गढ़वा: जिले के लखमा गांव में शनिवार रात मूर्ति पूजा के दौरान हंगामा हुआ, जबकि रविवार को दुर्गा पूजा की मूर्ति विसर्जन के दौरान तनाव की स्थिति उत्पन्न हो गई. इस दौरान पुलिस को लाठीचार्ज करना पड़ा, जिसके बाद ग्रामीणों ने पथराव कर पुलिस को खदेड़ दिया. घटना के बाद पूरे मतगड़ी इलाके को छावनी में तब्दील कर दिया गया और भारी संख्या में पुलिस बल की तैनाती की गई है. बता दें कि भंडरिया थाना क्षेत्र के मतगड़ी में पिछले तीन दिनों से मूर्ति विसर्जन के रूट को लेकर विवाद चल रहा था. प्रशासन ने विसर्जन के रूट को बदल दिया था, लेकिन ग्रामीण पुराने रूट से ही विसर्जन कराने पर अड़े थे. रविवार को पुराने रूट से मूर्ति विसर्जन की तैयारी थी, जिसको लेकर विवाद हो गया. हंगामे और नारेबाजी के दौरान पुलिस की तैनाती की गई, लेकिन स्थिति को नियंत्रित करने के लिए लाठीचार्ज करना पड़ा. इससे तनाव और बढ़ गया और ग्रामीणों ने पुलिस पर पथराव कर उन्हें खदेड़ दिया. इस दौरान ग्रामीणों ने तोड़फोड़ भी की और पुलिस की एंटी मॉब किट को इकट्ठा कर आग लगा दी. घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस और प्रशासन के वरिष्ठ अधिकारी मौके पर पहुंच गए और कैंप कर रहे हैं. गढ़वा के एसपी दीपक कुमार पांडेय ने बताया कि फिलहाल स्थिति नियंत्रण में है और शांति स्थापित हो गई है. बड़ी संख्या में पुलिस बल तैनात किया गया है. पूजा समिति के सदस्यों को बुलाया गया है और उनके साथ बातचीत की जा रही है. इससे पहले शनिवार रात को भी लखना गांव में मूर्ति विसर्जन के दौरान तनाव की स्थिति उत्पन्न हुई थी.

Follow on Facebook
Follow on X (Twitter)
Follow on Instagram
Follow on YouTube
Follow on WhatsApp
Follow on Telegram
Previous Articleश्री श्याम मंदिर में पापांकुशा एकादशी पर्व धूमधाम से मना
AD
Advertise With Us
Reach your target audience with premium placements
728x90
Learn More

