Close Menu
Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Johar LIVEJohar LIVE
    • होम
    • JPSC / JSSC
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    • होम
    • JPSC / JSSC
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Home»खेल-सिनेमा»WCL 2025 : भारत-पाकिस्तान सेमीफाइनल पर संकट, आयोजकों की बढ़ी टेंशन
    खेल-सिनेमा

    WCL 2025 : भारत-पाकिस्तान सेमीफाइनल पर संकट, आयोजकों की बढ़ी टेंशन

    Team JoharBy Team JoharJuly 30, 2025Updated:July 30, 2025No Comments3 Mins Read0
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link
    भारत
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link

    Johar Live Desk : वर्ल्ड चैंपियनशिप ऑफ लीजेंड्स (WCL 2025) के सेमीफाइनल में भारत और पाकिस्तान का आमना-सामना तय हो गया है, लेकिन इस मुकाबले पर अनिश्चितता के बादल मंडरा रहे हैं। इंडिया चैंपियंस ने वेस्टइंडीज चैंपियंस को हराकर सेमीफाइनल में जगह बनाई, जबकि पाकिस्तान, ऑस्ट्रेलिया और दक्षिण अफ्रीका भी अंतिम चार में पहुंच चुकी हैं। लेकिन भारत-पाकिस्तान सेमीफाइनल को लेकर विवाद ने टूर्नामेंट आयोजकों की नींद उड़ा दी है।

    भारत की शानदार जीत, सेमीफाइनल में प्रवेश

    इंडिया चैंपियंस ने अपने अंतिम ग्रुप-स्टेज मैच में वेस्टइंडीज के खिलाफ 145 रनों के लक्ष्य को 13.2 ओवर में हासिल कर सेमीफाइनल में कदम रखा। स्टुअर्ट बिन्नी की 21 गेंदों पर नाबाद 50 रनों की तूफानी पारी ने भारत को इस सीजन की पहली जीत दिलाई। अंक तालिका में भारत चौथे स्थान पर रहा, जबकि पाकिस्तान शीर्ष पर काबिज है। इसके चलते पहला सेमीफाइनल भारत और पाकिस्तान के बीच होगा, जबकि दूसरा सेमीफाइनल ऑस्ट्रेलिया और दक्षिण अफ्रीका के बीच खेला जाएगा।

     

    View this post on Instagram

     

    A post shared by World Championship Of Legends | WCL (@worldchampionshipoflegends)

    भारत-पाकिस्तान मुकाबले पर संकट

    इससे पहले ग्रुप स्टेज में भारत ने पाकिस्तान के खिलाफ खेलने से इनकार कर दिया था, जिसके कारण वह मैच रद्द करना पड़ा था। अब सेमीफाइनल में दोनों टीमें फिर आमने-सामने हैं, जिससे आयोजकों की चिंता बढ़ गई है। क्रिकेट प्रशंसकों के बीच सवाल उठ रहा है कि क्या यह सेमीफाइनल होगा या फिर रद्द कर दिया जाएगा। आयोजकों ने अभी तक कोई आधिकारिक बयान जारी नहीं किया है, लेकिन टूर्नामेंट को पूरा करने के लिए सेमीफाइनल का आयोजन जरूरी है।

    शिखर धवन का बड़ा बयान

    टूर्नामेंट के दौरान जब एक प्रशंसक ने इंडिया चैंपियंस के स्टार खिलाड़ी शिखर धवन से पूछा कि क्या वह पाकिस्तान के खिलाफ सेमीफाइनल में खेलेंगे, तो धवन ने साफ कहा, “अगर मैंने पहले नहीं खेला, तो अब भी नहीं खेलूंगा।” धवन के इस बयान ने मुकाबले पर और सस्पेंस बढ़ा दिया है।

