Close Menu
Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Johar LIVEJohar LIVE
    • होम
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    • होम
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Home»झारखंड»गोड्डा में 12 वर्षीय किशोर की करंट लगने से मौत, गांव में शोक की लहर
    झारखंड

    गोड्डा में 12 वर्षीय किशोर की करंट लगने से मौत, गांव में शोक की लहर

    Team JoharBy Team JoharAugust 24, 2021No Comments2 Mins Read0
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link

    गोड्डा : प्रखंड के बलबड्डा थाना क्षेत्र के कंचनपुर गांव में अपनी बहन से राखी बंधवाने आए 12 वर्षीय किशोर सूरज कुमार मंडल की मौत मंगलवार को बिजली के तार की चपेट में आने से हो गई। मृतक पड़ोसी राज्य बिहार के बांका जिला के रजौन थाना क्षेत्र के राजावर गांव का रहने वाला था। कंचनपुर गांव में अपने जीजा छोटू मंडल के घर बीते तीन-चार दिन पूर्व आया था। मंगलवार को वह गांव के अन्य बच्चों के साथ घर से करीब सौ मीटर की दूरी पर खेल रहा था। इसी क्रम में गांव से बाहर स्थित पंचायत सचिवालय व स्वास्थ्य उप केंद्र के निर्माण के लिए लाए गए बिजली के खुले तार (जो जमीन के काफी नीचे झुका हुआ है) की चपेट में आने से वह बुरी तरह झुलस गया। आस-पड़ोस के लोगों ने आनन-फानन में उसे बलबड्डा के निजी क्लीनिक में लाया। जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। इसके बाद शव को वापस गांव लाया गया। मौत की खबर पर स्वजन दहाड़ मार कर रोने लगे। सांत्वना देने के लिए घर पर ग्रामीणों की भीड़ जमा हो गई। घटना से पूरे गांव में शोक की लहर दौड़ गई है।

    मौके पहुंचे बलबड्डा थाना प्रभारी दीप नारायण सिंह ने घटनास्थल का जायजा लिया। शव को अंत्यपरीक्षण हेतु गोड्डा भेजने के लिए थाना लाने का प्रयास किया। परंतु स्वजन निर्माणाधीन पंचायत सचिवालय व उप स्वास्थ्य केंद्र के ठेकेदार को बुलाने की मांग पर अड़ गए। खबर भेजे जाने तक शव को नहीं उठाया गया था। इधर लोगों का कहना है कि पंचायत सचिवालय व स्वास्थ्य उप केंद्र निर्माण के लिए संवेदक द्वारा जो बिजली का तार लाया गया था, वह अवैध है। इसकी भी जांच होनी चाहिए।

    Jharkhand news
    Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on Instagram Follow on YouTube Follow on WhatsApp Follow on Telegram
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Previous Articleपाकुड़ में ट्रक पुल का रैलिग तोड़ते हुए नाला में गिरा, चालक व खलासी जख्मी
    Next Article नगर निकायों के चुनाव अब दलगत आधार पर नहीं, हेमंत सोरेन सरकार की कैबिनेट की मंजूरी

    Related Posts

    जोहार ब्रेकिंग

    झारखंड हाईकोर्ट का बड़ा फैसला: नीलामी में खरीदी संपत्ति के पुराने बिजली बिल का बोझ नए मालिक पर नहीं

    August 4, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    झारखंड : शिबू सोरेन की पुण्यतिथि पर भारत रत्न की मांग, बोले रवींद्र नाथ महतो- उनका योगदान अतुलनीय

    August 4, 2026
    झारखंड

    एक मुद्दा, दो मंच: रांची में छात्र अलग बैठे, पार्टी अलग – फिर भी लड़ाई एक ही

    August 4, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    छात्र आंदोलन के बीच CM हेमंत सोरेन का बयान, कहा- “सरकार की आंख भी है, नाक भी है, हाथ भी है”

    August 4, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    JPSC प्रोटेस्ट: कितना राजनीतिक, कितना गैर-राजनीतिक?

    August 4, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    झारखंड: छात्रों के विरोध-प्रदर्शन पर कल्पना सोरेन बोलीं, सरकार समाधान निकालने में जुटी

    August 4, 2026
    Latest Posts

    झारखंड हाईकोर्ट का बड़ा फैसला: नीलामी में खरीदी संपत्ति के पुराने बिजली बिल का बोझ नए मालिक पर नहीं

    August 4, 2026

    संसद में आदिवासी: क्या राज्य सरकारें आदिवासी स्वायत्त परिषदों की स्वायत्तता कम कर रही हैं?

    August 4, 2026

    संसद में आदिवासी: असम में ट्राइबल टूरिज्म पर केंद्र का इनकार, कहा- कोई योजना नहीं हमारे पास

    August 4, 2026

    झारखंड : शिबू सोरेन की पुण्यतिथि पर भारत रत्न की मांग, बोले रवींद्र नाथ महतो- उनका योगदान अतुलनीय

    August 4, 2026

    एक मुद्दा, दो मंच: रांची में छात्र अलग बैठे, पार्टी अलग – फिर भी लड़ाई एक ही

    August 4, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    © 2026 Johar LIVE. | About Us | AdSense Policy | Privacy Policy | Terms and Conditions | Contact Us

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.