Close Menu
Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Johar LIVEJohar LIVE
    • होम
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    • होम
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Home»जोहार ब्रेकिंग»पश्चिम बंगाल चुनाव 2026 : BJP बहुमत के करीब, 100 सीटों तक पहुंची TMC
    जोहार ब्रेकिंग

    पश्चिम बंगाल चुनाव 2026 : BJP बहुमत के करीब, 100 सीटों तक पहुंची TMC

    Muskan ChoudharyBy Muskan ChoudharyMay 4, 2026Updated:May 4, 2026No Comments2 Mins Read5
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link
    चुनाव
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link

    West Bengal : पश्चिम बंगाल की सियासत का सबसे बड़ा दिन आज है। 294 में से 293 विधानसभा सीटों के नतीजे घोषित किए जा रहे हैं और सुबह 8 बजे से कड़ी सुरक्षा के बीच वोटों की गिनती जारी है। दोपहर तक तस्वीर साफ हो जाएगी कि राज्य में किसकी सरकार बनेगी। शुरुआती रुझानों में भाजपा बढ़त बनाती दिख रही है। करीब 145 सीटों पर भाजपा आगे चल रही है, जबकि तृणमूल कांग्रेस (TMC) लगभग 104 सीटों पर बढ़त बनाए हुए है। भाजपा नेता राहुल सिन्हा ने दावा किया है कि नतीजे उनके पक्ष में आएंगे और बंगाल में भाजपा की सरकार बनेगी।

    भवानीपुर सीट पर सबकी नजर, ममता पीछे

    सबसे ज्यादा चर्चा भवानीपुर सीट की हो रही है। यहां से मुख्यमंत्री ममता बनर्जी शुरुआती रुझानों में पीछे चल रही हैं। कोलकाता की अन्य सीटों पर भी कड़ा मुकाबला देखने को मिल रहा है, जहां कहीं TMC आगे है तो कहीं भाजपा ने बढ़त बनाई हुई है। कई जगहों पर पोस्टल बैलेट की गिनती पूरी हो चुकी है और अब EVM के वोट गिने जा रहे हैं। मतगणना के लिए 77 केंद्र बनाए गए हैं, जहां केंद्रीय बलों की 700 कंपनियां तैनात हैं। हर केंद्र पर तीन-स्तरीय सुरक्षा व्यवस्था लागू की गई है, ताकि पूरी प्रक्रिया शांतिपूर्ण ढंग से पूरी हो सके।सिलीगुड़ी के कुछ इलाकों में बैलेट पेपर से जुड़ी तकनीकी समस्या के कारण मतगणना शुरू होने में देरी हुई है।

    TMC दफ्तर में सन्नाटा, BJP में उत्साह

    रुझानों में भाजपा की बढ़त के बाद कोलकाता में TMC दफ्तर पर सन्नाटा देखा जा रहा है, जबकि भाजपा कार्यकर्ताओं में उत्साह का माहौल है। भाजपा प्रदेश अध्यक्ष शमिक भट्टाचार्य ने कहा कि “ऐसा चुनाव बंगाल ने पहले कभी नहीं देखा।”

    रिकॉर्ड वोटिंग ने बढ़ाई दिलचस्पी

    इस बार चुनाव में 92% से ज्यादा मतदान हुआ, जो अब तक का रिकॉर्ड है। खास बात यह रही कि महिला मतदाताओं की भागीदारी काफी ज्यादा रही, जिससे चुनावी नतीजों पर बड़ा असर पड़ सकता है।

    2,900 से ज्यादा उम्मीदवारों की किस्मत का फैसला

    इस चुनाव में कुल 2,917 उम्मीदवार मैदान में हैं, जिनमें कई बड़े नाम शामिल हैं। अब सभी की नजर नतीजों पर टिकी है-क्या TMC चौथी बार सत्ता में लौटेगी या भाजपा पहली बार बंगाल में सरकार बनाएगी, इसका फैसला कुछ ही घंटों में हो जाएगा।

    Also Read : अब महंगा नहीं होगा एयरपोर्ट का खाना, रांची में खुल रहा ‘उड़ान कैफे’

    Assembly Election 2026 Bengal Chunav Result Bengal Politics Bhabanipur Seat BJP vs TMC breaking news Bengal Election Result Live EVM counting India Election News Kolkata News Mamata Banerjee Political News India Rahul Sinha Shamik Bhattacharya suvendu adhikari vote counting WB Election Result Live West Bengal Election Result 2026 West Bengal Vidhan Sabha Result
    Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on Instagram Follow on YouTube Follow on WhatsApp Follow on Telegram
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Previous Articleअब महंगा नहीं होगा एयरपोर्ट का खाना, रांची में खुल रहा ‘उड़ान कैफे’
    Next Article देश के 5 राज्यों के नतीजे : कहीं कांटे की टक्कर, कहीं नए चेहरे का जलवा

    Related Posts

    जोहार ब्रेकिंग

    बाढ़ प्रभावित असम की मदद को आगे आया झारखंड, 3 करोड़ रुपये देगा राज्य

    August 6, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    JPSC PT रद्द करो, CBI जांच कराओ, नहीं तो सड़क पर उतरेगा आजसू : सुदेश महतो

    August 6, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    खर्च का हवाला देकर रिटायरमेंट उम्र बढ़ाने से इनकार नहीं कर सकते राज्य: सुप्रीम कोर्ट

    August 6, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    जेपीएससी में सुधार को लेकर योगेंद्र यादव ने हेमंत सोरेन को क्या सलाह दी?

    August 6, 2026
    क्राइम

    आसाराम को सुप्रीम कोर्ट से नहीं मिली बेल, कहा- फिलहाल जमानत की जरूरत नहीं

    August 6, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    झारखंड हाईकोर्ट की सरकार को फटकार, कहा- सरकारी सुस्ती को नहीं मिलेगी कानूनी छूट

    August 6, 2026
    Latest Posts

    बाढ़ प्रभावित असम की मदद को आगे आया झारखंड, 3 करोड़ रुपये देगा राज्य

    August 6, 2026

    JPSC PT रद्द करो, CBI जांच कराओ, नहीं तो सड़क पर उतरेगा आजसू : सुदेश महतो

    August 6, 2026

    खर्च का हवाला देकर रिटायरमेंट उम्र बढ़ाने से इनकार नहीं कर सकते राज्य: सुप्रीम कोर्ट

    August 6, 2026

    जेपीएससी में सुधार को लेकर योगेंद्र यादव ने हेमंत सोरेन को क्या सलाह दी?

    August 6, 2026

    आसाराम को सुप्रीम कोर्ट से नहीं मिली बेल, कहा- फिलहाल जमानत की जरूरत नहीं

    August 6, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    © 2026 Johar LIVE. | About Us | AdSense Policy | Privacy Policy | Terms and Conditions | Contact Us.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.