Close Menu
Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Johar LIVEJohar LIVE
    • होम
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    • होम
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Home»क्राइम»गिरिडीह पुलिस ने चार साइबर अपराधियों को गिरफ्तार किया, फर्जी कूरियर कस्टमर केयर एजेंट बनकर करते थे ठगी
    क्राइम

    गिरिडीह पुलिस ने चार साइबर अपराधियों को गिरफ्तार किया, फर्जी कूरियर कस्टमर केयर एजेंट बनकर करते थे ठगी

    Team JoharBy Team JoharDecember 31, 2024No Comments2 Mins Read0
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link

    गिरिडीह: गिरिडीह पुलिस ने चार साइबर अपराधियों को गिरफ्तार किया है, जो कूरियर कंपनी के फर्जी कस्टमर सर्विस अधिकारी बनकर लोगों से ठगी करते थे. यह कार्रवाई गिरिडीह एसपी डॉ. बिमल कुमार की सूचना पर साइबर डीएसपी आबिद खान और उनकी टीम ने की. गिरफ्तार अपराधियों में अहिल्यापुर थाना क्षेत्र के पंडरिया निवासी अफजल अंसारी, मो. समीम, गांडेय थाना क्षेत्र के घाटकुल निवासी मनीर अंसारी और मो. रयूफ अंसारी शामिल हैं. साइबर डीएसपी आबिद खान ने बताया कि उन्हें सूचना मिली थी कि गांडेय थाना क्षेत्र में कुछ लोग साइबर अपराध कर रहे हैं, जिसके बाद छापेमारी टीम का गठन किया गया था.

    डीएसपी की अगुवाई में साइबर थाना प्रभारी अजय सिंह, अवर निरीक्षक पुनीत कुमार गौतम और पुलिस लाइन से प्राप्त सशस्त्र बल के सहयोग से छापेमारी की गई. इस कार्रवाई में पुलिस ने चारों अपराधियों को गिरफ्तार किया और उनके पास से 14 मोबाइल फोन और 20 सिमकार्ड बरामद किए गए. गिरफ्तार अपराधियों ने पुलिस को बताया कि वे गूगल पर फर्जी नंबरों का इस्तेमाल करके लोगों को ठगते थे. जब कोई व्यक्ति रिफंड संबंधित मदद के लिए फोन करता था, तो ये अपराधी उन्हें झांसे में ले लेते थे और व्हाट्सएप पर कूरियर सर्विस का फर्जी एपीके फाइल भेजकर मोबाइल हैक कर बैंक खाते की निजी जानकारी चुराते थे. इसके अलावा, ये एयरटेल पेमेंट बैंक के फर्जी अधिकारी बनकर केवाईसी अपडेट करवाने के नाम पर भी ठगी करते थे. गिरफ्तार अपराधियों ने अपना जुर्म स्वीकार कर लिया है और सभी को जेल भेज दिया गया है.

    एयरटेल पेमेंट बैंक कूरियर सर्विस केवाईसी गिरफ्तारी गिरिडीह गिरिडीह एसपी ठगी पुलिस फर्जी कस्टमर सर्विस बैंक धोखाधड़ी मोबाइल हैकिंग साइबर अपराध साइबर अपराधी साइबर डीएसपी
    Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on Instagram Follow on YouTube Follow on WhatsApp Follow on Telegram
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Previous Articleकल्याण मंत्री चमरा लिंडा की सख्त चेतावनी, छात्रवृत्ति वितरण में देरी पर अधिकारियों को दी तीन दिन की मोहलत
    Next Article अमिताभ बच्चन को अभी तक है इस बात का मलाल कहा: “अब उनके साथ समय बिता लेता हूँ”

    Related Posts

    क्राइम

    चतरा : ईटखोरी ज्वेलरी चोरी का खुलासा, ओडिशा से एक बदमाश गिरफ्तार

    July 19, 2026
    क्राइम

    धनबाद : CISF की बड़ी कार्रवाई, तीन हफ्तों में पकड़े एक करोड़ का अवैध कोयला

    July 19, 2026
    खेल-सिनेमा

    देवघर : फुटबॉल की ट्रेनिंग नहीं, खिलाड़ियों को मिल रही सेंटर बंद की धमकी और गाली

    July 19, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    आखिर क्यों और कैसे खत्म हुआ आदिवासियों का केन-बेतवा आंदोलन?

    July 19, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    शिक्षा व्यवस्था पर उठ रहे सवाल, छात्रों से बात करे सरकार: नवीन पटनायक

    July 19, 2026
    आदिवासी

    बातचीत: दादा-दादी की कहानियों से निकली ‘आंगेन’ ने रचा इतिहास, पहली बार नेशनल अवॉर्ड तक पहुंचा संथाली सिनेमा

    July 19, 2026
    Latest Posts

    चतरा : ईटखोरी ज्वेलरी चोरी का खुलासा, ओडिशा से एक बदमाश गिरफ्तार

    July 19, 2026

    धनबाद : CISF की बड़ी कार्रवाई, तीन हफ्तों में पकड़े एक करोड़ का अवैध कोयला

    July 19, 2026

    देवघर : फुटबॉल की ट्रेनिंग नहीं, खिलाड़ियों को मिल रही सेंटर बंद की धमकी और गाली

    July 19, 2026

    आखिर क्यों और कैसे खत्म हुआ आदिवासियों का केन-बेतवा आंदोलन?

    July 19, 2026

    शिक्षा व्यवस्था पर उठ रहे सवाल, छात्रों से बात करे सरकार: नवीन पटनायक

    July 19, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    © 2026 Johar LIVE. | About Us | AdSense Policy | Privacy Policy | Terms and Conditions | Contact Us

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.