Close Menu
Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Johar LIVEJohar LIVE
    • होम
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    Johar LIVE
    Home»स्वास्थ्य»विटामिन डी की कमी से दोगुना हो जाता है दिल की बीमारियों का खतरा- स्टडी
    स्वास्थ्य

    विटामिन डी की कमी से दोगुना हो जाता है दिल की बीमारियों का खतरा- स्टडी

    Team JoharBy Team JoharDecember 25, 2021No Comments3 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link

    विटामिन डी को लेकर एक सामान्य मान्यता रही है कि ये हड्डियों को मजबूत बनाने के लिए जरूरी है. इसका मेन नेचुरल सोर्स धूप को माना जाता है. लेकिन एक ताजा स्टडी में इस बात की पुष्टि हुई है कि ये विटामिन न सिर्फ हड्डियों, बल्कि हार्ट की हेल्थ के लिए जरूरी है. यूनिवर्सिटी ऑफ साउथ ऑस्ट्रेलिया के रिसर्चर्स ने अपनी इस नई स्टडी द्वारा हार्ट डिजीज पैदा करने में विटामिन डी की कमी की भूमिका के जेनेटिक एविडेंस यानी आनुवंशिक प्रमाण की खोज की है. स्टडी में यह बात सामने आई है कि विटामिन डी की कमी वाले लोगों को हार्ट डिजीज और हाई ब्लड प्रेशर का रिस्क विटामिन डी के सामान्य लेवल वाले लोगों की तुलना में दोगुना तक ज्यादा होता है. इस स्टडी को यूरोपियन हार्ट जर्नल में प्रकाशित किया गया है.आपको बता दें कि सीवीडी यानी कार्डियोवस्कुलर डिजीज दुनियाभर में लोगों की मौतों का एक बड़ा कारण है. हर साल इन बीमारियों से लगभग 1.79 करोड़ लोगों की मौत होती है.

    दुनियाभर के ज्यादातर हिस्से की आबादी में विटामिन डी की कमी पाई जाती है. एक अनुमान के अनुसार, भारत में भी इन बीमारियों से हर साल करीब 47.7 लाख लोगों की मौत होती हैं. ऑस्ट्रेलिया में तो हर चौथी मौत सीवीडी से होती है और उसकी इकोनॉमी को हर साल 5 अरब डालर से ज्यादा का नुकसान होता है.

    कैसे हुई स्टडी
    इस स्टडी में शामिल 55 प्रतिशत लोगों में विटामिन डी का स्तर 50 नैनोमोल्स प्रति लीटर से कम पाया गया. जबकि 13% प्रतिभागियों में गंभीर कमी (25 एनएमओएल/लीटर से भी कम) पाई गई. वैसे, विटामिन डी का सामान्य स्तर 50 एनएमओएल/लीटर माना जाता है. भारत में लगभग 80-90 प्रतिशत लोगों में इसकी कमी पाई जाती है. रिसर्चर्स ने ऑस्ट्रेलिया में 23% और अमेरिका में 24 % और कनाडा में 37 % लोगों में विटामिन डी का कम होना माना है.

    हार्ट की हेल्थ का रख सकते हैं ख्याल
    यूनिवर्सिटी ऑफ साउथ ऑस्ट्रेलिया की मुख्य शोधकर्ता प्रोफेसर एलिना हाइपोनेन का कहना है कि विटामिन डी की कमी को दूर कर दुनियाभर में कार्डियोवस्कुलर डिजीज में कमी लाई जा सकती है. उनके मुताबिक, विटामिन डी की गंभीर कमी वैसे तो बहुत ही कम होती है. लेकिन इतनी कमी वाले क्षेत्रों में एक्टिवली उठाए गए स्टेप्स के जरिए हार्ट की हेल्थ पर होने वाले नेगिटिव इफैक्ट्स से बचा जा सकता है.

    क्या कहते हैं जानकार
    प्रोफेसर एलिना हाइपोनेन का कहना है, ‘वैसे तो विटामिन डी का सबसे अच्छा सोर्स धूप (Sunlight) है, लेकिन यह मछली, अंडा, फोर्टिफाइड फूड और कुछ डिंक्स में भी पाया जाता है. लेकिन फूड आइटम्स में ये बहुत कम मात्रा में पाया जाती है. ऐसे में धूप ज्यादा जरूरी है. स्टडी से यह बात सामने आई है कि यदि विटामिन डी का लेवल नॉर्मल हो जाए तो कार्डियोवस्कुलर डिजीज में 4.4 प्रतिशत की कमी लाई जा सकती है.’

    उन्होंने आगे बताया, जेनेटिक एप्रोच वाली इस स्टडी से टीम को यह जानने में मदद मिली कि विटामिन डी के बढ़ते स्तर का सीवीडी पर क्या असर होता है. इसमें 267,980 लोगों की जानकारी शामिल की गईं. देखा गया कि विटामिन डी की कमी वाले लोगों में जैसे-जैसे उसकी कमी दूर होती गई, उनमें कार्डियोवस्कुलर डिजीज का रिस्क भी कम होता गया.

    healthy
    Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on Instagram Follow on YouTube Follow on WhatsApp Follow on Telegram
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Previous Article27 से 30 दिसंबर के बीच झारखंड में बारिश के आसार, इन 12 जिलों में अलर्ट, दिन में बढ़ जाएगी कनकनी
    Next Article NASA आज लॉन्च करेगा दुनिया का सबसे बड़ा स्पेस टेलीस्कोप

    Related Posts

    जोहार ब्रेकिंग

    जमशेदपुर में मलेरिया से मौत के बाद सरकार अलर्ट, सभी जिलों के डीसी को मिले कड़े निर्देश

    July 1, 2026
    ट्रेंडिंग

    नौतपा में सेहत का रखें खास ख्याल, डाइट में जोड़ें ये कूलिंग फूड्स

    May 26, 2026
    झारखंड

    झारखंड के स्लम इलाकों में मिलेगा मुफ्त इलाज, 18 करोड़ से खुलेंगे 140 मदर टेरेसा हेल्थ क्लीनिक

    April 29, 2026
    Latest Posts

    राम मंदिर चढ़ावा चोरी पर रार :  अखिलेश ने भेजा मानहानि का नोटिस, निशिकांत बोले- विक्स की गोली खाओ

    July 7, 2026

    दुबई के लूलू मॉल में धूम मचा रहा झारखंड का ‘आम्रपाली’ आम

    July 7, 2026

    नितिन नबीन के स्वागत में ‘हनुमान डांस’ पर ब’वाल, भड़की VHP ने बीजेपी पर बोला ह’मला

    July 7, 2026

    पर्सनैलिटी राइट्स की सुरक्षा के लिए HC पहुंचे अभिषेक,क्या होता है ये ?

    July 7, 2026

    ‘सतलज’ विवाद गहराया : केंद्र ने बनाई हाई-लेवल इंटर-डिपार्टमेंटल कमेटी, ZEE5 से हटाई गई फिल्म की होगी जांच

    July 7, 2026

    Facebook X (Twitter) Instagram
    © 2026 Johar LIVE. | About Us | AdSense Policy | Privacy Policy | Terms and Conditions | Contact Us

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.