Close Menu
Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Johar LIVEJohar LIVE
    • होम
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    • होम
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Home»जोहार ब्रेकिंग»Weather Update Today : उत्तर भारत में सर्दी ने पकड़ी रफ्तार, कोहरे व धुंध के बीच दक्षिण में बारिश के आसार
    जोहार ब्रेकिंग

    Weather Update Today : उत्तर भारत में सर्दी ने पकड़ी रफ्तार, कोहरे व धुंध के बीच दक्षिण में बारिश के आसार

    Team JoharBy Team JoharNovember 26, 2024Updated:November 26, 2024No Comments2 Mins Read0
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link

    Weather Update Today : एक ओर जहां उत्तर भारत में ठंड रफ्तार पकड़ती नजर आ रही है. वहीं, कोहरे और धुंध के बीच दक्षिण भारत में बारिश के आसार बने हुए हैं. मौसम में तेजी से बदलाव देखने को मिल रहा है. दिल्ली समेत कई राज्यों में सुबह और शाम के समय तापमान में गिरावट आई है, और कड़ाके की सर्दी का अहसास हाेने लगा है.

    IMD ने जारी किया अलर्ट

    भारतीय मौसम विज्ञान विभाग (IMD) ने मंगलवार को बताया कि दिल्ली का न्यूनतम तापमान 14 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो सामान्य से 2.7 डिग्री अधिक है. इस बीच, दिल्ली में 28 और 29 नवंबर के लिए येलो अलर्ट जारी किया गया है. इन दिनों घना कोहरा रहने की संभावना है, जिससे विजिबिलिटी बहुत कम हो सकती है. सड़क पर गाड़ी चलाते समय सावधानी बरतने की सलाह दी जा रही है.

    पश्चिमी विक्षोभ ने बढ़ाया कोहरे का प्रभाव

    उत्तर प्रदेश में भी अगले दो दिनों में मौसम में बदलाव देखा जाएगा. यहां सुबह और शाम को घने कोहरे के साथ-साथ तापमान में भी गिरावट आ सकती है. मौसम विभाग के मुताबिक, अफगानिस्तान की ओर से आ रहे पश्चिमी विक्षोभ के कारण हवा का रुख बदलेगा, जिससे तापमान में गिरावट और कोहरे का प्रभाव बढ़ेगा. उत्तर भारत के कुछ हिस्सों में 28 नवंबर से 1 दिसंबर तक घने कोहरे की संभावना जताई गई है. हिमाचल प्रदेश के विभिन्न इलाकों में 26 से 30 नवंबर तक और पंजाब, हरियाणा, चंडीगढ़, उत्तर प्रदेश में 28 नवंबर से 1 दिसंबर तक कोहरा रहने का अनुमान है. इसके साथ ही, महाराष्ट्र में भी तापमान में गिरावट हो सकती है.

    बिहार में अभी और बढ़ेगी ठंड

    बिहार में ठंड का असर धीरे-धीरे बढ़ने लगा है, हालांकि अभी तक कड़ाके की सर्दी नहीं पाई गई है. सुबह और शाम के समय ठंड का एहसास हो रहा है, जबकि दिन में धूप से थोड़ी राहत मिल रही है. आने वाले दिनों में ठंड और बढ़ सकती है, साथ ही कई जिलों में सुबह के समय कोहरा भी छा सकता है.

    दक्षिण भारत में बारिश का अलर्ट

    दक्षिण भारत के कुछ इलाकों में मौसम विभाग ने बारिश का अलर्ट जारी किया है. 28 नवंबर को तमिलनाडु, आंध्र प्रदेश, पुडुचेरी और केरल में तेज बारिश हो सकती है. वहीं, अंडमान और निकोबार द्वीप समूह के तटीय क्षेत्रों में भी हल्की से मध्यम बारिश की संभावना है.

    Also Read: शेयर बाजार में तेजी बरकरार, बढ़त के साथ सेंसेक्स-निफ्टी की शुरुआत

    Andaman and Nicobar Andhra Pradesh Bihar Chandigarh cold Delhi Fog Haryana Himachal Pradesh imd alert Kerala Maharashtra Mist North India puducherry Punjab rain Rain Alert road safety south india tamilnadu temperature Uttar Pradesh visibility weather update weather update 26 november Western Disturbance Winter Yellow Alert अंडमान और निकोबार आईएमडी अलर्ट आंध्र प्रदेश उत्तर प्रदेश उत्तर भारत केरल कोहरा चंडीगढ़ ठंड तमिलनाडु तापमान दक्षिण भारत दिल्ली धुंध पंजाब पश्चिमी विक्षोभ पुडुचेरी बारिश बारिश का अलर्ट बिहार महाराष्ट्र मौसम अपडेट मौसम अपडेट 26 नवंबर येलो अलर्ट विजिबिलिटी सड़क सुरक्षा सर्दी हरियाणा हिमाचल प्रदेश
    Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on Instagram Follow on YouTube Follow on WhatsApp Follow on Telegram
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Previous Articleशेयर बाजार में तेजी बरकरार, बढ़त के साथ सेंसेक्स-निफ्टी की शुरुआत
    Next Article गंगा नदी पर बना 125 साल पुराना पुल ढहा, अंग्रेजों ने ही बनाया था

    Related Posts

    जोहार ब्रेकिंग

    अपने ही विभाग से खीरा उत्पादन की सब्सिडी लेनेवाले अधिकारी बने शिक्षा सचिव

    July 24, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    इनकम टैक्स की 169 साल पुरानी कहानी, जिसने बदल दी भारत की आर्थिक व्यवस्था

    July 24, 2026
    क्राइम

    हजारीबाग: राहुल दुबे गैंग से पुलिस की मुठभेड़, एक के पैर में गोली, दूसरा गिरफ्तार

    July 24, 2026
    क्राइम

    राज्य के 600 से अधिक थानों में सीसीटीवी कैमरा लगाने के लिए पुलिस मुख्यालय ने तैयार किया एक्शन प्लान

    July 24, 2026
    क्राइम

    दक्षिणी छोटानागपुर पुलिस स्पोर्ट्स मीट 2026 का समापन. रांची बनी ओवरऑल चैंपियन

    July 23, 2026
    क्राइम

    विशाखापट्टनम माओवादी साजिश मामले में एनआईए कोर्ट का फैसला, तीन दोषियों को 5-5 साल की सजा

    July 23, 2026
    Latest Posts

    अपने ही विभाग से खीरा उत्पादन की सब्सिडी लेनेवाले अधिकारी बने शिक्षा सचिव

    July 24, 2026

    इनकम टैक्स की 169 साल पुरानी कहानी, जिसने बदल दी भारत की आर्थिक व्यवस्था

    July 24, 2026

    हजारीबाग: राहुल दुबे गैंग से पुलिस की मुठभेड़, एक के पैर में गोली, दूसरा गिरफ्तार

    July 24, 2026

    राज्य के 600 से अधिक थानों में सीसीटीवी कैमरा लगाने के लिए पुलिस मुख्यालय ने तैयार किया एक्शन प्लान

    July 24, 2026

    दक्षिणी छोटानागपुर पुलिस स्पोर्ट्स मीट 2026 का समापन. रांची बनी ओवरऑल चैंपियन

    July 23, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    © 2026 Johar LIVE. | About Us | AdSense Policy | Privacy Policy | Terms and Conditions | Contact Us

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.