Close Menu
Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Johar LIVEJohar LIVE
    • होम
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    • होम
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Home»देश»चुनाव आयोग सख्त : वोटर लिस्ट में गड़बड़ी करने वाले बीएलओ पर होगी कड़ी कार्रवाई
    देश

    चुनाव आयोग सख्त : वोटर लिस्ट में गड़बड़ी करने वाले बीएलओ पर होगी कड़ी कार्रवाई

    Team JoharBy Team JoharJanuary 24, 2026Updated:January 24, 2026No Comments2 Mins Read4
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link
    चुनाव आयोग
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link

    New Delhi :  चुनाव आयोग ने वोटर लिस्ट की शुद्धता बनाए रखने में लापरवाही करने वाले बूथ लेवल अधिकारियों (बीएलओ) के खिलाफ कड़ी कार्रवाई का फैसला किया है। आयोग ने स्पष्ट किया है कि अगर कोई बीएलओ जानबूझकर निर्देशों का पालन नहीं करता या ड्यूटी में लापरवाही करता है, तो उसके खिलाफ अनुशासनात्मक कार्रवाई की जाएगी। बीएलओ चुनाव व्यवस्था के जमीनी स्तर के अधिकारी होते हैं, जो अपने बूथ पर वोटर लिस्ट तैयार करने और अपडेट रखने का काम करते हैं। आमतौर पर एक बूथ पर करीब 970 मतदाता या 300 घर होते हैं।

    चुनाव आयोग ने सभी राज्यों के मुख्य निर्वाचन अधिकारियों को निर्देश दिए हैं कि ड्यूटी में लापरवाही, गलत काम या जानबूझकर आदेश न मानने जैसी घटनाओं में तुरंत कार्रवाई सुनिश्चित की जाए। नए नियमों के तहत, जिला निर्वाचन अधिकारी (डीईओ) दोषी बीएलओ को निलंबित कर सकता है और उसके खिलाफ विभागीय जांच की सिफारिश करेगा। संबंधित विभाग को छह महीने के भीतर कार्रवाई पूरी कर इसकी जानकारी आयोग को देनी होगी।

    यदि मामला आपराधिक प्रकृति का हो, तो डीईओ मुख्य निर्वाचन अधिकारी की मंजूरी से बीएलओ के खिलाफ एफआइआर दर्ज करा सकते हैं। इसके अलावा, राज्य या केंद्र शासित प्रदेश के मुख्य निर्वाचन अधिकारी खुद या डीईओ की रिपोर्ट के आधार पर कार्रवाई का निर्णय ले सकते हैं। इस पूरी प्रक्रिया की जानकारी चुनाव आयोग को दी जाएगी।

    चुनाव आयोग का कहना है कि इन कड़े कदमों का उद्देश्य वोटर लिस्ट को पूरी तरह सही, पारदर्शी और भरोसेमंद बनाना है, ताकि लोकतांत्रिक प्रक्रिया मजबूत और निष्पक्ष बनी रहे।

    Also Read : गणतंत्र दिवस परेड की रिहर्सल: जमशेदपुर प्रशासन ने किया अंतिम निरीक्षण

    BLO (Booth Level Officer) booth level officer democracy DEO (District Election Officer) disciplinary action Election Election Commission election manual election process election rules Electoral Roll Fir Indian elections Returning Officer Suspension Voter List voter list irregularities voter protection voter security Voting अनुशासनात्मक कार्रवाई एफआइआर चुनाव चुनाव आयोग चुनाव नियम चुनाव नियमावली डीईओ निर्वाचन अधिकारी निर्वाचन प्रक्रिया निलंबन बीएलओ बूथ लेवल अधिकारी भारत चुनाव मतदाता सुरक्षा मतदाता सूची मतदान लोकतंत्र वोटर लिस्ट वोटर लिस्ट गड़बड़ी वोटर सुरक्षा
    Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on Instagram Follow on YouTube Follow on WhatsApp Follow on Telegram
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Previous Articleजमशेदपुर में गणतंत्र दिवस परेड रिहर्सल : डीसी-एसएसपी ने किया अवलोकन
    Next Article बरियातू फा’यरिंग रेंज में टायरों में लगी भीषण आ’ग, काबू पाने में जुटी दमकल

    Related Posts

    जोहार ब्रेकिंग

    युवाओं के भविष्य से खिलवाड़ बर्दाश्त नहीं: पेपर लीक पर पीएम मोदी का सख्त रुख

    July 23, 2026
    आदिवासी

    ओडिशा: PVTGs समुदायों में स्वास्थ्य संकट, हर सातवां वयस्क हाई BP, आधी महिलाएं एनीमिया पीड़ित

    July 22, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    असम में बाढ़ का कहर: 16 जिलों में 5.64 लाख से ज्यादा लोग प्रभावित, 24 घंटे में 21 मौतें

    July 22, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    युवाओं के लिए एक रास्ता बचा था, उसे भी मोदी ने बर्बाद कर दिया: राहुल गांधी

    July 21, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    बच्चे किसी बहकावे में नहीं आए हैं, वे भविष्य की बागडोर संभालने वाले हैः कैलाश सत्यार्थी

    July 21, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    मतदाता सूची में नाम कटने के दावे पर चुनाव आयोग ने बताया भ्रामक, आदिवासी जनाधिकार महासभा ने दिया ऐप्प का हवाला

    July 21, 2026
    Latest Posts

    झारखंड में SC-ST एक्ट के आरोपियों की अब खैर नहीं, होगी ताबड़तोड़ छापेमारी

    July 23, 2026

    युवाओं के भविष्य से खिलवाड़ बर्दाश्त नहीं: पेपर लीक पर पीएम मोदी का सख्त रुख

    July 23, 2026

    जेपीएससी परीक्षा मामले में बड़ी कार्रवाई. एफआईआर दर्ज, पांच गिरफ्तार

    July 22, 2026

    नौ जनजातीय और क्षेत्रीय भाषाओं ने रखी अपनी बात, 11 सूत्री मांग-पत्र सौंपा

    July 22, 2026

    हेमंत सोरेन की पहल से झारखंड में शुरू होगा पूर्वी भारत का पहला सरकारी एयरक्राफ्ट मेंटेनेंस इंजीनियरिंग संस्थान

    July 22, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    © 2026 Johar LIVE. | About Us | AdSense Policy | Privacy Policy | Terms and Conditions | Contact Us

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.