Close Menu
Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Johar LIVEJohar LIVE
    • होम
    • JPSC / JSSC
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    • होम
    • JPSC / JSSC
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Home»जोहार ब्रेकिंग»झारखंड में मौसम करवट लेने को तैयार, अगले तीन दिनों में बारिश के आसार
    जोहार ब्रेकिंग

    झारखंड में मौसम करवट लेने को तैयार, अगले तीन दिनों में बारिश के आसार

    Team JoharBy Team JoharFebruary 21, 2026No Comments2 Mins Read3
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link
    झारखंड
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link

    Ranchi : झारखंड में मौसम एक बार फिर करवट लेने की तैयारी में है। पिछले कुछ दिनों से तेज धूप और बढ़ती गर्मी से लोग परेशान थे, लेकिन अब राहत की खबर है। उत्तर भारत में हो रही बर्फबारी और सक्रिय पश्चिमी विक्षोभ का असर राज्य में भी दिखने लगा है। मौसम विभाग का कहना है कि अगले तीन दिनों के भीतर कई जिलों में गरज-चमक के साथ हल्की बारिश हो सकती है। फिलहाल आसमान साफ जरूर है, लेकिन बादलों की आवाजाही बढ़ गई है। माना जा रहा है कि यही बादल जल्द फुहारों में बदल सकते हैं।

    इन जिलों में दिखेगा ज्यादा असर

    मौसम विभाग के मुताबिक, पश्चिमी विक्षोभ का असर राज्य के मध्य और दक्षिणी हिस्सों में ज्यादा रहेगा। राजधानी रांची, खूंटी, हजारीबाग, रामगढ़ के साथ-साथ दक्षिणी झारखंड के जमशेदपुर, सरायकेला-खरसावां और पश्चिमी सिंहभूम में बादल छाने और हल्की बारिश की संभावना जताई गई है। खासकर जमशेदपुर और सरायकेला में फरवरी महीने में ही मई-जून जैसी गर्मी महसूस की जा रही थी। ऐसे में यहां होने वाली बारिश लोगों के लिए बड़ी राहत बन सकती है। आंशिक बादलों की वजह से दोपहर की तेज धूप से भी थोड़ी राहत मिलने की उम्मीद है।

    पहले पड़ेगी कड़ाके की धूप, फिर मिलेगी राहत

    बारिश से पहले 21 से 23 फरवरी के बीच लोगों को तेज धूप और हल्की गर्म हवाओं का सामना करना पड़ सकता है। दक्षिणी जिलों में अधिकतम तापमान 35 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच सकता है, जबकि न्यूनतम तापमान करीब 17 डिग्री के आसपास रहेगा। वहीं, पारंपरिक रूप से ठंडे माने जाने वाले इलाकों जैसे पलामू, लातेहार, लोहरदगा, चतरा और गढ़वा में भी पारा तेजी से चढ़ रहा है। यहां न्यूनतम तापमान 13 डिग्री तक पहुंच गया है और अधिकतम तापमान 31 डिग्री के पार जा चुका है।

    Also Read : मेदिनीनगर चुनाव में बॉलीवुड की एंट्री, भाजपा समर्थित मेयर प्रत्याशी अरुणा शंकर के समर्थन में आज जया प्रदा करेंगी रोड शो

    afternoon sunshine Chatra weather February rain Garhwa weather Hazaribagh temperature Jamshedpur rain Jharkhand pre-monsoon Jharkhand rain Jharkhand weather Jharkhand weather update Lohardaga temperature Palamu heat Ranchi weather Saraikela weather Western Disturbance गढ़वा मौसम चतरा मौसम जमशेदपुर बारिश झारखंड प्री-मानसून झारखंड बारिश झारखंड मौसम झारखंड मौसम अपडेट दोपहर की धूप पलामू गर्मी पश्चिमी विक्षोभ फरवरी बारिश रांची मौसम लोहरदगा तापमान सरायकेला मौसम हजारीबाग तापमान
    Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on Instagram Follow on YouTube Follow on WhatsApp Follow on Telegram
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Previous Articleमेदिनीनगर चुनाव में बॉलीवुड की एंट्री, भाजपा समर्थित मेयर प्रत्याशी अरुणा शंकर के समर्थन में आज जया प्रदा करेंगी रोड शो
    Next Article नगर निकाय चुनाव में पलामू पुलिस का बड़ा एक्शन, 9 अपराधी जिला बदर

    Related Posts

    क्राइम

    चिराग पासवान को जान से मारने की धमकी, पत्र में लिखा – हार्डकोर आतंकियों द्वारा जल्द मार दिए जाओगे

    September 1, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    झारखंड : स्वास्थ्य क्षेत्र में बड़े बदलाव की तैयारी, शिक्षा से लेकर आयुष्मान योजना तक कई अहम फैसले

    September 1, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    जयराम की गिरफ्तारी को लेकर पुलिस एसोसिएशन करेगी चार चरणों में आंदोलन

    September 1, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    सुप्रीम कोर्ट का बड़ा फैसला: छात्र प्रदर्शनों से जुड़ी देशभर की FIR बंद, जंतर-मंतर के 2,873 लोगों की जांच जारी

    September 1, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    पीएमओ सलाहकार तरुण कपूर का बीसीसीएल दौरा : बंद खदानें खुलेंगी, बढ़ेगा कोकिंग कोल का उत्पादन

    September 1, 2026
    JPSC / JSSC

    जोहार लाइव एक्सक्लूसिव : पेपर लीक कराने के लिए धर्मेंद्र ने बनाया था दबाव, कहा- पेपर लीक करो, नहीं तो झारखंड से बाहर फेंकवा देंगे

    September 1, 2026
    Latest Posts

    चिराग पासवान को जान से मारने की धमकी, पत्र में लिखा – हार्डकोर आतंकियों द्वारा जल्द मार दिए जाओगे

    September 1, 2026

    झारखंड : स्वास्थ्य क्षेत्र में बड़े बदलाव की तैयारी, शिक्षा से लेकर आयुष्मान योजना तक कई अहम फैसले

    September 1, 2026

    जयराम की गिरफ्तारी को लेकर पुलिस एसोसिएशन करेगी चार चरणों में आंदोलन

    September 1, 2026

    सुप्रीम कोर्ट का बड़ा फैसला: छात्र प्रदर्शनों से जुड़ी देशभर की FIR बंद, जंतर-मंतर के 2,873 लोगों की जांच जारी

    September 1, 2026

    पीएमओ सलाहकार तरुण कपूर का बीसीसीएल दौरा : बंद खदानें खुलेंगी, बढ़ेगा कोकिंग कोल का उत्पादन

    September 1, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    © 2026 Johar LIVE. | About Us | AdSense Policy | Privacy Policy | Terms and Conditions | Contact Us.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.