Close Menu
Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Johar LIVEJohar LIVE
    • होम
    • JPSC / JSSC
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    • होम
    • JPSC / JSSC
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Home»झारखंड»रामगढ़ विधानसभा में मतदाताओं को वोट डालने के लिए दो घंटे अतिरिक्त मिलेंगे
    झारखंड

    रामगढ़ विधानसभा में मतदाताओं को वोट डालने के लिए दो घंटे अतिरिक्त मिलेंगे

    Team JoharBy Team JoharNovember 16, 2019No Comments2 Mins Read0
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link

    JoharLive Team

    रामगढ़। विधानसभा चुनाव को लेकर रामगढ़ जिले में प्रशासनिक तैयारी पूरी हो चुकी है। शनिवार से उम्मीदवारों का नामांकन भी शुरू हो गया है। हालांकि किसी भी उम्मीदवार ने अपना नामांकन पर्चा नहीं भरा है। प्रेस कॉन्फ्रेंस में डीसी संदीप सिंह ने बताया कि चुनाव आयोग ने इस बार मतदाताओं की सुविधा को लेकर कई प्रयोग भी किए हैं। इस प्रयोग में सबसे पहले नंबर पर बूथ ऐप जारी किया गया है। बूथ ऐप मोबाइल का एक ऐप है। इस ऐप के तहत मतदाताओं द्वारा डाले जाने वाले वोट प्रतिशत को जारी किया जाएगा। डीसी ने बताया कि इस बार मतदाताओं को मतदान पर्ची लगभग एक सप्ताह पहले उपलब्ध हो जाएगा। इस पर्ची में मतदाता की तस्वीर और पूरी डिटेल्स के साथ एक क्यू आर कोड भी रहेगा। यह कोड झारखंड में पहली बार इस्तेमाल किया जा रहा है। जैसे ही मतदाता बूथ पर वोट डालने पहुंचेंगे, वहां मौजूद पोलिंग पार्टी उनके क्यूआर कोड को स्कैन करेगी। उस पर्ची के पीछे क्यूआर नंबर लिख दिया जाएगा। इस नंबर से मतदाता को यह पता चलेगा कि वह लाइन में कितने नंबर पर हैं और उन्हें किस समय वोट डालना है। यहां तक की जो मतदाता वहां इंतजार करेंगे, उनके बैठने के लिए भी उचित व्यवस्था रहेगी।

    विधानसभा में वोट डालने के लिए 2 घंटे अतिरिक्त मिले

    डीसी ने बताया कि झारखंड में मतदान का समय सुबह 7:00 बजे से लेकर शाम के 3:00 बजे तक निर्धारित किया गया है। रामगढ़ जिले में बड़कागांव विधानसभा और रामगढ़ विधानसभा का निर्वाचन क्षेत्र बनाया गया है। बड़का गांव में तो समय सुबह 7:00 बजे से लेकर शाम 3:00 बजे तक कि रखा गया है, लेकिन रामगढ़ विधानसभा के मतदाताओं को इस बार वोट डालने के लिए चुनाव आयोग ने दो घंटे अतिरिक्त दिए हैं। इस विधानसभा में सुबह 7:00 बजे से लेकर शाम के 5:00 बजे तक बूथ पर मतदान होगा। उन्होंने कहा कि रामगढ़ विधानसभा का एरिया शहरी क्षेत्र से मिलता-जुलता है। हर गांव में पहुंचने के लिए सड़क है । इस वजह से चुनाव आयोग ने यह निर्णय लिया है कि मतदाताओं को अगर अतिरिक्त समय मिलता है तो अधिकांश वोटर यहां अपने मत का प्रयोग कर पाएंगे। बड़कागांव विधानसभा का अधिकांश क्षेत्र ग्रामीण क्षेत्र है। जिसकी वजह से वहां का समय नहीं बढ़ाया जा सका है।

    #Online news jharkhand Latest news
    Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on Instagram Follow on YouTube Follow on WhatsApp Follow on Telegram
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Previous Articleरामगढ़ : विधानसभा में मतदाताओं को जागरूक हॉट एयर बलून से वोटरों को किया जा रहा जागरूक
    Next Article महाराष्ट्र: अग्निशमन उपकरण के प्रदर्शन के दौरान लगी आग, 18 झुलसे

    Related Posts

    क्राइम

    JSSC परीक्षा में कथित अनियमितता की जांच तेज, SIT ने 37 संदिग्धों से की पूछताछ

    August 20, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    जोहार लाइव एक्सक्लूसिव : जेएसएससी सीजीएल परीक्षा की जांच के लिए गठित एसआइटी का विस्तार, अब छह आइपीएस सहित 17 पुलिस अधिकारी करेंगे जांच

    August 20, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    झारखंड गृह रक्षा वाहिनी में भर्ती: सफल अभ्यर्थियों के मूल दस्तावेजों का होगा सत्यापन, 24 अगस्त से शुरू होगी प्रक्रिया

    August 20, 2026
    क्राइम

    15 हजार रुपये रिश्वत लेते बंदगांव थाना प्रभारी गिरफ्तार, NDPS केस से नाम हटाने के लिए मांगे थे पैसे

    August 20, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    JPSC 11वीं-13वीं, फूड सेफ्टी और सीडीपीओ नियुक्ति रद्द मामले पर हाईकोर्ट ने लगाई रोक

    August 20, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    झारखंड : हजारीबाग में प्रशिक्षण ले रहे 43 अभ्यर्थियों ने छोड़ा ट्रेनिंग कैंप, जानें कौन-कौन हैं ये लोग

    August 20, 2026
    Latest Posts

    JSSC परीक्षा में कथित अनियमितता की जांच तेज, SIT ने 37 संदिग्धों से की पूछताछ

    August 20, 2026

    जोहार लाइव एक्सक्लूसिव : जेएसएससी सीजीएल परीक्षा की जांच के लिए गठित एसआइटी का विस्तार, अब छह आइपीएस सहित 17 पुलिस अधिकारी करेंगे जांच

    August 20, 2026

    झारखंड गृह रक्षा वाहिनी में भर्ती: सफल अभ्यर्थियों के मूल दस्तावेजों का होगा सत्यापन, 24 अगस्त से शुरू होगी प्रक्रिया

    August 20, 2026

    15 हजार रुपये रिश्वत लेते बंदगांव थाना प्रभारी गिरफ्तार, NDPS केस से नाम हटाने के लिए मांगे थे पैसे

    August 20, 2026

    JPSC 11वीं-13वीं, फूड सेफ्टी और सीडीपीओ नियुक्ति रद्द मामले पर हाईकोर्ट ने लगाई रोक

    August 20, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    © 2026 Johar LIVE. | About Us | AdSense Policy | Privacy Policy | Terms and Conditions | Contact Us.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.