Close Menu
Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Johar LIVEJohar LIVE
    • होम
    • जेपीएससी / जेएसएससी
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    • होम
    • जेपीएससी / जेएसएससी
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Home»झारखंड»आदिवासियों के साथ हो रहे अत्याचार के खिलाफ अब चुप नहीं बैठा जा सकता : डॉ इरफान अंसारी
    झारखंड

    आदिवासियों के साथ हो रहे अत्याचार के खिलाफ अब चुप नहीं बैठा जा सकता : डॉ इरफान अंसारी

    Muskan ChoudharyBy Muskan ChoudharyJuly 8, 2025Updated:July 8, 2025No Comments2 Mins Read0
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link
    पूर्णिया
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link

    Ranchi : बिहार के पूर्णिया जिले में पांच आदिवासियों को ज़िंदा जलाकर मार दिए जाने की घटना को लेकर देशभर में आक्रोश फैल गया है। इस हृदयविदारक घटना को लेकर झारखंड से भी तीखी प्रतिक्रियाएं सामने आई हैं। इस मामले में झारखंड के स्वाथ्य मंत्री डॉ इरफान अंसारी ने मुख्यमंत्री सोरेन को पत्र लिख कर तत्काल हस्तक्षेप की मांग की है। इरफान अंसारी ने लिखा है कि पूर्णिया की घटना मानवता पर कलंक है। भाजपा सरकार की आदिवासी विरोधी मानसिकता अब किसी से छुपी नहीं है। आदिवासियों के साथ हो रहे अत्याचार के खिलाफ अब चुप नहीं बैठा जा सकता।

    वहीं झारखंड के वरिष्ठ नेताओं ने भी इस घटना को लेकर चिंता जताई है और इसे भाजपा सरकार की “आदिवासी विरोधी मानसिकता” का परिणाम बताया है। उन्होंने कहा कि अब आदिवासियों पर हो रहे अत्याचारों के खिलाफ चुप नहीं बैठा जा सकता।

    नेताओं ने झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन से इस मामले में तत्काल हस्तक्षेप की मांग की है। साथ ही एक उच्चस्तरीय प्रतिनिधिमंडल बिहार भेजे जाने की भी मांग की गई है, ताकि वहां जाकर जमीनी हकीकत को समझा जा सके और पीड़ितों को न्याय दिलाया जा सके।

    इस पूरे मामले को सिर्फ एक आम आपराधिक घटना नहीं, बल्कि आदिवासी समाज को डराने और कुचलने की साजिश बताया जा रहा है। भाजपा पर आरोप लगाया गया है कि वह खास तौर पर आदिवासी समाज के साथ अन्यायपूर्ण और बर्बर व्यवहार कर रही है।

    इसके अलावा वोटर वेरीफिकेशन के नाम पर बिहार में दलितों, पिछड़ों, आदिवासियों, अल्पसंख्यकों और गरीबों के वोटर लिस्ट से नाम हटाने का आरोप लगाते हुए इसे एक खतरनाक राजनीतिक साजिश करार दिया गया है। इसे लोकतंत्र पर सीधा हमला बताया गया है।

    नेताओं ने कहा है कि भाजपा की यह रणनीति एनआरसी जैसी नीतियों के माध्यम से कमजोर वर्गों को डराने और सत्ता में लौटने की साजिश है, जिसे सफल नहीं होने दिया जाएगा।

    अंत में उन्होंने कहा, “यह वक्त है जब पूरे झारखंड और देश के आदिवासी समुदाय को एकजुट होकर अपनी अस्मिता, अधिकार और अस्तित्व की लड़ाई लड़नी होगी।”

