Ranchi : झारखंड में मौसम लगातार करवट बदल रहा है। बंगाल की खाड़ी में निम्न दबाव का क्षेत्र बनने की वजह से राज्य के कई जिलों में 16 से 21 मई तक मौसम खराब रहने की संभावना बताई गई है। मौसम विभाग ने कई इलाकों में तेज आंधी, बारिश और वज्रपात को लेकर अलर्ट जारी किया है। दूसरी तरफ कुछ जिलों में लू चलने की भी चेतावनी दी गई है। मौसम विभाग के अनुसार, 16 मई को राज्य के अलग-अलग हिस्सों में गरज-चमक के साथ बारिश हो सकती है। इस दौरान 40 से 50 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवा चलने की संभावना है। वहीं गढ़वा और पलामू जैसे उत्तर-पश्चिमी जिलों में कहीं-कहीं लू चल सकती है।


