रताड़ित औरतों की ढाल: डायन कुप्रथा की कमर तोड़ने वाली पद्मश्री छूटनी महतो का संघर्ष

    October 20, 2026

    झारखंड : खूंटी से मानव तस्करी की शिकार चार नाबालिग लड़कियां दिल्ली और जयपुर से रेस्क्यू, एक 11 साल से थी लापता

    October 19, 2026

    देश : टाइगर श्रॉफ पर फायरिंग करने वाले तीन संदिग्ध गिरफ्तार, राजस्थान के कोटा से दबोचे गए

    October 19, 2026

    झारखंड : राँची में दुर्गा पूजा पंडालों का निरीक्षण, एसएसपी ने सुरक्षा व्यवस्था का लिया जायजा

    October 19, 2026

    जोहार शक्ति शृंखला भाग – 9 : ट्रैक से पावरलिफ्टिंग तक: हादसों और बीमारियों के आगे नहीं झुकीं सुजाता भकत, अंतरराष्ट्रीय मंच पर पदकों से लिखी वापसी की दास्तान

    October 19, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    © 2026 Johar LIVE. | About Us | AdSense Policy | Privacy Policy | Terms and Conditions | Contact Us.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.