    Also Read : अब Aadhaar Card बनवाने या अपडेट कराने के लिए चाहिए ये Documents, जानिए पूरी लिस्ट
    Also Read : शिक्षा विभाग ने शिकायतों के समाधान के लिए जारी किए दो टोल-फ्री नंबर
    Anti-Tribal Policies Bihar news Bihar violence BJP criticism Blot on Humanity Burned Alive Dalit Tribal Issues Hemant Soren human rights violation Jharkhand Reaction Nationwide Outrage Political Statement Purnia Incident Purnia News social justice Tribal Atrocities Tribal community Tribal Identity Tribal Killings Tribal Rights We can no longer remain silent against the atrocities being committed against the tribals: Dr Irfan Ansari आदिवासियों के साथ हो रहे अत्याचार के खिलाफ अब चुप नहीं बैठा जा सकता : डॉ इरफान अंसारी आदिवासी अत्याचार आदिवासी अधिकार. आदिवासी अस्मिता आदिवासी विरोध आदिवासी समाज आदिवासी हत्याकांड ज़िंदा जलाकर हत्या झारखंड प्रतिक्रिया दलित आदिवासी मुद्दे देशभर में आक्रोश पूर्णिया घटना पूर्णिया न्यूज बिहार न्यूज बिहार हिंसा भाजपा आलोचना मानवता पर कलंक मानवाधिकार उल्लंघन राजनीतिक बयान सामाजिक न्याय हेमंत सोरेन
    Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on Instagram Follow on YouTube Follow on WhatsApp Follow on Telegram
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Previous Articleघाघर वाटरफॉल में युवक की डूबने से मौ’त
    Next Article राज्य सरकार की लापरवाही के चलते लोगों को नहीं मिल रहा केंद्र की योजनाओं का लाभ : अन्नपूर्णा देवी

    Related Posts

    आदिवासी

    ग्लैडसन डुंगडुंग को हिन्दी पत्रकारिता में योगदान के लिए स्वामी देवानंद चक्कुंगल पुरस्कार

    September 19, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    खनिज अधिकार छीनने की कोशिश स्वीकार नहीं, आंदोलन और तेज होगा : विनोद पांडेय

    September 19, 2026
    क्राइम

    झारखंड जगुआर का राष्ट्रीय गौरव : गुजरात के केवड़िया में सरदार पटेल जयंती पर मार्च करेंगे झारखंड के शूरवीर

    September 19, 2026
    जेपीएससी / जेएसएससी

    JSSC-CGL पर बाबूलाल का सवाल : पूरी परीक्षा दूषित थी तो पहले की जांच में क्या छिपा रह गया?

    September 19, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    झारखंड : MMDR Act के खिलाफ झामुमो का राज्यव्यापी धरना, बोले- खनिज झारखंड का तो अधिकार भी झारखंड का

    September 19, 2026
    खेल-सिनेमा

    एशियन गेम्स 2026 का आगाज : झारखंड की 4 बेटियों पर रहेगी नजर, सलिमा टेटे के हाथ में भारत की कमान

    September 19, 2026
    Latest Posts

    ग्लैडसन डुंगडुंग को हिन्दी पत्रकारिता में योगदान के लिए स्वामी देवानंद चक्कुंगल पुरस्कार

    September 19, 2026

    खनिज अधिकार छीनने की कोशिश स्वीकार नहीं, आंदोलन और तेज होगा : विनोद पांडेय

    September 19, 2026

    झारखंड जगुआर का राष्ट्रीय गौरव : गुजरात के केवड़िया में सरदार पटेल जयंती पर मार्च करेंगे झारखंड के शूरवीर

    September 19, 2026

    JSSC-CGL पर बाबूलाल का सवाल : पूरी परीक्षा दूषित थी तो पहले की जांच में क्या छिपा रह गया?

    September 19, 2026

    झारखंड : MMDR Act के खिलाफ झामुमो का राज्यव्यापी धरना, बोले- खनिज झारखंड का तो अधिकार भी झारखंड का

    September 19, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    © 2026 Johar LIVE. | About Us | AdSense Policy | Privacy Policy | Terms and Conditions | Contact Us.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.