    स्पॉन्सर ने लिया नाम वापस

    भारत-पाकिस्तान सेमीफाइनल को लेकर एक और बड़ा झटका तब लगा, जब भारतीय स्पॉन्सर EaseMyTrip ने इस मुकाबले से अपना नाम वापस ले लिया। कंपनी के संस्थापक निशांत पिट्टी ने एक्स पर लिखा, “हम इंडिया चैंपियंस के शानदार प्रदर्शन की सराहना करते हैं, लेकिन पाकिस्तान के खिलाफ सेमीफाइनल कोई साधारण मैच नहीं है। आतंकवाद और क्रिकेट साथ नहीं चल सकते। EaseMyTrip भारत के साथ खड़ा है और हम ऐसे किसी आयोजन का समर्थन नहीं करेंगे जो आतंकवाद को बढ़ावा देने वाले देश के साथ संबंध सामान्य करने की कोशिश करता हो। कुछ चीजें खेल से बड़ी होती हैं। देश पहले, व्यापार बाद में। जय हिंद।”

    Also Read : सीएम नीतीश ने दी बड़ी सौगात, आशा और ममता कार्यकर्ताओं का मानदेय बढ़ा

    tension of organizers increased WCL 2025 : भारत-पाकिस्तान सेमीफाइनल पर संकट WCL 2025: Crisis on India-Pakistan semi-final आयोजकों की बढ़ी टेंशन
    Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on Instagram Follow on YouTube Follow on WhatsApp Follow on Telegram
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Previous Articleआदिवासी महोत्सव 2025 : IPRD के विशेष सचिव राजीव लोचन बक्शी ने हरी झंडी दिखा किया जागरूकता रथ को रवाना
    Next Article गढ़वा में जमीन को लेकर विवाद, अहले सुबह अपराधी ने गो’ली मा’र की ह’त्या

    Related Posts

    जोहार ब्रेकिंग

    HEC को फिर पटरी पर लाने की तैयारी, हेमंत सोरेन से मिली संसदीय उप-समिति

    August 21, 2026
    ट्रेंडिंग

    वंदे मातरम् पर सियासत छोड़ो, बेरोजगारी-बाढ़ पर ध्यान दो : मायावती

    August 21, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    बिस्मिल्लाह खां पुण्यतिथि : जिस उस्ताद की शहनाई पर दुनिया झूमी, आज उसी की निशानियां खामोशी में दम तोड़ रहीं

    August 21, 2026
    झारखंड

    सुदेश महतो का सरकार पर बड़ा हमला, खान-खनिज बिल और परीक्षा रद्द करने पर उठाए सवाल

    August 20, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    कॉकपिट से सत्ता के गलियारों तक, राजीव गांधी की जिंदगी, जिसने भारत को 21वीं सदी का सपना दिखाया

    August 20, 2026
    JPSC / JSSC

    Breaking : आंदोलन खत्म, 60 दिन में मांग पूरी नहीं होने पर करेंगे आंदोलन

    August 19, 2026
    Latest Posts

    जेएसएससी-सीजीएल अनियमितता की जांच तेज, सीआईडी की एसआईटी ने आम लोगों से मांगी अहम जानकारी

    August 21, 2026

    झारखंड: गिरिडीह में मुख्यमंत्री हेमंत का पुतला फूंकने पहुंचे छात्रों से मारपीट, JMM कार्यकर्ताओं ने दौड़ा-दौड़ाकर पीटा

    August 21, 2026

    झारखंड: सिमडेगा पुलिस को मिले 15 नए पेट्रोलिंग वाहन, अब 30 वाहनों से होगी गश्ती

    August 21, 2026

    बच्चों की सुरक्षा से खिलवाड़: फ्लिपकार्ट पर लगा 5 लाख का जुर्माना, क्या ‘Assured’ टैग भी निकला धोखा?

    August 21, 2026

    बिहार: मुजफ्फरपुर से नेपाल बॉर्डर तक फोरलेन का रास्ता साफ, 3,590 करोड़ की परियोजना मंजूर

    August 21, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    © 2026 Johar LIVE. | About Us | AdSense Policy | Privacy Policy | Terms and Conditions | Contact Us.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.