Close Menu
Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Johar LIVEJohar LIVE
    • होम
    • जेपीएससी / जेएसएससी
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    • होम
    • जेपीएससी / जेएसएससी
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Home»झारखंड»जमशेदपुर में खरकई और स्वर्णरेखा नदी का बढ़ा जलस्तर, तटीय इलाके में अलर्ट
    झारखंड

    जमशेदपुर में खरकई और स्वर्णरेखा नदी का बढ़ा जलस्तर, तटीय इलाके में अलर्ट

    Team JoharBy Team JoharSeptember 23, 2021No Comments2 Mins Read0
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link

    जमशेदपुरः शहर से गुजरने वाली खरकई और स्वर्णरेखा नदी का जलस्तर बढ़ गया है. दोनों नदियां खतरे के निशान के करीब है. इससे कई इलाकों में नदी के पानी घुस गया है और बाढ़ की स्थिति बनने लगी है. हालांकि, जिला प्रशासन अलर्ट है और तटीय इलाके से लोगों को सुरक्षित स्थानों पर जाने का आग्रह किया जा रहा है.

    जिला प्रशासन की ओर से खरकई नदी के बड़ौदा घाट के समीप बैरिकेडिंग कर दिया गया है. इसके साथ ही लोगों को नदी किनारे जाने पर रोक लगा दी गई है. चार साल बाद मानगो डिमना डैम का जलस्तर बढ़ा है. डैम का जलस्तर बढ़ने से फाटक खोल दिया गया है. इससे निचले इलाके में बाढ़ का खतरा बनने लगा है.

    डैम का फाटक खुलने से बढ़ा जलस्तर

    जिला प्रशासन ने तटीय इलाके में अलर्ट जारी कर लोगों को सुरक्षित जगह पर रहने की व्यवस्था की है, ताकि बाढ़ की स्थिति में जान-माल का नुकसान नहीं हो. अधिकारियों ने बताया कि ओडिशा के बयांगबिल डैम का फाटक खुलने से खरकई नदी का जल स्तर बढ़ा है. इसके साथ ही चांडिल डैम का फाटक पहले से खुला है, जिससे स्वर्णरेखा नदी का जलस्तर बढ़ा है. हालांकि, आपदा प्रबंधन की टीम तटीय इलाकों की लगातार निगरानी कर रही है, ताकि आपात स्थिति में शीघ्र मदद पहुंचाई जा सके.

    आपदा की टीम कर रही निगरानी

    पूर्वी सिंहभूम उपायुक्त सूरज कुमार ने बताया कि खरकई और स्वर्णरेखा नदी का जलस्तर बढ़ रहा है. उन्होंने कहा कि बाढ़ की स्थिति को देखते हुए तटीय इलाके में अलर्ट जारी कर लोगों को सुरक्षित जगहों पर पहुंचाया जा रहा है. इसके साथ ही आपदा की टीम मॉनिटरिंग कर रही है और ओडिशा प्रशासन से संपर्क में है.

    Jharkhand news
    Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on Instagram Follow on YouTube Follow on WhatsApp Follow on Telegram
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Previous Article23 सितम्बर का राशिफल : जानिए क्या कहते हैं आपके सितारे
    Next Article अल्ताफ हत्याकांड : साजिश में पार्षद पति भी शामिल, मुख्य आरोपी अली खान का खुलासा

    Related Posts

    जेपीएससी / जेएसएससी

    JPSC परीक्षा घोटाला: सीआईडी ने कोर्ट को बताया, अजीता भट्टाचार्य ने लिए पैसे, पीए ब्रज राम की जमानत याचिका खारिज

    September 30, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    रांची : IPS अधिकारी पर रास्ता बंद करने का आरोप, 5 परिवारों ने CM से लगाई इंसाफ की गुहार

    September 30, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    झारखंडियों में विदेश में रोजगार करने की होड़ 18 प्रतिशत बढ़ी, साल 2025 में 5819 गए बाहर, 69 लोगों की मौत

    September 30, 2026
    क्राइम

    झारखंड पुलिसकर्मियों को जल्द मिलेगा प्रमोशन और बकाया लाभ, DGP ने 15 दिनों में काम पूरा करने का दिया आदेश

    September 29, 2026
    झारखंड

    झारखंड पुलिस के जवानों का शानदार प्रदर्शन, बॉडी बिल्डिंग में दो जवानों ने जीते पदक

    September 29, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    मांदर को मिल चुका है सम्मान, अब करनी शॉल, महुआ और धुस्का को जीआई टैग मिलने की आस

    September 29, 2026
    Latest Posts

    ईवीएम और वोट चोरी के खिलाफ इंडिया गठबंधन का आर-पार, 2 अक्टूबर से देशव्यापी ‘सेव डेमोक्रेसी मार्च’

    September 30, 2026

    सुप्रीम कोर्ट ने ऐसा क्यों कहा, “यूपी पुलिस को भंग कर देना चाहिए”

    September 30, 2026

    अचानक मीसा भारती के समर्थन में क्यों आए प्रशांत किशोर… जानें पूरा मामला

    September 30, 2026

    राहुल गांधी ने जून में दी थी भयंकर आर्थिक सुनामी की चेतावनी, क्या जयशंकर ने इसकी मुहर लगा दी?

    September 30, 2026

    राज्यसभा चुनाव : झारखंड के निर्दलीय सांसद परिमल नाथवानी के बेटे धनराज नाथवानी बने सपा के उम्मीदवार, यूपी की राजनीति में हलचल

    September 30, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    © 2026 Johar LIVE. | About Us | AdSense Policy | Privacy Policy | Terms and Conditions | Contact Us.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.