Close Menu
Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Johar LIVEJohar LIVE
    • होम
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    Johar LIVE
    Home»जोहार ब्रेकिंग»झारखंड में मौसम ने ली करवट, 15 जिलों में गरज-चमक और तेज हवा का अलर्ट
    जोहार ब्रेकिंग

    झारखंड में मौसम ने ली करवट, 15 जिलों में गरज-चमक और तेज हवा का अलर्ट

    joharlive NetworkBy joharlive NetworkMarch 11, 2026No Comments3 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link

    Ranchi : बांग्लादेश के ऊपर बने साइक्लोनिक सर्कुलेशन का असर अब झारखंड के मौसम पर साफ दिखाई देने लगा है। मंगलवार को राजधानी रांची समेत राज्य के कई जिलों में मौसम ने अचानक करवट ले ली। दोपहर बाद आसमान में घने बादल छा गए और शाम होते-होते झमाझम बारिश शुरू हो गई। करीब दो घंटे तक हुई बारिश के दौरान रांची में लगभग 9 मिलीमीटर वर्षा दर्ज की गई।

    बारिश के साथ ही शहर के आसपास कांके और रातू क्षेत्र में तेज हवा चली और कई जगहों पर ओलावृष्टि भी हुई। तेज हवा और बारिश के कारण मौसम में ठंडक घुल गई और लोगों को अचानक बढ़ रही गर्मी से राहत मिली। दिनभर आसमान में बादलों की आवाजाही और चल रही ठंडी हवा के कारण शहर का माहौल सुहावना बना रहा।

    मौसम में आए इस बदलाव का असर तापमान पर भी देखने को मिला। रांची का अधिकतम तापमान 2.8 डिग्री सेल्सियस की गिरावट के साथ 30.1 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। हालांकि मौसम विभाग का कहना है कि फिलहाल तापमान में बहुत ज्यादा गिरावट की संभावना नहीं है।

    15 जिलों में यलो अलर्ट जारी

    मौसम विभाग ने बुधवार को रांची समेत राज्य के 15 जिलों में मेघ गर्जन, तेज हवा और वज्रपात की संभावना जताई है। इसे देखते हुए विभाग ने यलो अलर्ट जारी किया है। जिन जिलों में यह अलर्ट जारी किया गया है उनमें खूंटी, पश्चिमी सिंहभूम, पूर्वी सिंहभूम, सरायकेला-खरसावां, रामगढ़, बोकारो, धनबाद, जामताड़ा, गिरिडीह, देवघर, दुमका, गोड्डा, पाकुड़ और साहिबगंज शामिल हैं।

    इन जिलों में तेज हवा के साथ हल्की से मध्यम बारिश होने की संभावना है। मौसम विभाग ने लोगों को सावधानी बरतने की सलाह दी है। खासकर आंधी-तूफान के दौरान खुले स्थानों में खड़े होने और पेड़ों के नीचे शरण लेने से बचने को कहा गया है।

    आने वाले दिनों में फिर बढ़ेगा तापमान

    मौसम विभाग के अनुसार अगले तीन दिनों के दौरान तापमान में करीब 3 डिग्री सेल्सियस तक बढ़ोतरी हो सकती है। इसके कारण आने वाले दिनों में अधिकतम तापमान फिर से 34 डिग्री सेल्सियस तक पहुंचने का अनुमान है। हालांकि फिलहाल हुई बारिश और ठंडी हवा से लोगों को गर्मी से थोड़ी राहत जरूर मिली है।

    सुबह कोहरे से प्रभावित हुई हवाई सेवा

    मंगलवार को सुबह से दोपहर तक रांची में धुंध और कोहरे की स्थिति बनी रही। घने कोहरे के कारण सुबह की हवाई सेवाएं भी प्रभावित हुईं। एक विमान को खराब दृश्यता के कारण रांची के बजाय कोलकाता डायवर्ट करना पड़ा।

    मौसम विभाग के अनुसार 13 और 14 मार्च को आसमान साफ रहने और मौसम शुष्क बने रहने की संभावना है। इस दौरान तापमान में 2 से 3 डिग्री सेल्सियस तक बढ़ोतरी हो सकती है, जिससे उमस भी बढ़ सकती है।

    15 मार्च से फिर बदल सकता है मौसम

    मौसम विभाग ने बताया कि 15 मार्च से एक बार फिर मौसम में बदलाव देखने को मिल सकता है। 15 और 16 मार्च को सुबह के समय कोहरा रहने और दिन में बादल छाए रहने की संभावना है। इस दौरान राज्य के कुछ इलाकों में मेघ गर्जन के साथ हल्की बारिश भी हो सकती है।

    Also Read : बोकारो : पुलिस टीम पर हमला कर फूंक डाली कार, पहचान कराने गया युवक अचानक लापता

    15 जिलों में गरज-चमक और तेज हवा का अलर्ट Weather in Jharkhand takes a turn with 15 districts facing thunderstorms and strong winds. झारखंड में मौसम ने ली करवट
    Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on Instagram Follow on YouTube Follow on WhatsApp Follow on Telegram
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Previous Articleबोकारो : पुलिस टीम पर हमला कर फूंक डाली कार, पहचान कराने गया युवक अचानक लापता
    Next Article बेटे के साथ शादी में जा रही मां को हाइवा ने कुचला, फिर…

    Related Posts

    आदिवासी

    क्या बढ़ सकती है भोलानाथ सिंह की मुश्किलें? असुंता लकड़ा की शिकायत पर खेल मंत्रालय ने दिया जांच का आदेश

    July 14, 2026
    आदिवासी

    ओडिशा: तेंदूपत्ता तोड़ने वाले आदिवासियों को बड़ी सौगात, 25 फीसदी बोनस के साथ बढ़ी मजदूरी

    July 14, 2026
    क्राइम

    हजारीबाग: बिहार भेजी जा रही 10 हजार लीटर अवैध शराब धराया, तीन तस्कर गिरफ्तार

    July 14, 2026
    Latest Posts

    क्या बढ़ सकती है भोलानाथ सिंह की मुश्किलें? असुंता लकड़ा की शिकायत पर खेल मंत्रालय ने दिया जांच का आदेश

    July 14, 2026

    ओडिशा: तेंदूपत्ता तोड़ने वाले आदिवासियों को बड़ी सौगात, 25 फीसदी बोनस के साथ बढ़ी मजदूरी

    July 14, 2026

    हजारीबाग: बिहार भेजी जा रही 10 हजार लीटर अवैध शराब धराया, तीन तस्कर गिरफ्तार

    July 14, 2026

    प्रोजेक्ट मैनेजमेंट और लीडरशिप पर IIM रांची का बड़ा प्रशिक्षण कार्यक्रम शुरू

    July 14, 2026

    जगन्नाथपुर रथयात्रा से पहले प्रशासन अलर्ट, डीसी-एसएसपी ने लिया तैयारियों का जायजा

    July 14, 2026

    Facebook X (Twitter) Instagram
    © 2026 Johar LIVE. | About Us | AdSense Policy | Privacy Policy | Terms and Conditions | Contact Us

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.