Close Menu
Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Johar LIVEJohar LIVE
    • होम
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    • होम
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Home»जोहार ब्रेकिंग»कल्याण मंत्री चमरा लिंडा की सख्त चेतावनी, छात्रवृत्ति वितरण में देरी पर अधिकारियों को दी तीन दिन की मोहलत
    जोहार ब्रेकिंग

    कल्याण मंत्री चमरा लिंडा की सख्त चेतावनी, छात्रवृत्ति वितरण में देरी पर अधिकारियों को दी तीन दिन की मोहलत

    Team JoharBy Team JoharDecember 31, 2024Updated:December 31, 2024No Comments2 Mins Read0
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link

    रांची : झारखंड के कल्याण मंत्री चमरा लिंडा ने मंगलवार को मोरहाबादी स्थित कल्याण कॉम्प्लेक्स में वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए अधिकारियों से मुलाकात की और स्कूलों में अध्ययनरत विद्यार्थियों के बीच साइकिल एवं छात्रवृत्ति वितरण के मामले की जिलावार समीक्षा की. इस दौरान मंत्री लिंडा ने रामगढ़ और कोडरमा जिलों में प्री-मैट्रिक छात्रवृत्ति वितरण में देरी पर नाराजगी जताई और संबंधित पदाधिकारियों को अगले तीन दिनों के भीतर छात्रवृत्ति वितरण पूरा करने का निर्देश दिया.

    मंत्री लिंडा ने सख्त चेतावनी दी कि यदि छात्रवृत्ति वितरण में प्रगति नहीं हुई तो संबंधित अधिकारियों का जनवरी महीने का वेतन रोका जाएगा. उन्होंने कहा कि जो पदाधिकारी इस मामले में कोताही बरतेंगे, उनके खिलाफ कार्रवाई की जाएगी. इसके अलावा, उन्होंने सभी जिलों को 4 जनवरी तक प्री-मैट्रिक से संबंधित लंबित छात्रवृत्ति का निबटारा प्राथमिकता से करने का निर्देश दिया. मंत्री लिंडा ने कहा कि विभाग को जनहित और जनसेवा को सर्वोच्च प्राथमिकता देनी चाहिए और समस्याओं के समाधान की दिशा में काम करना चाहिए. मंत्री लिंडा ने अधिकारियों को यह भी निर्देश दिया कि वे फरवरी 2025 तक पोस्ट-मैट्रिक छात्रवृत्ति वितरण के सभी मामलों को पूरा करें. उन्होंने कहा कि छात्रवृत्ति वितरण एक महत्वपूर्ण कार्य है जो विद्यार्थियों की शैक्षणिक और परीक्षा की तैयारी में मदद करता है.

    साथ ही, मंत्री ने जनवरी 2025 के अंत तक साइकिल वितरण कार्य को पूरा करने का निर्देश दिया. साइकिल वितरण का उद्देश्य कक्षा आठ में ड्रॉप आउट को रोकना है, और इसे समय पर पूरा करने के लिए सभी आवश्यक कदम उठाने की बात कही. इस बैठक में विभाग के सचिव कृपानंद झा, आदिवासी कल्याण आयुक्त अजय नाथ झा और अन्य वरिष्ठ अधिकारी उपस्थित थे.

    4 जनवरी अधिकारियों आदिवासी कल्याण आयुक्त अजय नाथ झा कल्याण कॉम्प्लेक्स कल्याण मंत्री कार्रवाई कोडरमा चमरा लिंडा छात्रवृत्ति वितरण झारखंड पोस्ट-मैट्रिक छात्रवृत्ति प्री-मैट्रिक छात्रवृत्ति फरवरी 2025 मोरहाबादी रांची रामगढ़ लंबित मामलों वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग वेतन रोक सचिव कृपानंद झा साइकिल वितरण साइकिल वितरण कार्य
    Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on Instagram Follow on YouTube Follow on WhatsApp Follow on Telegram
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Previous Articleबिहार सरकार ने 2025 के लिए 89 दिन की छुट्टियों वाला अवकाश कैलेंडर जारी किया
    Next Article गिरिडीह पुलिस ने चार साइबर अपराधियों को गिरफ्तार किया, फर्जी कूरियर कस्टमर केयर एजेंट बनकर करते थे ठगी

    Related Posts

    खेल-सिनेमा

    डूरंड कप-2026: पहली बार रांची बनेगी मेजबान, जानिए दर्शकों के लिए क्या है खास

    July 20, 2026
    आदिवासी

    आदिवासी ही भारत की प्रकृति के असली संरक्षक : किशन रेड्डी

    July 20, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    CJP की जेपी नड्डा से हुई मुलाकात, जानिए क्या हुई बात?

    July 20, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    संसद तक पहुंचे CJP समर्थक, अभिजीत दीपके पुलिस हिरासत में

    July 20, 2026
    क्राइम

    त्रिपुरा के डीजीपी अऩुराग धनकड़ की मौत, अपने कार्यालय में मृत पाए गए

    July 20, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    कार, बाइक के बाद एथनॉल अब रसोई में? जानिये सरकार क्या बना रही योजना

    July 20, 2026
    Latest Posts

    डूरंड कप-2026: पहली बार रांची बनेगी मेजबान, जानिए दर्शकों के लिए क्या है खास

    July 20, 2026

    डीजे संदीप प्रमाणिक हत्याकांड : मुख्य आरोपी अभिषेक सिंह समेत 10 दोषी करार

    July 20, 2026

    आदिवासी ही भारत की प्रकृति के असली संरक्षक : किशन रेड्डी

    July 20, 2026

    CJP की जेपी नड्डा से हुई मुलाकात, जानिए क्या हुई बात?

    July 20, 2026

    संसद तक पहुंचे CJP समर्थक, अभिजीत दीपके पुलिस हिरासत में

    July 20, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    © 2026 Johar LIVE. | About Us | AdSense Policy | Privacy Policy | Terms and Conditions | Contact Us

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.